हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम से जून में 24 साल बाद राजधानी शिमला में जनवरी जैसी सर्द रातें हो गई हैं। बुधवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले वर्ष 1999 में 4 जून को शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा था। वर्ष 2000 से 2022 तक पारा 11 से 14 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। कल्पा के न्यूनतम तापमान में भी वर्ष 2013 के बाद कमी दर्ज हुई है। बुधवार रात को कल्पा में न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2013 में…
Read MoreYear: 2023
पार्टी से निष्कासित नेताओं की ताजपोशी की शिकायत हुई कांग्रेस हाई कमान से
प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित नेताओं की सरकारी समिति में ताजपोशी होने की शिकायत कांग्रेस हाईकमान के पास पहुंच गई है। जिला कुल्लू की शिकायत निवारण समिति में पार्टी से निष्कासित नेताओं को सदस्य बनाने का आनी ब्लॉक और जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी ने लिखित में विरोध किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस विरोध की प्रारंभिक पड़ताल करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को दिल्ली भेज दी है। जिला शिकायत निवारण समिति कुल्लू में शामिल किए नेताओं को लेकर संगठन ने मोर्चा…
Read Moreप्रदेश में कैसे होंगे विकास कार्य, पूर्व व वर्तमान सरकार ने ठेकेदारों को बना दिया कर्ज़दार
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सूबे के ठेकेदारों का करीब छह हजार करोड़ रुपये का भुगतान फंस गया है। छह माह से देय धनराशि का भुगतान न होने से ठेकेदार आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे हैं। बजट के अभाव में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई सड़कों, पुलों और नए भवनों के निर्माण कार्य भी लटक गए हैं। नए टेंडर भी बजट के अभाव में नहीं हो पा रहे। तत्कालीन भाजपा सरकार के समय पीडब्ल्यूडी में जिन विकास कार्यों के टेंडर आवंटित हुए थे, उनमें से 75 फीसदी…
Read Moreकेजरीवाल की जंग केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ जारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन से मिलेंगे। केंद्र के एक अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल गैर-भाजपा दलों का समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। स्टालन से पहले केजरीवाल पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राकांपा नेता शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन सभी नेताओं ने दिल्ली सीएम को अपना समर्थन दिया है। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा- “केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने 2000 के नोट बदलने की गाइडलाइंस के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार
बिना आईडी प्रूफ 2000 के नोट बदलने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने आरबीआई के बिना आईडी प्रूफ दो हजार के नोट बदलने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने दायर की थी याचिका बता दें कि चलन से…
Read Moreपीएम मोदी का बड़ा एलान : भारत-नेपाल के बीच रामायण सर्किट के विकास पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल और भारत के संबंध काफी पुराने और मजबूत हैं। द्विपक्षीय चर्चा में रामायण सर्किट के विकास के कामों में तेजी लाई जाएगी। साथ ही दोनों देशों के बीच के मुद्दों को बातचीत से सुलझाया जाएगा। द्विपक्षीय बातचीत के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने कुर्था-बिजलपुरा रेलवे खंड का संयुक्त रूप से वर्चुअल उद्घाटन किया। रेल खंड के उद्घाटन पर भारत के बाथनाहा से रेलवे कार्गो ट्रेन नेपाल के कस्टम यार्ड पहुंची। पीएम मोदी ने किया HIT फार्मूले का जिक्र पीएम मोदी ने कहा कि…
Read Moreपर्यटन की दृष्टि से पौंग को विकसित करने पर खर्च होंगे 70 करोड़ : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे में विकास को गति देने के लिए कई सौगात दीं। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने करीब 2.98 करोड़ रुपये की लागत से डडवाला-सकरी सड़क में सकरी खड्ड पर बने 51.85 मीटर लंबे डबल लेन पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद फतेहपुर के हाड़ा चौक पर लगाई गई पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पौंग बांध स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के फतेहपुर पहुंचने पर विधायक…
Read Moreप्रदेश के राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सीबीएसई पाठ्यक्रम
हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में सीबीएसई का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। पहले चरण में 18 माह के भीतर प्री नर्सरी से पांचवीं कक्षा के ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए हैं। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक लगभग 900 से 1000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता होगी। इन स्कूलों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल…
Read Moreएनजीटी सतलुज नदी में मलबा फेंकने पर सख्त, मामले की जांच के लिए कमेटी गठित
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सतलुज नदी में मलबा फेंकने पर कड़ा संज्ञान लिया है। ट्रिब्यूनल ने मामले की जांच के लिए राज्य प्रदूषण बोर्ड और वन विभाग की संयुक्त कमेटी का गठन किया है। कमेटी को आदेश दिए गए हैं कि वह मौके पर जाकर जांच करे और यदि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उस स्थिति में उपचारात्मक और निवारक कार्रवाई की जाए। चिंतला गांव की मीरा ठाकुर ने पत्र के माध्यम से एसजेवीएन पर सुन्नी में सुरंग का मलबा नदी में डालने का आरोप लगाया है।…
Read Moreएचआरटीसी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बस में सवार सभी 45 घायलों को निकला सुरक्षित
मंडी जिले के तहत करसोग में गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे हिमाचल पथ परिवहन(एचआरटीसी) की बस सड़क से करीब 300 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय बस में चालक व परिचालक सहित करीब 45 लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसा मैंडी-करसोग सड़क पर भनेरा के पास हुआ है।हादसे की एंबुलेंस व पुलिस की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। सबसे…
Read More