हमीरपुर प्रधानमंत्री पोषण अभियान में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के मिड-डे मिल मेन्यू में पोषक आहार के साथ अब फलों को भी शामिल किया जाएगा। प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उचित पोषण आहार दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दोपहर भोजन के साथ अब फल भी दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री पोषण अभियान में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के मिड-डे मिल मेन्यू में पोषक आहार के साथ अब फलों को भी शामिल किया जाएगा।…
Read MoreYear: 2022
हिमाचल के 2,100 सरकारी स्कूलों में बायोमीट्रिक से लगेगी शिक्षकों की हाजिरी
शिमला नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 29 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश के 2,100 सरकारी स्कूलों में अगस्त से शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक पर लगेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को मशीनें दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय शिक्षकों को फिंगर प्रिंट से ही हाजिरी दर्ज करवानी होगी। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के…
Read Moreहिमाचल के महिंद्र ने 30 से अधिक देशों में सिखाया पावर और हठ योग
धर्मशाला वर्ष 2018 तक इंग्लैंड, सिंगापुर, वियतनाम सहित करीब 30 से अधिक देशों के लोगों को योग से जोड़ लिया था। योग को जीवन का अहम हिस्सा बनाकर वह अब तक देश-विदेश के सैकड़ों लोगों को असाध्य रोगों से निजात दिला चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के शाहपुर के महिंद्र कुमार इंग्लैंड, सिंगापुर और वियतनाम सहित 30 से अधिक देशों को योग सिखा चुके हैं। युवाओं को तंदुरुस्ती के लिए वह पावर योग सिखाते हैं। वहीं, बच्चों-बुजुर्गों को हठ योग सिखाकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के…
Read Moreहिमाचल पहुंचेगी 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल
धर्मशाला/शिमला अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने बताया कि साईं खेल परिसर में बुधवार सुबह आठ बजे से 10 बजे तक एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल बुधवार को जम्मू से हिमाचल पहुंचेगी। इसे 22 जून को धर्मशाला में सुबह साईं परिसर में केंद्रीय खेल, युवा मामले एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपा जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने बताया कि साईं खेल परिसर में बुधवार…
Read Moreपुलिस चलाएगी सर्च अभियान, सोसायटियों में गैंगस्टर होने का शक
मोहाली। शहर और इसके आसपास के इलाकों से पकडे़ जा रहे गैंगस्टरों के मामलों को देखते हुए हाउसिंग सोसायटियों में रह रहे लोग घबराए हुए हैं। इलाके में कब गोली चल जाए किसी को पता नहीं। हाल ही में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में जिला पुलिस ने सोसायटियों में सर्च अभियान शुरू किया था। इसके बाद पुलिस का ध्यान हटते ही लोगों को फिर से वहीं डर सताने लगा है। अब पुलिस सोमवार से शहर की हाउसिंग सोसायटियों में सर्च अभियान शुरू करेगी। पुलिस को संदेह…
Read Moreमीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला करने पर दूसरा आरोपी भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
जीरकपुर। चार मई की रात करीब पौने तीन बजे ड्यूटी से वापस घर लौट रहे अमर उजाला अखबार के पत्रकार आलोक वर्मा पर किए गए जानलेवा हमले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान रवि राजपूत निवासी गांव काठगढ़ थाना ढकोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसको अदालत में पेश कर 15 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर पटियाला भेज दिया है। जबकि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक हमलावर युवक गूगन गर्ग ऊर्फ गगन पहले…
Read Moreभारत बंद : पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी, कुछ संगठनों ने आज बुलाया भारत बंद
चंडीगढ़/पठानकोट लुधियाना समेत प्रदेश के तमाम शहरों में पुलिस के जवान तैनात हैं। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बेहद सख्त है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है।उधर, हरियाणा में भी भारत बंद को लेकर प्रशासन सतर्क हैं। सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पंजाब में भारत बंद की कॉल के बाद 20 जून को पुलिस हाई अलर्ट है। कुछ संगठनों ने भारत बंद का एलान किया। इसके बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। सेना भर्ती की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों के बाहर सुरक्षा कड़ी…
Read Moreधोखाधड़ी : शादी करके अमेरिका ले जाने का झांसा देकर ठगे 10 लाख, महिला सहित दो नामजद
शादी करके अमेरिका ले जाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को झांसा दिया था कि वह मैक्सिको में पक्की है, शादी करके वह उसे वहां से अमेरिका ले जाएगी। सदर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में अनूप कुमार वासी भैंसी माजरा ने कहा कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। उसकी बात अपने साले अंकुश हुई, क्योंकि कुछ समय पहले भी अमेरिका गया था। उसने…
Read Moreसियासी किले बचाए रखना भाजपा के लिए नहीं दिखा आसान
जिले की घरौंडा, निसिंग, तरावड़ी और असंध नगरपालिका के पिछले चुनाव में विजयी हुए चेयरमैन सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े रहे हैं, लेकिन इस बार चेयरमैन का चुनाव सीधे जनमत से हो रहा है। भाजपा ने मजबूत रणनीति के साथ अपने नेताओं की फौज को बूथ स्तर तक उतार दिया। फिर भी भाजपा को कई स्थानों पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है। कौन कितने पानी में है, इसकी वास्तविक तस्वीर तो मतगणना के बाद ही सामने आएगी, लेकिन भाजपा के लिए पुरानी साख को बरकरार रखना इतना आसान नहीं…
Read Moreहाईटेंशन लाइन की तार टूटी, करंट लगने से छत पर खेल रही दो लड़कियों की मौत
पलवल पलवल में छत पर खेल रही दो लड़कियों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। डीएसपी यशपाल खटाना और नायब तहसीलदार दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। गांव हंसापुर में रविवार सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन की एक तार टूटकर छत पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से छत पर खेल रही दो लड़कियों की मौत…
Read More