प्रदेश में जीरो एनरोलमेंट वाले 78 प्राथमिक और 39 माध्यमिक स्कूल बंद किए गए हैं। राज्य सरकार के प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को इन्हें डिनोटिफाई करने कर अधिसूचना जारी कर दी। इनमें बिलासपुर के तीन, चंबा के चार, हमीरपुर के छह, कांगड़ा के 12, किन्नौर के 7, कुल्लू दो, लाहौल स्पीति के 6, मंडी के 15, शिमला के 21, सोलन का एक और अर्की का एक स्कूल है। इसी तरह से मिडल स्कूलों में शिमला के 21, सिरमौर के पांच, मंडी के छह, किन्नौर, लाहौल स्पीति के दो-दो, चंबा,…
Read MoreYear: 2023
मनरेगा से होगी क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत, सड़क बहाली के लिए होंगे शॉट टेंडर
जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए प्रदेश सरकार ने सड़कों की बहाली के लिए शॉट टेंडर करने के निर्देश दिए हैं। इससे समय रहते वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाएगी। हिमाचल में एक हजार सड़कें बंद हैं। दर्जनों छोटे-बड़े पुल को भारी नुकसान हुआ है। कई पुल ढह गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक 800 मशीनरियां सड़कें बहाल करने में लगाई हैं। जैसे सड़क से मलवा हटाया जा रहा है, पहाड़ियां खिसक रही हैं। ऐसे में विभाग को काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रदेश सरकार अभी…
Read Moreभारत बेहतरीन देश, यहां के ज्ञान का मानवता में योगदान : महासचिव मुस्लिम वर्ल्ड लीग
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉक्टर मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत आए हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को विविधता में एकता के लिए भारत की प्रशंसा की। इस्सा ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को अपनी राष्ट्रीयता और संविधान पर गर्व है। गौरतलब है, डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा भारत के नई दिल्ली में आए हुए हैं। मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल की मौजूदगी में उन्होंने एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान इस्सा ने भारत की, जबकि डोभाल ने इस्सा की गहरी समझ की तारीफ की। भारतीय मुस्लिमों को अपनी नागरिकता पर गर्व अल-इस्सा ने…
Read Moreहिमाचल पथ परिवहन की बस पानी के तेज़ बहाव में पलटी, क्रेन से निकले गए यात्री
अंबाला जगाधरी हाईवे पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल हिमाचल डिपो इस राजमार्ग से होती हुई यमुनानगर की तरफ से अंबाला की तरफ जा रही थी। तभी मुलाना में मारकंडा नदी के पानी के तेज बहाव में बस आ गई। इसमें करीब 27 सवारियां बैठी हुई थी। बस सवारियों समेत राजमार्ग पर ही पलट गई। बस के पलटते ही लोगों चीख पुकार मचाने लगे। इसके बाद स्थानीय लोग वह पुलिस प्रशासन भी मौके पर आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों का इसमें खड़ा…
Read Moreसोलन-राजगढ़ सड़क भी बाधित, शामती में भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान ढहे
प्रदेश के सोलन के शामती में देररात भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में दो मकान आने से ढह गए हैं। हालांकि, मकानों को पहले ही खाली कर दिया गया था। बड़ी मात्रा में मलबा मकानों पर आ गया। इससे सोलन-राजगढ़ सड़क भी बाधित हो गई। लोक निर्माण विभाग की टीम सड़क की बहाली में जुटी है। इसके अलावा कालका-शिमला हाईवे जगह-जगह भूस्खलन के चलते बाधित है।
Read Moreसीएनजी स्टेशन स्थापित होंगे प्रदेश में,प्रमुख शहरों को मिलेगी सुविधा
हिमाचल के शेष बचे छह जिलों में भी सस्ती पीएनजी (पाइप्ड नैचुरल गैस) व सीएनजी पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड से मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर जिले में करीब 160 करोड़ रुपये की परियोजना को हरी झंडी मिली है। इसके तहत मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले पीएनजी व सीएनजी से लैस किए जाएंगे। मंडी जिले में मंडी शहर व सुंदरनगर में पीएनजी के लिए सर्वे हो चुका है। जबकि सीएनजी स्टेशन खोलने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा…
Read Moreबारिश का कहर: आंखों में आंसू, कंधे पर सामान लेकर खाली किए 113 मकान
आंखों के सामने पाई-पाई बचाकर जोड़ा सामान बहते और घरों को छोड़कर जाने पर लोगों की आंखें नम हो गईं। यह मंजर सोमवार को सोमवार को मंडी शहर में दिखा। जिला प्रशासन ने ब्यास और अन्य सहायक नदियों में बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत 113 मकानों को खाली करवाया है। लोअर भ्यूली में कुछ घर ब्यास की जद में आ गए हैं। यहां कुछ घरों को खतरा बना हुआ है। कई लोगों के खून पसीने से बनाए गए आशियाने ब्यास की तेज धारा में बह गए। इस बीच लोग सामान…
Read Moreएनडीआरएफ की 39 टीमें तैनात, आठ राज्यों में बाढ़ और बारिश का कहर, 24 घंटे में 44 मौतें
मूसलाधार बारिश और बाढ़ से उत्तर भारत के सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में भारी तबाही हुई है। हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। पहाड़ टूट रहे हैं और सड़कें बह रही हैं। सोमवार को बीते 24 घंटे में विभिन्न राज्यों में 44 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में 20 लोगों की मौत हुई है। वहीं वर्षाजनित हादसों में उत्तर प्रदेश में आठ मौतें हुईं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे समेत…
Read Moreहिंसा की घटनाओं के बीच राज्यपाल बोस दिल्ली पहुंचे, आज करेंगे गृह मंत्री शाह से मुलाकात
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस नई दिल्ली में आए हुए हैं। आज वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आज शाम नॉर्थ ब्लॉक में मुलाकात करेंगे। इस दौरान बंगाल में हाल ही में हुई हिंसा पर भी बातचीत होने की उम्मीद है। गौरतलब है, पश्चिम बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव हुए थे। इस दौरान पूरे सूबे में जमकर हिंसा हुई। खूब तोड़फोड़, पथराव और आगजनी हुई। राजनीतिक लड़ाई के चलते छह जिलों में 16 लोगों की हत्या कर दी गई थी। 300 से ज्यादा लोग घायल हुए…
Read Moreकुल्लू-मनाली में चार लोग बहे, शिमला में तीन की मौत, सैंकड़ो सड़के और ट्रांसफार्मर ठप
प्रदेश में तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। शिमला जिले की ठियोग तहसील के पलवी गांव में सोमवार सुबह 11 बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीप बहादुर, देवदासी और मोहन बहादुर के तौर पर हुई है। मनाली में तीन वोल्वो बसों के बहने की सूचना है। चार लोग बहने से लापता हैं। तीन लोग मनाली से बह गए हैं। एक गाड़ी सहित बहा है। 6 नेशनल हाईवे समेत 828 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध…
Read More