गुजरात की निजी कंपनी की ओर से सात अक्तूबर शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने कहा कि आईटीआई के डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जनरल के 2017 से 2023 तक के पास अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष होनी चाहिए और अभ्यर्थी के दसवीं में न्यूनतम अंक 40 फीसदी व आईटीआई…
Read MoreYear: 2023
जिला परिषद बैठक में जनप्रतिनिधि और अधिकारियो में हुई तीखी नोकझोक, उठाए गए ये मुद्दे
जिला परिषद कुल्लू की त्रैमासिक बैठक में मंगलवार को परिवहन, सड़क, स्वास्थ्य और पानी के मुद्दों पर माहौल खूब गरम हुआ। जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया और एचआरटीसी के आरएम के बीच बराधा-शांगचर सड़क पर बस न चलाने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। जिला परिषद सदस्य विभा सिंह ने डीएफओ की बजाय कनिष्ठ अधिकारी के उपस्थित होने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, गुलाब सिंह ने दो दिन में सड़क ठीक न करने की सूरत में मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कह डाली। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे जिला परिषद…
Read Moreप्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ब्रांड मालिकों को दी चेतावनी, प्लास्टिक निष्पादन नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस, सामान की सप्लाई भी रुकेगी
प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती कर दी है। हिमाचल में अब जिन उत्पादकों, ब्रांड मालिकों का प्लास्टिक पैकिंग में सामान आएगा, उन्हें उतने ही प्लास्टिक का निष्पादन भी करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो ब्रांड और उत्पादकों की हिमाचल में सप्लाई बंद कर दी जाएगी। यहीं नहीं इन उत्पादकों के लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को उत्पादकों, आयातकों, ब्रांड मालिकों, अपशिष्ट…
Read Moreआईएएस अधिकारियों को स्टडी लीव पर जाने के लिए चंद दिनों पूर्व दिए गए आवेदन पर नहीं मिलेगी मंजूरी
आईएएस अधिकारियों को स्टडी लीव पर विदेश जाने के लिए दो माह पूर्व मंजूरी और अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य कर दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने नई व्यवस्था की है। प्रदेश कार्मिक विभाग ने इस बाबत लिखित आदेश जारी किए हैं। विशेष सचिव कार्मिक की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि स्टडी लीव पर जाने से कुछ दिन पहले हुए आवेदन भविष्य में मंजूर नहीं किए जाएंगे। इच्छुक आईएएस अधिकारियों को इस बाबत दो माह पूर्व मंजूरी लेनी होगी। प्रदेश के कई आईएएस अधिकारी हर वर्ष…
Read Moreसरकार सीएंडवी अध्यापकों को टीजीटी पद का वेतनमान दे : हाईकोर्ट
सीएंडवी शिक्षक जिन्हें अब टीजीटी संस्कृत और हिंदी नाम से जाना जाता है, उन्हें हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने इन्हें टीजीटी पद का वेतनमान दिए जाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा अदालत ने टीजीटी की वरीयता को प्रवक्ता पद के लिए गिने जाने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ ने 230 याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह निर्णय सुनाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ताओं को यह लाभ 20 अगस्त, 2022 से दिया जाएगा। इस तिथि से सरकार ने अधिसूचना जारी कर सीएंडवी शिक्षकों…
Read Moreलोक निर्माण विभाग के 14 इंजीनियर और कर्मचारी चार्जशीट, ठेकेदार को किया ब्लैक लिस्ट
सरकार ने काम में कोताही बरतने पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कांगड़ा में बनेर खड्ड और हमीरपुर के जाहू में निर्माणाधीन पुल ढहने पर जूनियर इंजीनियर से लेकर अधिशाषी अभियंता समेत 14 इंजीनियरों और कर्मचारियों को चार्जशीट किया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने चार्जशीट थमाई। इनके खिलाफ विभाग अपने स्तर पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाएगा। काम में कोताही बरतने के आरोप तय होने पर इनका वेतन व अन्य वित्तीय सुविधाएं छिन सकती हैं। डेढ़ साल पहले इन…
Read Moreबिजली परियोजनाओं का संचालन कर रही कंपनियों को नोटिस जारी
कुल्लू जिला में जल विद्युत परियोजनाओं में डैम सेफ्टी एक्ट की अवहेलना न हुई होती तो शायद नदियों में बाढ़ से इतनी तबाही नहीं होती। बिजली परियोजनाओं के बांधों से पानी छोड़ने की वजह से डाउन स्ट्रीम में भारी नुकसान हो रहा है। सरकार ने 2014 में प्रदेश की सभी जल विद्युत कंपनियों को प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिला की पांच में से एक भी बिजली परियोजना ने नौ साल में प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को स्थापित नहीं किया। 10 जुलाई को बाढ़ ने कुल्लू घाटी…
Read Moreमौसम : चार दिन बारिश का येलो अलर्ट गिरि का जलस्तर बढ़ा, जटोन बैराज के खोले गेट
सिरमौर के कुछ हिस्सों में पिछले तीन दिन से जोरदार बारिश से फिर नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जिले के धारटीधार, सैनधार और रेणुकाजी क्षेत्र समेत ऊपरी इलाकों में मंगलवार रात हुई बारिश से गिरि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते बुधवार सुबह जटोन बैराज के गेट नंबर चार से 9 इंच पानी छोड़ा गया। उधर, शिमला समेत अधिकतर क्षेत्रों में बादल छा रहे। निचले इलाकों में पारा बढ़ने लगा है। वहीं किन्नौर-शिमला एनएच छठे दिन भी बहाल नहीं हो पाया। अभी दो दिन और बंद आवाजाही…
Read MoreG-20 समिट के दौरान चीन के डेलिगेशन के बैग में संदिग्ध उपकरण, 12 घंटे बाद संदिग्ध बैग चीनी दूतावास भेज दिया गया
भारत में नौ और दस सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता नई दिल्ली में पहुंचे थे। इनमें चीन का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। इन नेताओं के रुकने से लेकर खाने-पीने तक के लिए बढ़-चढ़कर तैयारियां की गई थीं। इसी को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली के जिस पांच सितारा होटल में चीनी प्रतिनिधिमंडल रुका था, उसे स्थिति संभालने में कई परेशानी…
Read MoreBJP का टिकट दिलाने का झांसा दे ठगे करोड़ों, खुद को बताती थी नेताओं का करीबी
बंगलूरू के एक व्यवसायी को भाजपा का टिकट लेने की चाह भारी पड़ गई। दरअसल, केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के अधिकारियों ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने उडुपी जिले के बिंदूर निर्वाचन क्षेत्र से एक व्यवसायी को भाजपा का टिकट दिलाने का वादा करके करोड़ों रुपये ठगे हैं। हालांकि, इस खबर में चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपी महिला खुद को आरएसएस का करीबी बताती थी। कर्नाटक पुलिस ने महिला हिंदू कार्यकर्ता चैत्रा कुंडपुरा और…
Read More