शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने आज मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अन्तिम सांस ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनका जाना कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। लता जी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की है। कला क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान, कला जगत से जुड़े समस्त कलाकारों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों तथा उनके प्रशंसकों…
Read MoreYear: 2022
चरणजीत चन्नी होंगे सीएम चेहरा, एलान आज, कांग्रेस ने ‘पुष्पा’ की तर्ज पर जारी किया पोस्टर
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में अपना अगला मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की तैयारी कर ली है। रविवार को लुधियाना पहुंच रहे राहुल गांधी इस संबंध में विधिवत घोषणा करेंगे। इस बीच, पार्टी की ओर से चन्नी को आगे रखकर मौजूदा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अलग से भी रणनीति बनाई गई है। इसके तहत जहां चन्नी को लेकर कांग्रेस के प्रचार वाले विशेष पोस्टर और होर्डिंग तैयार कराए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री के रूप में अपने 111 दिन के कार्यकाल के दौरान चन्नी ने…
Read Moreबीएसएफ के जवानों ने मार गिराए तीन घुसपैठिए, 36 किलो ड्रग्स बरामद, पाकिस्तान की साजिश नाकाम
जम्मू बीएसएफ ने बताया कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात में तीन घुसपैठिए जवानों की नजरों से बचकर भारतीय सीमा में आ रहे थे। जवानों ने घुसपैठियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं रुके और आगे बढ़ते गए, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और तीनों को ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया है। जवानों ने उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ (ड्रग्स) भी बरामद किया है। सीमा…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम तय, सात से 11 फरवरी तक चलेगा दौर
देहरादून उत्तराखंड में चुनावी हवा बनाने के लिए सियासी पिच पर किस्मत आजमा रहे भाजपा प्रत्याशियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दरकार है। चुनाव मैदान में उतरे सभी पार्टी प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र में मोदी की जनसभा हो। हालांकि भाजपा ने प्रदेश के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में मोदी के वर्चुअल जन चौपाल कार्यक्रम दोबारा से तय कर दिए हैं। सात फरवरी को वो हरिद्वार लोकसभा सीट में वर्चुअल संबोधन करेंगे। भाजपा गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में मोदी की भौतिक चुनावी रैली कराने की भी तैयारी कर रही है।…
Read Moreपागलपन और भूलने की बीमारी घोंघे के स्लाइम से दूर होगी,अध्ययन में खुलासा
शिमला केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपक पंत ने बताया कि अपने एक विद्यार्थी वरुण धीमान के साथ उन्होंने हिमाचल में पाई जाने वाली घोंघों की दो प्रजातियों पर अध्ययन किया है। इनका केंचुओें या मधुमक्खियों की तरह सफल पालन किया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में इनके पालन के लिए पिट बनाए गए। आप बरसात में रास्तों में यहां-वहां सरकते हुए घोंघे अक्सर देखते होंगे, जो कई बार पांव के नीचे पिस जाते हैं। ये अपने पीछे एक चिपचिपा पदार्थ छोड़ते हैं, जिसे स्लाइम…
Read Moreअस्पतालों के नाम भेजी स्प्रिट से गोवर्द्धन बॉटलिंग प्लांट जोगिंद्रनगर में बनती थी शराब, आबकारी विभाग को मिले प्रारंभिक सबूत
शिमला राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने शनिवार को बताया कि विभाग को अंदेशा है कि गोवर्द्धन बॉटलिंग प्लांट और कालाअंब की फर्म में इंटरलिंक है। इसके कुछ साक्ष्य ई-वे बिल से सामने आए हैं। जहरीली शराब का मामला सामने आने से पहले ही गोवर्द्धन बॉटलिंग प्लांट पर कार्रवाई हो चुकी थी। गोवर्द्धन बॉटलिंग प्लांट जोगिंद्रनगर में सरकारी अस्पतालों के नाम पर भेजी स्प्रिट से शराब बनाई जाती थी। कालाअंब की फर्म पर हुई कार्रवाई से राज्य कर एवं आबकारी विभाग को प्रारंभिक सबूत मिले हैं। आबकारी…
Read Moreहिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का पीजी की परीक्षाओं के नतीजे 15 फरवरी तक घोषित करने का दावा
शिमला पीजी और यूजी डिग्री कोर्स की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के लिए सात फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म बिना लेट फीस भरे जाएंगे। वहीं, अभी तक अक्तूबर, नवंबर में हुईं पीजी की परीक्षाओं के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। इन्हें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 फरवरी तक घोषित करने का दावा कर रहा है। इसके बाद कोई विद्यार्थी किसी परीक्षा में दोबारा अपीयर होना चाहेगा तो उसे ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को दस दिन का समय मिलेगा। इसमें लेट फीस नहीं ली जाएगी। जिन विद्यार्थियों की किसी विषय में री…
Read Moreहिमाचल पुलिस अवैध वसूली में फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हरियाणा की मदद लेगी
शिमला फर्जी आईजी को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस हरियाणा की मदद लेगी। अवैध वसूली के दौरान हरियाणा के कौन-कौन पुलिस कर्मचारी इसके साथ होते थे, उनके बारे में पता किया जा रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी आईजी सोनीपत का रहने वाला है। पंचकूला में भी इसकी प्रॉपर्टी है। मामले की जांच के लिए गठित सीआईडी की एसआईटी आरोपी के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच करेगी। फर्जी आईजी ने कालाअंब, बद्दी, नालागढ़ में उद्योगपतियों से 1.49 करोड़ की अवैध वसूली…
Read Moreहिमाचल के 2500 ग्लेशियरों को मिली बर्फ की संजीवनी
कुल्लू जानकारों के अनुसार हिमालय रेंज के करीब नौ हजार से अधिक ग्लेशियरों के लिए दिसंबर व जनवरी की बर्फबारी संजीवनी मानी जाती है। यह बर्फबारी कुल्लू और लाहौल-स्पीति रेंज के ग्लेशियरों के लगातार टूटने व पिघलने की गति को रोकेगी। हालांकि, हिमायलन क्षेत्र में ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिघल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में 2500 छोटे-बड़े ग्लेशियरों को बर्फ की बूस्टर डोज मिली है। जनवरी से अब तक ग्लेशियरों का आकार 35 फीट तक बढ़ा है। 11 साल बाद जनवरी में 90 फीसदी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।…
Read Moreसड़कों की बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी, 210 जेसीबी मशीनें तैनात
– शिमला शहर और जिले में बाकी जगह सड़कें क्लियर करने में जुटी मशीनरी – अब तक कई मुख्य सड़कें यातायात के लिए बहाल शिमला।। शिमला में गुरुवार और शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी से बंद हुई सड़कों को खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। शनिवार सुबह मौसम साफ होते ही प्रशासन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही सुचारू करने में जुट गया। सड़कों और अन्य अहम रास्तों को आधुनिक मशीनरी और लेबर की मदद से खोला जा रहा है। कई अहम सड़कें और संपर्क…
Read More