जम्मू/श्रीनगर पुलिस अधिकारी ने बताया खुफिया सूचना के आधार पर नरवाल इलाके से दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरपोरा गांव निवासी शाकिर अहमद नायकू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली। बांदीपोरा में पकड़े गए लश्कर के दहशतगर्द से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है। घाटी में तैनात जवान। जम्मू को दहलाने की साजिश के तहत पहुंचे लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को चीनी हैंड ग्रेनेड के साथ शहर के नरवाल इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही ग्रेनेड…
Read MoreYear: 2022
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने राज्यपाल से की भेंट
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज यहां राजभवन में पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भेंट की। पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को विधानसभा परिसर में सुरक्षा प्रबंधो के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित एवं पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक स्थिति में व्यापक निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी व्यवस्था और सुदृढ़ की गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी वेणुगोपाल एन. और पुलिस महानिरीक्षक, सतर्कता दिलजीत सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।
Read Moreबायोमिट्रिक प्रमाणीकरण शुल्क से उपभोक्ताओं को छूट
शिमला : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अर्न्तगत विभाग ने वर्ष 2014 से केन्द्र सरकार प्रायोजित योजना, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कम्प्यूटरीकरण की व्यवस्था ¼End-to-End Computerization of TPDS operations½ को लागू किया जोकि खाद्यान्न वितरण की पारदर्शिता, लाभार्थी की विशिष्ट पहचान तथा लाभार्थी के उचित लक्ष्यीकरण पर बल देती हैं। इन योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए विभाग ने पॉस उपकरणों के माध्यम से बायोमिट्रिक प्रमाणीकरण कर लाभार्थीयों को खाद्यान्न वितरित किए। प्रारम्भिक…
Read Moreनर्सरी से आठवीं कक्षा के सवा पांच लाख विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की होंगी जांच
शिमला सरकारी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सवा पांच लाख विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जून 2022 तक शिक्षा विभाग इस अभियान को पूरा करेगा। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सवा पांच लाख विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जून 2022 तक शिक्षा विभाग इस अभियान को पूरा करेगा। विद्यार्थियों में खून की कमी जांचने के लिए विशेष जांच शिविर लगेंगे। स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट के…
Read Moreबजट सत्र: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड की विकट परिस्थितियों से निपटते हुए बेहतरीन कार्य किए हैं। राज्य में वेंटीलेटर, आईसीयू बेड और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाया गया। सेवा और सिद्धि के चार साल समृद्धि के रहे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सुबह 11 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से शुरू हो गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड की विकट परिस्थितियों से निपटते हुए बेहतरीन कार्य किए हैं। राज्य में वेंटीलेटर,…
Read Moreशिक्षा विभाग: जेबीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द, 28 फरवरी तक नियुक्ति पत्र देने पर रोक
शिमला शिक्षा विभाग ने महाधिवक्ता की सिफारिश से कर्मचारी चयन आयोग को अवगत कराते हुए जल्द जेबीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम निकालने का पत्र भेज दिया है। हालांकि 28 फरवरी तक इस भर्ती में चयनित होने वालों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक रहेगी। हिमाचल प्रदेश में जेबीटी भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होगा। शिक्षा विभाग ने महाधिवक्ता की सिफारिश से कर्मचारी चयन आयोग को अवगत कराते हुए जल्द परीक्षा परिणाम निकालने का पत्र भेज दिया है। हालांकि 28 फरवरी तक इस भर्ती में चयनित होने वालों को…
Read Moreफैक्टरी विस्फोट मामला: आंखों में आंसू लिए मां को कान की बाली और बहन को कंगन से पहचाना
ऊना/मैहतपुर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली उपमंडल के बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में पत्नी और बेटी को खोने के बाद अनवर हुसैन बदहवास हैं। घटनास्थल का मंजर और शवों को बुरी तरह से जला हुआ देखकर हुसैन अपनों की शिनाख्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आखिर आंखों में आंसू लिए हुसैन के बेटे अविराल ने मां अख्तरी (45) को कान की बाली और बहन अनवता (19) को हाथ में पहने कंगन से पहचाना। अख्तरी पांच महीने से जबकि अनवता दो माह से इस…
Read Moreताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सराज का सपंर्क कटा
कुल्लू जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से कुल्लू-केलांग के साथ बाह्य सराज का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से कुल्लू-केलांग के साथ बाह्य सराज का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। रोहतांग दर्रा के अलावा अटल टनल रोहतांग, बारालाचा, कुंजम दर्रा, जलोड़ी दर्रा व सोलंगनाला में ताजा बर्फबारी हुई है। जिला कुल्लू में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। वहीं मनाली-लेह मार्ग…
Read Moreचुनाव : दिग्गजों की सीटों पर बंपर मतदान ने बढ़ाई बेचैनी, सिर्फ सिद्धू की सीट पर कम वोटिंग
चंडीगढ़ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर से चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने परिवार के साथ पटियाला शहर निर्वाचन क्षेत्र से मतदान किया। पटियाला शहर के 63.58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। भले ही पंजाब में 2017 के मुकाबले कम मतदान हुआ है लेकिन राज्य की कुछ सीटें ऐसी हैं जिन पर मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की है। इनमें पंजाब की सियासत के दिग्गज प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह चन्नी और भगवंत मान की सीटें शामिल हैं। इनकी सीटों…
Read Moreपेपर सॉल्वर गैंग का सदस्य सीबीआई कर्मी गिरफ्तार, आठ राज्यों में फैला है जाल
सोनीपत (हरियाणा) सीबीआई कर्मी दिशांत को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल था। वह दिल्ली पुलिस के सिपाही व गैंग सरगना रोबिन के साथ मिलकर इस रैकेट को चलाने में मदद करता था। एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी। एसटीएफ सोनीपत ने पेपर सॉल्वर गैंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव पिपली का रहने वाला दिशांत है। आरोपी सीबीआई में कर्मी था और दिल्ली मुख्यालय में लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर था। आरोपी…
Read More