स्वर्ण विष्ट नर्सिज एसोसिएशन की अध्यक्ष

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की नर्सिज एसोसिएशन के चुनाव में स्वर्ण विष्ट को प्रधान चुना गया। बुधवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया होशियार सिंह जंबाल की अध्यक्षता में निपटाई गई। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया में नर्सिज अधीक्षक फोचंग डोलमा, मैट्रन टशी पालमो और मैट्रन उषा भापा ने भी सहयोग किया।
नवनियुक्त प्रेस सचिव लीना कपूर ने बताया कि स्वर्ण विष्ट को प्रधान नियुक्त किया गया है। इनके अलावा पूजा शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रेम अरोड़ा, निरंमड की मीना शर्मा तथा आनी की गायत्री को उपप्रधान चुना गया है। आशा शर्मा सचिव, छिमेद डोलमा को सह सचिव, इंद्रा देवी को कोषाध्यक्ष, वीना ठाकुर, प्रियंका तथा पूजा शाशनी को संगठन सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रक्षा देवी को प्रेस सचिव, आनी से ज्योति, कृष्णा और शाशनी की बिमला को राज्य प्रतिनिधि का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा नग्गर की अमिता को कानूनी सलाहकार और ऊषा भापा को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है।

Related posts