राजधानी में पुलिस टीम ने मां-बेटी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से 9.75 ग्राम चिट्टा सहित एक सिरिंज भी बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया जहां से 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने सदर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी महिला लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। पुलिस की तलाशी में युवती के कब्जे से चिट्टा मिला है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि…
Read MoreYear: 2023
मिड-डे मील वर्कर सरकारी कर्मचारी नहीं : सुप्रीम कोर्ट
मिड-डे मील कर्मचारियों की स्थिति को स्पष्ट करने वाले हिमाचल हाईकोर्ट के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है। हिमाचल हाईकोर्ट ने निर्णय सुनाया था कि मिड- डे मील वर्कर सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते हैं। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस राजेश बिंदल की खंडपीठ ने प्रेम सिंह की याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने के साफ इंकार किया है। 12 नवंबर 2018 को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एकलपीठ के निर्णय को निरस्त करते हुए कहा था कि मिड-डे मील कर्मचारी…
Read Moreकिन्नौर में पेट्रोल-डीजल, जरूरी सामान की हुई किल्लत, एनएच पांचवें दिन भी बंद
किन्नौर जिले के निगुलसरी में एनएच-5 पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो सका। किन्नौर में डीजल-पेट्रोल का संकट हो गया है। कुछ जरूरी सामान की भी किल्लत हो गई है। जिला प्रशासन ने वाहनों में तेल भरवाने की मात्रा तय कर दी है। किन्नौर के सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट ने बताया कि किन्नौर जिले में पेट्रोल और डीजल के दो टैंकर पहुंचे हैं। पेट्रोल और डीजल के लिए जिला प्रशासन ने कुछ पाबंदियां लगाई हैं। कार के लिए पांच लीटर, मोटरसाइकिल के लिए दो लीटर, ट्रक के लिए 80 लीटर,…
Read Moreपीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करें : प्रियंका गांधी
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार सुबह 9:00 बजे शिमला शहर के आपदा प्रभावित वार्डों का दौरा करने पहुंची। प्रियंका ने समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा। प्रियंका ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। प्रदेश में यह न देखा जाए कि यहां कांग्रेस की सरकार है। बिल्कुल भी राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। केंद्र को हर संभव मदद करनी चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह…
Read Moreऑनलाइन घर बैठे नौकरी का दिया लालच, शातिरों ने की 11 लाख रुपये की ठगी
घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से कमाई करने के चक्कर में भवारना के एक युवक ने 11 लाख रुपये लुटा दिए। युवक को शातिरों ने यूट्यूब चैनल की प्रोमोशन करने का टास्क दिया था। युवक को अपने झांसे में लेने के लिए शातिरों ने पहले युवक को 1,000 रुपये के बोनस का लालच दिया था। वहीं, इस संदर्भ में पीड़ित युवक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन नार्दन रेंज धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुमित कुमार निवासी भवारना को टेलीग्राम पर…
Read Moreप्रतिभा सिंह ने आपदा प्रभावित पंचायतों का किया दौरा राहत व पुनर्वास कार्य का जायजा लिया
करसोग (मंडी)। मंडी की सांसद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शनिवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र की आपदा प्रभावित मनोला नराश और कलाशन पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान और राहत व पुनर्वास कार्य का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। सांसद ने मनोला नराश और कलाशन पंचायत में भूस्खलन से ध्वस्त हुए मकानों का जायजा लेने के बाद प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनका दुख दर्द सुना। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों…
Read Moreपुलिस ने स्टंटबाज बाइक सवारों पर कसा शिकंजा, घर से जब्त किए वाहन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय पर स्टंटबाज मोटरसाइकिल सवारों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस के पास शिकायत मिलते ही इनको दबोचने की योजना बनाई गई। इस मामले में स्थानीय लोगों की मदद भी काबिले तारीफ है। स्थानीय लोगों ने स्टंटबाज मोटरसाइकिल सवारों के सोशल मीडिया पर सारे वीडियो डाउनलोड कर हमीरपुर पुलिस को भेजे थे। वीडियो में यह स्टंटबाज शहर की गलियों व चौराहों पर ओवरस्पीड वाहन चलाते हुए और स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन स्टंटबाज मोटरसाइकिल सवारों को…
Read Moreकेंद्रीय विद्यालय में देना होगा अस्थायी कर्मचारी के बच्चे को भी प्रवेश : सुप्रीम कोर्ट
केंद्रीय विद्यालयों में अब अस्थायी कर्मचारियों के बच्चों को भी प्रवेश देना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले पर मुहर लगा दी है। अदालत ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की अपील को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने ये निर्णय सुनाया। हाईकोर्ट ने स्वास्तिक ठाकुर को केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में नौवीं में प्रवेश देने के आदेश दिए थे। आरोप लगाया था कि याचिकाकर्ता के पिता की अस्थायी नौकरी होने के…
Read Moreबीएड की 8,500 सीटों पर अनिश्चितकाल के लिए अटक गई प्रवेश प्रक्रिया
प्रदेश के दो सरकारी समेत 75 बीएड कॉलेजों के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रवेश प्रक्रिया अनिश्चितकाल के लिए अटक गई है। पहले प्रवेश के लिए सरकारी रोस्टर का एक महीने तक इंतजार करना पड़ा। अब रोस्टर आया तो इसके अनुरूप विवि के ईआरपी सिस्टम में बीएड प्रवेश और काउंसलिंग के लिए साॅफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ है। साॅफ्टवेयर अपडेट होने के बाद ही विवि प्रवेश के लिए श्रेणीवार मेरिट लिस्ट जारी कर पाएगा। सॉफ्टवेयर कब तक अपडेट होगा, यह अधिकारी भी नहीं जानते।…
Read Moreसंसद के विशेष सत्र को लेकर बनेगी रणनीति, खरगे ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक
संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पांच सितंबर को अहम बैठक बुलाई है। बैठक में विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों को बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विपक्षी दल 18 से 22 सितंबर तक होने वाले आगामी विशेष सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे। बैठक खरगे ने राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर बुलाई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने…
Read More