वियतनाम के राष्ट्रपति का भारत आगमन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी खास बिषय पर चर्चा

वियतनाम के राष्ट्रपति का भारत आगमन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी खास  बिषय पर चर्चा

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार को बिहार के गया जी पहुंचे। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाया। अधिकारियों के अनुसार, यह दौरा भारत और विएतनाम के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वह भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति तो लाम का गया जी हवाईअड्डे पर स्वागत बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने…

Read More

बंगाल में जीत के बाद दिल्ली भाजपा हुई एक्टिव, जानिए पूरी रिपोर्ट

बंगाल में जीत के बाद दिल्ली भाजपा हुई एक्टिव, जानिए पूरी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में मिली चुनावी जीत के बाद भाजपा ने दिल्ली में बंगाली समाज के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को सीआर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहीं। सीआर पार्क को राजधानी में बंगाली समुदाय का प्रमुख केंद्र माना जाता है, वहां आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए।…

Read More

एनएचएआई लाएगा रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम , हाईवे पर नहीं रहेगी कोई खामिया

एनएचएआई  लाएगा रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम ,  हाईवे पर नहीं रहेगी कोई खामिया

देश में बन रहे राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी अब कागजी रिपोर्ट और साइट विजिट तक सीमित नहीं रहेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने जा रहा है, जिससे हर प्रोजेक्ट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। इसके लिए एनएचएआई हाईवे इंफॉर्मेशन मॉडलिंग प्लेटफॉर्म (एचआईएमपी) विकसित करेगा। यह प्लेटफाॅर्म हाईवे निर्माण के पूरे जीवनचक्र को डिजिटल रूप से ट्रैक करेगा। शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म का उपयोग देश के आठ चुनिंदा परियोजनाओं पर लागू किया जाएगा। इसके बाद इसे सभी परियोजनाओं पर उपयोग…

Read More

हिमाचल हाईकोर्ट ने ग्रुप इंस्ट्रक्टरों की वरिष्टता सूचि पर रोक के साथ साथ सरकार को दिया नोटिस

हिमाचल हाईकोर्ट ने ग्रुप इंस्ट्रक्टरों की वरिष्टता सूचि पर रोक के साथ साथ सरकार को दिया नोटिस

प्रदेश हाईकोर्ट ने तकनीकी शिक्षा विभाग में ग्रुप इंस्ट्रक्टरों की संशोधित वरिष्ठता सूची के कार्यान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की अदालत ने यह आदेश तारा चंद धीमान और अन्य मामले की सुनवाई के दौरान दिए हैं। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई अब 18 मई को होगी। याचिकाकर्ता आईटीआई में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने सरकार की ओर से 8 अप्रैल…

Read More

चिट्टे में संलिप्त व्यक्ति नहीं लड़ सकता चुनाव, जीतने के बाद भी जाएगी कुर्सी , अधिनियम जारी

चिट्टे में संलिप्त व्यक्ति नहीं लड़ सकता चुनाव, जीतने के बाद भी जाएगी कुर्सी , अधिनियम जारी

हिमाचल सरकार द्धारा लाए गए इस अहम बिल को राज्यपाल ने दी स्वीकृति प्रदेश में चिट्टे के मामलों में संलिप्त लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जीतने के बाद अगर जनप्रतिनिधि दोषी पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में उसे कुर्सी से हाथ धोना पड़ेगा। राज्यपाल ने  हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संशोधन अधिनियम 2026 को मंजूरी दे दी। बजट सत्र में इस संशोधन विधेयक को विधानसभा में लाया गया था। सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों की विस्तृत चर्चा के बाद पारित इस विधेयक को मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया। सरकार…

Read More