कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया के भाई को मिली धमकी, कहा- केस वापस न लिया तो संदीप के पास भेज देंगे

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया के भाई को मिली धमकी, कहा- केस वापस न लिया तो संदीप के पास भेज देंगे

जालंधर (पंजाब) आरोपी ने कहा कि केस वापस नहीं लिया तो आपका भी वही हश्र करेंगे, जो संदीप अंबिया का किया था। आपको केस वापस न लेने पर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की हत्या के मुख्य आरोपी सनावर ढिल्लो के गुर्गों ने संदीप के भाई अंग्रेज सिंह को इंटरनेट कॉल कर धमकी दी है। कहा है कि अगर केस वापस नहीं लिया तो वहीं भेज देंगे, जहां तेरे भाई को भेजा है। पुलिस थाना शाहकोट में अंग्रेज…

Read More

सस्पेंड एएसआई ने ट्रेवल एजेंट के साथ किया था अपराध, 42 लाख की लूट का खुलासा

सस्पेंड एएसआई ने ट्रेवल एजेंट के साथ किया था अपराध, 42 लाख की लूट का खुलासा

बठिंडा होटल में पुलिस की वर्दी पहन अपने साथियों समेत आया आरोपी गुरलाल सिंह था जोकि अमृतसर पुलिस की सस्पेंड एएसआई है। उसने ही अमृतसर के ट्रेवल एजेंट जगदीश के साथ मिलकर उक्त लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बठिंडा में हनुमान चौक स्थित एक होटल में पुलिस की वर्दी पहनकर आए लुटेरों द्वारा शनिवार को 42 लाख रुपये लूट लिए गए थे। इस घटना के बाद आरोपी अपने साथ पीड़ित गुरप्रीत सिंह और लक्की को भी ले गए थे। जिसके बाद उन्हें मलोट रोड पर छोड दिया था…

Read More

प्रदर्शन करने वाले नेताओ पर आम आदमी पार्टी की कार्रवाई, तीन नेताओ को किया सस्पेंड

प्रदर्शन करने वाले नेताओ पर आम आदमी पार्टी की कार्रवाई, तीन नेताओ को किया सस्पेंड

चंडीगढ़ पार्टी के जिला प्रधान जगदेव सिंह बाम ने तीनों नेताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर कार्रवाई की है। यह धरना रविवार को शुरू किया गया था। मलोट में धरने पर बैठे आप कार्यकर्ता। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मंत्री डॉ. बलजीत कौर के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने वाले अपने तीन नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए नेताओं में मलोट के ब्लॉक प्रधान राजीव उप्पल, मलोट यूथ विंग सेक्रेटरी साहिल मोंगा और गुरमेल सिंह शामिल हैं। पार्टी के जिला प्रधान जगदेव सिंह बाम ने…

Read More

किसानों को हो रही परेशानी, अधिकारीयों के दावे से किसान खफा

किसानों को हो रही परेशानी, अधिकारीयों के दावे से किसान खफा

चंडीगढ़ भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि मंडियां अट गई हैं। अधिकारी केवल दावे कर रहे हैं, मंडियों में जाम की स्थिति से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हरियाणा की मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से हो रही है। अब तक प्रदेश सरकार की ओर से 30 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जबकि इसमें से 10 लाख मीट्रिक का ही उठान हो पाया है। उठान धीमी गति से होने के चलते मंडियां गेहूं से अटी पड़ी…

Read More

गिले-शिकवे हुए दूर: हरीश रावत ने मांगी माफी, कहा- अभी 2027 का मैच भी खेलेंगे, मैं बैटिंग के लिए तैयार

गिले-शिकवे हुए दूर: हरीश रावत ने मांगी माफी, कहा- अभी 2027 का मैच भी खेलेंगे, मैं बैटिंग के लिए तैयार

देहरादून पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जहां हार के लिए कार्यकर्ताओं से माफी मांगी, वहीं उनमें अगले पांच साल के लिए फिर से जोश भी भरा। जो लोग यह समझ रहे हैं कि विस चुनाव में मिली हार के साथ हरीश रावत का सियासी सफर समाप्त हो गया है। उन्हें खुद हरीश रावत ने खुले मंच से संदेश दिया। कहा-अभी 2027 का मैच बाकी है और वह बैटिंग करने के लिए तैयार हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष की ताजपोशी के मंच पर जहां चुनाव में मिली हार का…

Read More

पहली बार वोल्वो में लाहौल के जिस्पा पहुंचेंगे सैलानी

पहली बार वोल्वो में लाहौल के जिस्पा पहुंचेंगे सैलानी

शिमला यह पहली बार है जब लाहौल के जिस्पा से दिल्ली के लिए सीधी वोल्वो सेवा शुरू की जा रही है। यह वोल्वो बस दिल्ली से मनाली, अटल टनल रोहतांग होते हुए लाहौल घाटी के जिस्पा तक पहुंचेगी। देश-विदेश के सैलानियों के लिए धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाली लाहौल घाटी तक पहुंचना अब और भी आसान हो जाएगा। एचआरटीसी लाहौल घाटी के जिस्पा से दिल्ली के बीच वोल्वो सेवा शुरू करने जा रहा है। सोमवार को केलांग से जिस्पा के बीच वोल्वो का ट्रायल किया जाएगा। यह पहली बार…

Read More

व्हाट्सएप पर नेताओं और अधिकारियों की फोटो लगाकर शातिर कर रहे है ठगी के प्रयास

व्हाट्सएप पर नेताओं और अधिकारियों की फोटो लगाकर शातिर कर रहे है ठगी के प्रयास

शिमला हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ सरकार के बड़े नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की व्हाटसएप पर फोटो लगाकर साइबर अपराधी ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। ये शातिर नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों को संदेश भेजकर अमेजन के कूपन और वाउचर को आगे फारवर्ड कर उपहार खरीदने की बात कर रहे हैं। इस खरीद के बाद ठग छूट को रिडीम कर पैसे का लाभ ले सकते हैं। साइबर अपराध सेल को शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। व्यक्ति अपनी पहचान महत्वपूर्ण हस्ती और नेता के रूप में…

Read More

देश के इन कैंट अस्पतालों में मिलेगी आयुर्वेदिक केंद्रों की सुविधाए

देश के इन कैंट अस्पतालों में मिलेगी आयुर्वेदिक केंद्रों की सुविधाए

धर्मपुर (सोलन) देश भर में 62 कैंट हैं, जिनमें से पहले चरण में 37 कैंट अस्पतालों में यह सुविधा दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के डगशाई, कसौली, जतोग, सुबाथू, बकलोह और डलहौजी कैंट अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। देश भर के 37 कैंट अस्पतालों में अब आयुर्वेदिक पद्धति से भी इलाज किया जाएगा। इन अस्पतालों में एक मई से आयुर्वेद केंद्र खोले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के डगशाई, कसौली, जतोग, सुबाथू, बकलोह और डलहौजी कैंट अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। रक्षा मंत्रालय…

Read More

यूनेस्को ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का बढ़ाया क्षेत्रफल, बनने जा रहा है देश का तीसरा सबसे बड़ा पार्क

यूनेस्को ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का बढ़ाया क्षेत्रफल, बनने जा रहा है देश का तीसरा सबसे बड़ा पार्क

कुल्लू साल 2014 में जब ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर का दर्जा मिला था तो यूनेस्को ने पार्क का क्षेत्रफल बढ़ाकर तीन हजार वर्ग किमी करने को कहा था। इस पर भारत ने अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। ऐसे में अब ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जून 2014 में विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क जल्द देश का तीसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क बनने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में पार्क का दायरा 905.4…

Read More

कांग्रेस में होर्डिंग के जरिये साधी जा रही सियासत, गुटबाजी का दौर शुरू

कांग्रेस में होर्डिंग के जरिये साधी जा रही सियासत, गुटबाजी का दौर शुरू

सोलन हिमाचल का मुख्य प्रवेश द्वार परवाणू में ही है। यहीं से केंद्रीय नेतृत्व शिमला समेत ऊपरी हिमाचल में आता है। ऐसे में इस तरह नेता प्रतिपक्ष के होर्डिंग लगाने से कहीं न कहीं समर्थक उनको पदोन्नत करने लगे हैं। कांग्रेस में गुटबाजी के बीच हिमाचल प्रदेश में कई नेता खुद को चेहरा बनाने में जुट गए हैं। चुनावी साल में अब कांग्रेस में होर्डिंग पर सियासत शुरू हो गई है। हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसमें नेता प्रतिपक्ष की…

Read More