पेपर लीक मामले में भी बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर नामजद

पेपर लीक मामले में भी बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर नामजद

प्रदेश परिवहन विभाग के ट्रैफिक इंस्पेक्टर पद से बर्खास्त रवि कुमार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने पोस्ट कोड 915 सहायक अधीक्षक जेल एवं कल्याण अधिकारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी रवि कुमार को नामजद कर लिया है। इससे पूर्व रवि पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नामजद किया था। आरोप है कि हमीरपुर निवासी रवि कुमार ने प्रश्नपत्र खरीदा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर नौकरी हासिल की थी। इसके बाद उसने…

Read More

एमएमयू को अतिरिक्त फीस वसूलने पर एक करोड़ जुर्माना

एमएमयू को अतिरिक्त फीस वसूलने पर एक करोड़ जुर्माना

महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज सोलन पर 1,03,965,3000 रुपये की अतिरिक्त फीस वसूली पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की अदालत ने सोमवार को मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। जुर्माना राशि को तीन माह में आयोग के बैंक खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों से अधिक वसूली फीस वापस करने के निर्देश भी दिए हैं। एमएमयू पर आठ शैक्षणिक सत्र के करीब 1200 एमबीबीएस विद्यार्थियों से ज्यादा फीस लेने का…

Read More

आईआईटी मंडी ने तैयार की एप, शरीर को छुए बिना होगी बीपी, शुगर और बुखार की जांच

आईआईटी मंडी ने तैयार की एप, शरीर को छुए बिना होगी बीपी, शुगर और बुखार की जांच

शरीर को छुए बिना बीपी, शुगर, बुखार और खून की जांच हो जाए तो और क्या चाहिए। जी हां, यह संभव कर दिखाया है आईआईटी के शोधकर्ताओं ने। उन्होंने एक ऐसी मोबाइल एप तैयार की है, जो शरीर को छुए बिना आपकी पूरी हेल्थ हिस्ट्री बता देगी। यह एप कैमरे की मदद से एंबिएंट लाइट से मरीज के चेहरे और नसों को देखकर बता देगा कि उसका बीपी, शुगर और बुखार कितना है। यही नहीं, यह भी पता चल जाएगा कि मरीज किस बीमारी से और कब से पीड़ित है।…

Read More

डीसी ने दिए आदेश, किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचा तो आढ़तियों के लाइसेंस होंगे रद्द

डीसी ने दिए आदेश, किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचा तो आढ़तियों के  लाइसेंस होंगे रद्द

सेब किलो के हिसाब से बेचने के प्रदेश सरकार के आदेशों को सख्ती से लागू करने के लिए सोमवार को डीसी आदित्य नेगी ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों के साथ बैठक की। डीसी ने सेब के आढ़तियों पर निगरानी रखने के लिए अलग-अलग फ्लाइंग स्क्वायड बनाए और रोजाना रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में देने के निर्देश दिए। एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में यह टीमें बनाई गई हैं। यह फल मंडियों में जाकर ऐसे आढ़तियों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई करेगी जो बागवानों से किलो के हिसाब से सेब…

Read More

विपक्ष की बैठक में राहुल के चेहरे पर ममता की सहमति

विपक्ष की बैठक में राहुल के चेहरे पर ममता की सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा कौन होगा, इस सवाल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भले ही टाल दिया हो, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बारे में खुला संकेत दिया। संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, राहुल गांधी हमारे पंसदीदा नेता हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, लड़ाई एनडीए और इंडिया, मोदी और इंडिया, उनकी विचारधारा और इंडिया के बीच है। हम…

Read More

NIA पुणे से गिरफ्तार किए दो संदिग्ध आतंकवादी, दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम

NIA पुणे से गिरफ्तार किए दो संदिग्ध आतंकवादी, दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम

पुणे पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। मंगलवार को पकड़े जाने के बाद पुणे पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोथरुड इलाके में एक मोटरसाइकिल चोरी करते समय पुलिस गश्ती दल ने तीन संदिग्धों को पकड़ा।…

Read More

शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ ने 5,40,000 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में किये दान

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दिया है। मंगलवार को बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने बोर्ड कर्मियों के एक दिन के वेतन के रूप में 5,40,000 रुपये का चेक बोर्ड चेयरमैन एवं डीसी कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल और बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा के माध्यम से सीएम राहत कोष में दिया। संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि हिमाचल हमारा घर है और जब घर पर कोई विपदा आती है तो शिक्षा बोर्ड…

Read More

एनएच के निर्माण से खतरे की जद में आए सैंकड़ो मकान, डर के साये में लोग जागजाग कर गुज़ार रहे राते

एनएच के निर्माण से खतरे की जद में आए सैंकड़ो मकान, डर के साये में लोग जागजाग कर गुज़ार रहे राते

सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट से लेकर धर्मपुर तक निर्माणाधीन एनएच के कारण सैकडों मकानों, दुकानों को खतरा बना हुआ है। ऐसे में बरसात के मौसम में लोग जागकर रातें गुजार रहे हैं। पहाड़ियों की कटिंग के कारण कई मकान गिरने के कगार पर हैं और पानी खड्ड की तरह सड़क पर बहने से यह कई स्थानों पर ढह गई है। मार्ग कई स्थानों पर तालाब की तरह भरा हुआ है। इसके अलावा सड़क कई स्थानों से मिट चुकी है। इन दोनों क्षेत्राें में वाहन चालकों के लिए कदम-कदम पर खतरा बना…

Read More

मतदाता सूचियों का अब घर-द्वार पर सत्यापन करेंगे बूथ लेबल अधिकारी

मतदाता सूचियों का अब घर-द्वार पर सत्यापन करेंगे बूथ लेबल अधिकारी

विधानसभा कुल्लू की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन बूथ लेवल अधिकारी 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त तक घर-घर जाकर करेंगे। एक माह के लिए अभियान चलाया जाएगा। 22 अगस्त से 29 सितंबर तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण / पुनर्व्यवस्था, मतदाता सूचियों फोटो पहचान पत्र की त्रुटियों का निपटारा आदि कार्य होगा। इसी दौरान अनुभागों/ भागों की पुनर्संरचना और मतदान केंद्रों की स्थिति एवं सीमा का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि 30 सितंबर से 16 अक्तूबर 2023 तक अनुपूरक सूची और मतदाता…

Read More

बद्दी में डेंगू की दस्तक, दो लोगों में मिले लक्षण, विभाग अलर्ट

बद्दी में डेंगू की दस्तक, दो लोगों में मिले लक्षण, विभाग अलर्ट

प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में हुई भारी बारिश के बीच बद्दी में डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में दो रोगियों की खून की जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। अब दोनों के सैंपल लेकर एलिजा टेस्ट के लिए भेज दिए हैं। दो लोगों में डेंगू के लक्षण आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। उक्त रोगियों को एहतियात के तौर पर जरूरी दवाएं दे दी गई हैं। नगर परिषद ने भी संबंधित क्षेत्रों में फॉगिंग करवा दी है। बीबीएन में भारी बारिश के…

Read More