केजरीवाल ने पेश किया पंजाब मॉडल, रोजगार व शिक्षा में सुधार समेत 10 सूत्रीय एजेंडा किया साझा

केजरीवाल ने पेश किया पंजाब मॉडल, रोजगार व शिक्षा में सुधार समेत 10 सूत्रीय एजेंडा किया साझा

मोहाली (पंजाब) मंगलवार को कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मॉडल पेश किया था। सिद्धू के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में प्रेसवार्ता कर अपना पंजाब मॉडल पेश किया। केजरीवाल ने अपने 10 सूत्रीय पंजाब मॉडल में नशा मुक्त पंजाब, बेअदबी के दोषियों को सजा, रोजगार व शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात कही है। केजरीवाल का 10 सूत्रीय पंजाब मॉडल पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। रोजगार के लिए विदेश जाने वाले प्रदेश…

Read More

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

चंबा चंबा जिले में ब्रंगाल-मंगलेरा सड़क मार्ग पर द्रबला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार को खाई में गिरता देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी मयंक चौधरी ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Read More

बजट के लिए विधायकों से मांगी दो-दो प्राथमिकताएं

बजट के लिए विधायकों से मांगी दो-दो प्राथमिकताएं

शिमला चुनावी साल के बजट अनुमानों को बनाने से पहले राज्य सरकार के योजना विभाग ने सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र की दो-दो प्राथमिकताएं मांग ली हैं। इन पर चर्चा के लिए बैठकें भी बुला ली हैं। सड़क, पेयजल और सिंचाई की प्राथमिकताओं के अलावा इस बार सीवरेज की प्राथमिकताएं भी इनमें शुमार हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 27 और 28 जनवरी, 2022 को वार्षिक बजट 2022-23 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए दो दिवसीय बैठकें तय हुई हैं। ये बैठकें हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन…

Read More

राजधानी से संपर्क कटा, 85 रूट ठप, वाया बसंतपुर भेजी बसें

राजधानी से संपर्क कटा, 85 रूट ठप, वाया बसंतपुर भेजी बसें

शिमला ताजा बर्फबारी के बाद समूचे ऊपरी शिमला का राजधानी से संपर्क कट गया है। शनिवार को शिमला से न तो ऊपरी शिमला की ओर कोई बस रवाना हुई न ही ऊपरी क्षेत्रों से कोई बस शिमला पहुंची। एचआरटीसी के करीब 85 रूट शनिवार को फेल हुए हैं। दो दर्जन से अधिक बसें विभिन्न रूटों पर फंस गईं हैं। शनिवार सुबह रोहड़ू से हरिद्वार रूट पर रवाना हुई एचआरटीसी की बस फागू में स्किड होकर फंस गई। बस में करीब बीस लोग सवार थे। इसमें कुछ वापस अपने घरों को…

Read More

मंडी-पठानकोट मार्ग पर ढेलू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल

मंडी-पठानकोट मार्ग पर ढेलू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल

शिमला मंडी-पठानकोट मार्ग पर ढेलू में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे, तीन लोग घायल हैं। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। सभी कार सवार घटासनी के लखवान क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। कार सवार तीन लोगों की पहचान मुंशी राम, ज्ञान चंद, बहादुर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों को जोगेंद्रनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

बर्फबारी का दौर जारी: 434 सड़कों पर आवाजाही बंद, 1680 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई जगह ब्लैक आउट

बर्फबारी का दौर जारी: 434 सड़कों पर आवाजाही बंद, 1680 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई जगह ब्लैक आउट

शिमला राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार रात से बर्फबारी जारी है। प्रदेश में रविवार सुबह 8:00 बजे तक 3 नेशनल हाईवे सहित 434 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। 1680 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट हो गया है। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान विंटर सीजन में पहली बार माइनस में पहुंच गया है। हिमाचल के मैदानी जिलों में जारी झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। प्रदेश में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी…

Read More

हत्याकांड: दो फीट की दूरी से मारी गई पांच गोलियां, सभी हुई सिर के आर-पार

हत्याकांड: दो फीट की दूरी से मारी गई पांच गोलियां, सभी हुई सिर के आर-पार

रोहतक (हरियाणा) हरियाणा के रोहतक शहर के झज्जर रोड पर भवन निर्माण सामग्री विक्रेता जगदेव उर्फ जुगनू अहलावत को दो फीट की दूरी से हमलावरों ने पांच गोली मारी। सभी गोली जुगनू के सिर के आर-पार हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान कोई गोली उसके शरीर में नहीं मिली। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। सीआईए प्रथम व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने दिल्ली व सुनारिया में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। शिवाजी कॉलोनी थाना…

Read More

प्रदेशभर में बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

प्रदेशभर में बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट

नारनौल (हरियाणा) मौसम में आए बदलाव के चलते शुक्रवार सुबह से ही हवाओं के तेज गति से चलने और बादल छाने से ठंड बढ़ गई, जिसकी वजह से लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 9 जनवरी तक बारिश के आसार है। उसके बाद मौसम साफ होगा। प्रदेशभर में दिनभर बादलवाही रही और तेज हवा चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं नारनाैल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गुरुवार…

Read More

फैसला आज, किसके सिर सजेगा मेयर का ताज

फैसला आज, किसके सिर सजेगा मेयर का ताज

चंडीगढ़ मेयर का ताज किसके सिर सजेगा, यह शनिवार को पता चल जाएगा, लेकिन मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए होने वाला मतदान दिलचस्प होगा। कांग्रेस व अकाली दल के पार्षद ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेने से इनकार कर दिया है। वहीं, आप के पास 14 पार्षद हैं, जबकि भाजपा के पास 13 पार्षद व एक सांसद का मत मिलाकर कुल 14 वोट हैं। बिना कोई अतिरिक्त मत मिलने पर मेयर का चुनाव पर्ची के माध्यम से होगा। नगर निगम चुनाव का रोमांच खत्म होने…

Read More

सोनू सूद से स्टेट आइकॉन पंजाब का दर्जा वापस, एक साल पहले हुई थी नियुक्ति

सोनू सूद से स्टेट आइकॉन पंजाब का दर्जा वापस, एक साल पहले हुई थी नियुक्ति

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय रह गया है। चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया है। सोनू सूद को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक साल पहले पंजाब का आइकॉन बनाया गया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया।…

Read More