केंद्र ने हिमाचल में 22 पुलों के निर्माण की दी मंजूरी, निर्माण कार्य पर 139 .78 करोड़ होंगे खर्च

केंद्र ने हिमाचल में 22 पुलों के निर्माण की दी मंजूरी, निर्माण कार्य पर 139 .78 करोड़ होंगे खर्च

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-3 के तहत हिमाचल में 22 पुलों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में स्वीकृति पत्र भेजा है। इन पुलों पर 139.78 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। केंद्र सरकार 106.53, जबकि प्रदेश सरकार 33.25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिला ऊना में सबसे ज्यादा 11 पुल मंजूर हुए हैं। इसके अलावा जिला चंबा और कुल्लू में 1-1, कांगड़ा में 5 और सोलन जिले में 4 पुलों को स्वीकृति…

Read More

प्रदेश में नहीं बिकेगा कॉटन कैंडी, सैंपल फेल होने पर लगा प्रतिबंध

प्रदेश में नहीं बिकेगा कॉटन कैंडी, सैंपल फेल होने पर लगा प्रतिबंध

कैंसर जैसी गंम्भीर बीमारी को जन्म दे रहा बच्चो की पसंद वाला यह खाद्य पदार्थ । हिमाचल प्रदेश में कॉटन कैंडी बनाने और बेचने पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया है। सैंपल फेल होने पर पर यह फैसला लिया गया। सोलन, शिमला, बिलासपुर और अन्य शहरों में इनके सैंपल भरे गए थे। इसमें हानिकारक केमिकल पाया गया है। सोलन में 20 फरवरी को शहर से सात सैंपल भरे थे, जिन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा था। कैंडी में रोडामाइन-बी केमिकल है, जिससे कैंसर हो सकता है। सरकार ने…

Read More

लोकसभा चुनाव : हिमाचल कांग्रेस ने इन प्रत्याशियों के नाम पार्टी हाई कमान को भेजने के लिए किया विचार

लोकसभा चुनाव  : हिमाचल कांग्रेस ने इन प्रत्याशियों के नाम पार्टी हाई कमान को भेजने के लिए किया विचार

मुख्यमंत्री आवास पर सुखविंदर सिंह सुक्खू , प्रतिभा सिंह , और मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव में किस सीट से किन -किन प्रत्याशियों के नाम हाई कमान को भेजे जाए इस पर विचार -विमर्श किया गया । प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ओकओवर शिमला में संभावित प्रत्याशियों को लेकर विस्तार से मंथन किया। इस दौरान विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने से होने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को सीएए कानून पर करेगा सुनवाई, दूसरी तरफ ईवीएम पर दायर याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को सीएए कानून पर करेगा सुनवाई, दूसरी तरफ ईवीएम पर दायर याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सीएए के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने सीएए कानून पर रोक की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को आईयूएमएल की याचिका पर सुनवाई करेगा। आईयूएमएल ने याचिका में कहा है कि सीएए कानून असंवैधानिक और मुसलमानों के खिलाफ भेदभावपूर्ण है। आईयूएमएल का दावा है कि सीएए कानून के प्रावधान मनमाने हैं और सिर्फ धार्मिक पहचान के आधार पर एक वर्ग को अनुचित लाभ देते हैं, जो संविधान…

Read More

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ मेट्रोलाइट के प्रस्ताव को किया खारिज, ट्राइसिटी में अब यह होगा नया मेट्रो प्लान

केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ मेट्रोलाइट के प्रस्ताव को किया खारिज, ट्राइसिटी में अब यह होगा नया मेट्रो प्लान

चडीगढ़ में शुरू होगी मेट्रो की सुविधा लोगो को जाम से मिलेगी राहत । ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में अब टू कोच मेट्रो ही दौड़ेगी। केंद्र ने चंडीगढ़ प्रशासन और यूएमटीए द्वारा एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सीस्टम) में भेजे गए मेट्रोलाइट के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) ने हाल ही में प्रस्तावित मेट्रो रूट की अलाइनमेंट में कुछ संशोधन किया है, जिसे सभी हितधारकों ने मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव अब अंतिम मंजूरी के लिए संबंधित मंत्रालय को भेजा जाना है।…

Read More

लिव इन रिलेशनशिप में नहीं रह सकते अलग – अलग धर्म से तालुकात रखने वाले जोड़े : कोर्ट

लिव इन रिलेशनशिप में नहीं रह सकते अलग – अलग धर्म से तालुकात रखने वाले जोड़े : कोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा : बिना कानूनी प्रक्रिया के तहत धर्म परिवर्तन किए विपरीत धर्म का जोड़ा लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं रह सकता। यह आदेश न्यायमूर्ति रेनू अग्रवाल ने अंतर-धार्मिक जोड़े की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पुलिस सुरक्षा की मांग की गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि यूपी धर्मांतरण निषेध कानून न केवल परस्पर विरोधी धर्म के लोगों की शादी, बल्कि लिव-इन रिलेशनशिप पर भी लागू होता है। इसलिए बिना कानूनी प्रक्रिया के तहत धर्म परिवर्तन किए विपरीत धर्म का जोड़ा लिव-इन रिलेशनशिप में…

Read More

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद एसबीआई ने किया खुलासा, चुनाव में चंदा देने वालो के नाम हुए सार्वजानिक

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद एसबीआई ने किया खुलासा, चुनाव में चंदा देने वालो के नाम हुए सार्वजानिक

एसबीआई के ढुलमुल रवैये को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने की सख्ती तो समयसीमा से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को ही पूरा ब्योरा अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया। पूरी जानकारी दो भाग में है। पहले भाग में तिथिवार बॉन्ड खरीदने वालों के नाम और बॉन्ड की राशि दर्ज है। राजनीतिक दलों को गोपनीय चंदा देने वाली चुनावी बॉन्ड योजना में शीर्ष तीन खरीदारों ने कुल 2,744 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी ब्योरे में स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के अलावा सुनील मित्तल की…

Read More

मुख्यमंत्री के पूर्व प्रमुख निजी सचिव को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के पूर्व प्रमुख निजी सचिव को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के नाक के नीचे इस अधिकारी ने कैसे किया अपनी पॉवर का दुरूपयोग कैसे नहीं लग पाई मुख्यमंत्री को इस कारनामे की भनक ? सिडकुल हरिद्वार में स्थित एक दवा कंपनी के मालिक से दवाओं के टेंडर के नाम पर करीब 52 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मुख्यमंत्री के पूर्व प्रमुख निजी सचिव पीसी उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के सहयोगी सौरभ वत्स उर्फ सौरभ शर्मा को भी राजस्थान के प्रतापनगर भीलवाड़ा में दर्ज मुकदमे में राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार…

Read More

कॉटन कैंडी के सैंपल फ़ैल, बच्चो को न खाने दे वरना होगी कैंसर जैसी गंम्भीर बीमारी

प्रदेश में नहीं बिकेगा कॉटन कैंडी, सैंपल फेल होने पर लगा प्रतिबंध

देश के कई राज्य में इस प्रोडक्ट के सैंपल फ़ैल हुए है इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में बिकने वाली कॉटन कैंडी में हानिकारक केमिकल पाया गया है। शहर से भरे गए कॉटन कैंडी के छह नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। 20 फरवरी को शहर से सात सैंपल भरे गए थे, जिन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया था। रिपोर्ट में पाया गया कि कैंडी में रोडामाइन-बी केमिकल है, जिससे कैंसर हो सकता है। नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित विक्रेताओं को…

Read More

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जयसिंघपुर क्षेत्र को दी करोडो की सौगात

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जयसिंघपुर क्षेत्र को दी करोडो की सौगात

प्रदेश की महिलाओं से विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वायदे को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना आरंभ कर 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र बेटियों और महिलाओं को 1500 रुपये सम्मान राशि आरंभ कर दी है। इस योजना में महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बात आज कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर मैदान में आयोजित एक भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाकर…

Read More