शिमला निजी संस्थानों ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में करोड़ों की संपत्ति बनाई है। सीबीआई की ओर से की गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते यह मामले ईडी को सौंपे जा रहे हैं। बहुचर्चित 250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने सिरमौर जिले के कालाअंब के हिमालयन ग्रुप, चंडीगढ़ के आईटीएफटी और आईसीएल ग्रुप ऑफ कॉलेज हरियाणा की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंपने की तैयारी कर ली है। आरोप है कि इन निजी संस्थानों ने हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में करोड़ों…
Read MoreYear: 2022
चिंतपूर्णी मंदिर में एक लाख श्रदालुओ ने टेका माथा, 68 लाख से अधिक का आया चढ़ावा
भरवाईं (ऊना) अष्टमी पर सबसे अधिक 12,15,203 रुपये नकद चढ़ावा श्रद्धालुओं ने चढ़ाया। अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि चैत्र नवरात्र दो से दस अप्रैल तक चले। नवरात्रों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान अष्टमी तक श्रद्धालुओं ने 50 लाख रुपये से अधिक चढ़ावा चढ़ाया है। अष्टमी तक 68.46 लाख रुपये का नकद चढ़ावा श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में अर्पित किया है। सोना-चांदी भी माता के दरबार…
Read Moreपर्यटकों ने किया हिमाचल का रुख, होटलो की सैलानी करवा रहे है एडवांस बुकिंग
सोलन गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए बाहरी राज्यों से लोग प्रदेश के ठंडे क्षेत्र में आना पसंद कर रहे हैं। इसके तहत पर्यटक कसौली और चायल में छुट्टियां बिता रहे हैं। इसके लिए होटलों में पहले से ही एडवांस बुकिंग भी पर्यटकों ने की है। वीकेंड पर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को भी पर्यटन नगरी चायल 60 और कसौली के होटल 80 प्रतिशत पैक रहे, जबकि 13 से 15 अप्रैल तक होटल सौ फीसदी बुक हो गए हैं। पर्यटकों ने एडवांस ऑनलाइन…
Read Moreमटर की फसल पर पड़ी मौसम की मार, 60 फीसदी फसल बर्बाद, किसानों को उठाना पड़ रहा नुकसान
कुल्लू/खराहल नमी कम होने से फसलें सूखनी शुरू हो गई हैं। अगर कुछ दिन और बारिश नहीं होती है तो नुकसान का आंकड़ा तेजी से बढ़ जाएगा। कुल्लू जिले में पिछले डेढ़ माह से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में खेतों में बिना नमी के रबी फसलें सूखने लगी हैं। एक सप्ताह के भीतर बारिश नहीं हुई तो नुकसान और अधिक हो सकता है। जिले में नगदी फसल मटर का सीजन अमूमन अप्रैल के पहले पखवाड़े में शुरू हो जाता है। इस बार लगभग 60 फीसदी हरे मटर की फसल…
Read Moreचीन की खुरापात जानिए कैसे कर रहा है साइबर अटैक क्या है इसकी मंशा ?
नई दिल्ली रेकॉर्डेड फ्यूचर नामक निजी खुफिया फर्म ने दावा किया है कि गत अगस्त से मार्च तक हमने कम से कम सात बार भारत के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर्स (SLDCs) में चीनी हैकरों की घुसपैठ का पता लगाया है। चीन लद्दाख में अनुचित व आपत्तिजनक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक निजी खुफिया फर्म का दावा है कि उसने बीते आठ माह मे कई बार लद्दाख के पास की पावर ग्रिड को निशाना बनाया है। दोनों देशों के बीच क्षेत्र में एलएसी को लेकर पहले से लंबा…
Read Moreअलर्ट : एलओसी पर हलचल, 120 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ के लिए पीओके में पहुंचे
जम्मू खबर है कि कश्मीर के बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामुला सेक्टर के उस पार 120 से ज्यादा आतंकी पहुंचे। खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट, घुसपैठ की बड़ी साजिश में आतंकी संगठन। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में चल रहे सियासी घमासान का आतंकी संगठन फायदा उठा रहे हैं। पिछले कुछ दिन से सीमा पार बने आतंकियों के लांचिंग पैड पर गतिविधियां अचानक से तेज हो गई हैं। बड़ी तादाद में आतंकी लांचिंग पैड पर घुसपैठ के लिए पहुंचे हैं। खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर एलओसी पर अलर्ट रहने को कहा है। सूत्रों…
Read Moreबिजली संकट: कोयले की कमी दूर करने के लिए बिजली मंत्री पहुंचे दिल्ली, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उठाई मांग
चंडीगढ़ कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बैठक में पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने उन्हें बताया कि धान के सीजन के दौरान पंजाब में बिजली की मांग ज्यादा होती है। राज्य को सरकार के स्वामित्व वाले थर्मल पावर स्टेशनों के सभी यूनिट चलाने पड़ते हैं। पंजाब में गरमी बढ़ने के साथ ही बिजली संकट गहराने लगा है। इसी को लेकर पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने बुधवार को केंद्रीय कोयला एवं खनिज मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात…
Read Moreदरोगा की पब में दबंगई : रोज़ पीता था मुफ्त की शराब साथ में करता था पैसो व लड़की की डिमांड, आला अधिकारीयों ने किया सस्पेंड
गुरुग्राम गुरुग्राम में एमजी रोड पर स्थित मोजो पब में फ्री में शराब पीकर, डांस फ्लोर पर थिरकने और वहां मौजूद लोगों से बदतमीजी करने का आरोप चौकी प्रभारी पर लगा है। पब संचालक ने अधिकारियों को दी शिकायत में कहा है कि चौकी प्रभारी आए दिन ऐसी ही हरकत करते हैं और उनसे रिश्वत की मांग करते हैं। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी हेडक्वार्टर ने आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। वजीराबाद के रहने वाले मोजो पब के संचालक देवेंद्र कुमार ने एमजी रोड चौकी इंचार्ज एसआई…
Read Moreगिरफ्तार: कैंटर में छिपा कर रखी थी लाल चंदन की लकड़ियां, 1513 किलो है वजन
हिसार (हरियाणा) पुलिस के अनुसार, लाल चंदन की लकड़ियां चंदन के मणके बनाने के काम आती है। पहले भी काफी मात्रा में इस गांव से चंदन की लकड़ियां बरामद हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले आई साउथ इंडियन मूवी पुष्पाराज में लाल चंदन की तस्करी जैसे अहम मुद्दे को उठाया गया था। फिल्म ने खूब वाहवाही बटोरी और इसका डायलॉग ‘पुष्पा, मैं झुकेगा नहीं’ भी काफी प्रसिद्ध हुआ था। फिल्म में लाल चंदन की तस्करी करने वाला पुष्पाराज पुलिस को खूब चकमा देता है लेकिन हिसार का पुष्पाराज पुलिस के…
Read Moreउपचुनाव लड़ सकते हैं सीएम धामी: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने
देहरादून पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक दौरे पर गए तो उनके वहां से उपचुनाव लड़ने की कयासबाजी ने जोर पकड़ा। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद नए कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, बेशक अभी यह तय नहीं है, लेकिन सियासी हलकों में उनके कैंट सीट से चुनाव लड़ने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमाने लगी हैं। मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना…
Read More