रोहड़ू। चंद्रनाहन के पानी को क्षेत्र से बाहर ले जाने की योजना का कांग्रेस मंडल रोहड़ू ने कड़ा विरोध किया है। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पारित कर चंद्रनाहन के पानी को बाहर ले जाने का विरोध किया है। सोमवार को कांग्रेस मंडल रोहड़ू की बैठक मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस मंडल रोहड़ू के महासचिव दिनेश चौहान ने बताया कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने चंद्रनाहन के पानी को क्षेत्र से बाहर कोटखाई सहित कई स्थानों की सिंचाई तथा पीने के लिए पहुंचाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी के कारण भविष्य में चंद्रनाहन का पानी रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं है। पब्बर नदी में कई विधुत योजनाएं निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित हैं। यदि चंद्रनाहन का पानी बाहर जाता है तो क्षेत्र के लोगों को परेशानी पैदा होगी। बैठक में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध किया है। उन्होंने प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा सिंचाई मंत्री से आग्रह किया है कि क्षेत्र से बाहर चंद्रनाहन के पानी को नहीं जाने दिया जाए। बैठक में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास कार्य पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं के सुझाव पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उद्योग विकास निगम के निदेशक देविंद्र खुराना, महिला आयोग की सदस्य किरण दत्ता सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
Related posts
-
हिमाचल के लिए आज का दिन गौरव का दिन है, जानिए इसका विस्तृत इतिहास
आज सभी हिमाचलवासियों के लिए ख़ुशी का पल है अपने प्रदेश के इतिहास और इसकी गौरवगाथा... -
हिमाचल के पहाड़ो पर बर्फबारी, भारी बारिश का अलर्ट, बागवानों की बढ़ी टेंशन
प्रदेश में बदली मौसम की फ़िज़ा सैलानियों को खूब रास आ रहा यहाँ का मौसम ।... -
सीएम सुक्खू का इतिहास कमज़ोर, इंदिरा ने भी पार्टी लाइन से हटकर किया था वोट : सुधीर शर्मा
चुनावी दंगल का आगाज़ होते ही नेतागण एक दूसरे पर बोल रहे है जुवानी हमले पूर्व...