करनाल (हरियाणा) विजिलेंस का खुलासा किया कि तहसीलदार ने डीटीपी को तीन करोड़ रुपये दिए थे। तहसीलदार को एक दिन और डीटीपी को दोबारा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं एक मामले में जिला पुलिस ने नगर निगम करनाल के अधीक्षक अभियंता (एसई) दीपक किग्गर और उसके पीए विकास शर्मा पर भी भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया है। हरियाणा के करनाल में पांच लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़े गए डीटीपी विक्रम को हरियाणा सरकार ने निलंबित कर दिया है। गिरफ्तारी के बाद…
Read MoreYear: 2022
सरकार इस कानून में कर रही है संशोधन, लोगो में मिलेगी बड़ी राहत
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने ट्रैक्टरों के संचालन को छूट देने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। विधानसभा में हरियाणा कानून (विशेष प्रावधान) संशोधन विधेयक, 2022 चर्चा के लिए पेश किया गया। 21 या 22 मार्च को इसे चर्चा के बाद पारित किया जाएगा। संशोधन विधेयक के राज्यपाल से मंजूर होने के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी, इससे 10 साल पुराने ट्रैक्टर एनसीआर में चलते रहेंगे। संशोधन विधेयक में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाने वाले नियम में ट्रैक्टरों…
Read Moreभाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में कौन होगा अगला सीएम पर सस्पेंस रखा बरकरार , क्या है धामी की शाह से मुलाकात के मायने?
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी थे। निर्वाचन के बाद कुछ वरिष्ठ विधायकों के दिल में सीएम बनने की इच्छाएं जोर मार रही हैं, तो कुछ की मंत्री बनने की तमन्ना है। उधर, कौशिक भी केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के साथ बीएल संतोष से मिले। उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी…
Read Moreशिमला में बढ़ने लगा सैलानियों का हज़ूम, होटलो में एडवांस बुकिंग शुरू
शिमला होली मनाने भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख करेंगे। 17 से 20 मार्च तक छुट्टियां पड़ रही हैं, जिसके लिए सैलानियों ने होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में सैलानियों के होली की छुट्टियों में शिमला पहुंचने की उम्मीद है। वीकेंड पर होली की छुट्टियों के चलते पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से गुलजार नजर आएगी। होली मनाने भारी संख्या में सैलानी शिमला का रुख करेंगे। 17 से 20 मार्च तक छुट्टियां पड़…
Read Moreजय राम कैबिनेट में नई अवकारी निति पर मोहर लगाने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश की नई आबकारी नीति को लेकर रविवार को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नीति का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस बाबत चर्चा नहीं हो सकी। इसी बैठक में 20 मार्च को दोबारा मंत्रिमंडल की बैठक करने का फैसला लिया गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रस्ताव के तहत शराब की गुणवत्ता को जांचने के लिए ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम लागू…
Read Moreशपथ ग्रहण समारोह के साथ शक्ति प्रदर्शन भी करेंगी आम आदमी पार्टी, किसानों की 100 एकड़ फसल काटी, मुआवजा दिया जाएगा
चंडीगढ़/नवांशहर (पंजाब) भगवंत मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज गाति से जारी है। किसानों की 100 एकड़ फसल को काटा गया है। किसानों के फसल के बदले मुआवजा दिया जाएगा। किसानों ने अपनी सहमति भी दी है। भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह काफी खास होने वाला है। आम आदमी पार्टी इस शपथ ग्रहण समारोह के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर आसपास के राज्यों में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी करेगी। हरियाणा और हिमाचल से…
Read Moreबजट सत्र : विधायक ने प्रश्नकाल के दौरान चेताया की काम करे सरकार वरना फिरेगा झाड़ू
चंडीगढ़ सोमवार को भिवानी जिले में हुए डाडम खादान हादसे को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ था। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस विधायक हादसे और अवैध खनन का सच सामने लाने के लिए सीबीआई जांच की मांग पर अड़े रहे। हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सातवें दिन प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा हुई। वहीं रामकुमार कश्यप ने शिक्षा का मुद्दा उठाया। जींद में गौशाला बनाने की भी मांग उठी। सदन में क्रेशर…
Read Moreदिल्ली से लौटे सीएम योगी, 40 से अधिक मंत्री लेंगे शपथ
लखनऊ सूत्रों के अनुसार योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आगामी दिनों में फिर दिल्ली जाएंगे। शाह, नड्डा, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक में मंत्रियों के नामों पर मुहर लगेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई सरकार में मुख्यमंत्री के साथ 40 से अधिक मंत्री शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में 21 या 22 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता…
Read Moreकेंद्रीय हाईकमान उत्तराखंड सीएम पर आज ले सकता हे फैसला
देहरादून प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और महत्वपूर्ण हो गई है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर मंगलवार को फैसला हो सकता है। पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने…
Read Moreकेंद्र ने कीरतपुर – नेरचौक फोरलेन सेकंड फेस निर्माण को दी मंजूरी, दिसंबर 2022 तक पूरा होगा काम
बिलासपुर कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के दूसरे फेज के निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया है कि दूसरे फेज का निर्माण कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे फेज में कैंचीमोड़ से भवाणा तक 48 किलोमीटर निर्माण कार्य होना है। वहीं, परियोजना में बरती गईं अनियमितताओं की जांच अभी जारी रहेगी। पर्यावरण मंत्रालय ने अनियमितताओं के चलते जून 2020 में निर्माण कार्य बंद करवा दिया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गडकरी…
Read More