
कुल्लू। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मुकदमा उसके ही प्रेमी के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में ऊझी घाटी की युवती ने कहा है कि एक युवक से उसका नवंबर 2012 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक शादी का झांसा देकर करीब छह महीने तक उसके दुराचार करता रहा।
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि जल्द ही दुराचार करने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
