मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा की प्रदेश के 58 छात्र अभी यूक्रेन में फंसे है जल्दी ही लौटेंगे वतन

शिमला यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी 58 छात्र सुरक्षित हैं। सरकार उनके संपर्क में है। उनकी घर वापसी के लिए प्रयास जारी हैं। अब तक हिमाचल प्रदेश के 418 विद्यार्थी स्वदेश पहुंच चुके हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अभी भी हिमाचल प्रदेश के 58 छात्र वहां फंसे हुए हैं। 418 छात्रों को घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया है। ये जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल घर वापस लाने…

Read More

आतंकवादियों ने किया ग्रनेड हमला : दो नागरिकों की मौत, 23 लोग जख्मी, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिले प्राथमिक सुराग

आतंकवादियों ने किया ग्रनेड हमला : दो नागरिकों की मौत, 23 लोग जख्मी, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिले प्राथमिक सुराग

श्रीनगर श्रीनगर के संडे बाजार में आतंकियों ने किया था ग्रेनेड हमला। इसमें एक नागरिक की घटना के कुछ समय बाद तथा दूसरे की सोमवार को अस्पताल में हुई मौत।अभी भी कई घायलों को चल रहा है उपचार। श्रीनगर शहर के अमीराकदल इलाके के संडे बाजार में रविवार शाम को आतंकियों के ग्रेनेड हमले में अब तक दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 23 जख्मी है। इनमें एक पुलिसकर्मी और 17 महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस को आतंकियों के बारे में सीसीटीवी से प्राथमिक…

Read More

सियासी बैठक : भाजपा की अहम बैठक आज, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी सहित सभी दिग्गज होंगे शामिल

सियासी बैठक : भाजपा की अहम बैठक आज, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी सहित सभी दिग्गज होंगे शामिल

देहरादून विधानसभा चुनाव के बाद 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले राजनीतिक दलों ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सात मार्च को होगी। जिसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सात मार्च को सुभाष रोड स्थित एक होटल में 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक होगी। इस…

Read More

बस दुर्घटना : 15 घायल, चालक की लापरवाही यात्रियों की जान पर पड़ी भारी

बस दुर्घटना : 15 घायल, चालक की लापरवाही यात्रियों की जान पर पड़ी भारी

सितारगंज उत्तराखंड में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चालक की लापरवाही से 50 यात्रियों की जान पर बन आई। बस दुर्घटना उत्तराखंड के सितारगंज में बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार चालक फोन पर बात कर रहा था। जिस कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। सोमवार को सितारंगज में चालक…

Read More

डेंटिस्ट बनने में युवा नहीं दिखा रहे रूचि आधे से ज्यादा सीटे रह गई खाली

डेंटिस्ट बनने में युवा नहीं दिखा रहे रूचि आधे से ज्यादा सीटे रह गई खाली

मंडी प्रदेश के चार डेंटल कॉलेजों में आधे से अधिक बीडीएस की सीटों पर अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई है। आधी सीटें अभी तक खाली हैं। दूसरे राउंड के लिए अभ्यर्थियों को अलॉटमेंट लेटर दिए गए हैं। प्रदेश के युवाओं का डेंटिस्ट बनने में रुझान कम हो गया है। प्रदेश के सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों में डेंटल की आधे से भी अधिक सीटें खाली रही हैं। एमबीबीएस की एक सीट खाली नहीं बची है। अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद भी प्रदेश के चार डेंटल…

Read More

कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले पंजाब की तर्ज पर तैयार कर रही रणनीति

कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले पंजाब की तर्ज पर तैयार कर रही रणनीति

शिमला कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से हुई मंत्रणा के बाद राज्य में भी प्रभावी चेहरे तलाशे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के दफ्तर से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में भी पंजाब का फार्मूला लागू करने की तैयारी है। मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय सीट से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। हालांकि, उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन के चलते संगठनात्मक चुनाव तक या उसके बाद भी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर अध्यक्ष…

Read More

जय राम सरकार का वायदा : शहरी गरीबों को मिलेगी साल में 120 दिन के रोजगार की गारंटी

जय राम सरकार का वायदा : शहरी गरीबों को मिलेगी साल में 120 दिन के रोजगार की गारंटी

शिमला शहरी गरीबों को रोजगार गारंटी योजना पर प्रदेश सरकार 5 करोड़ रुकी राशि व्यय करेगी। सूबे के शहरी निकायों में अभी 6200 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। हिमाचल प्रदेश के शहरी गरीब बेरोजगार युवाओं को अब मनरेगा की तर्ज पर रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना को कानून बनाने जा रही है। इस विधेयक का ड्राफ्ट बिल सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद विधेयक बजट सत्र में लाया जाएगा। इस विधेयक में युवाओं को 120 दिन का…

Read More

हिम खंड गिरने से मनाली केलांग मार्ग हुआ अवरुद्ध

हिम खंड गिरने से मनाली केलांग मार्ग हुआ अवरुद्ध

कुल्लू/चंबा प्रदेश में आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में सुबह से हल्के बादल छाए हैं। मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में अटल टनल के साउथ पोर्टल के पास धुंधी में हिमखंड गिरने से हाइवे तीन घंटों से बंद है। हिमखंड गिरने से मनाली-केलांग का यातायात अवरूद्ध हो गया है। वहीं चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। गैहरा के पास पहाड़ी दरकने से एनएच बंद हो गया है। हाईवे के दोनों…

Read More

चावल निर्यातक के घर आयकर का छापा, तीन दिन से खंगाले जा रहे दस्तावेज

चावल निर्यातक के घर आयकर का छापा, तीन दिन से खंगाले जा रहे दस्तावेज

यमुनानगर (हरियाणा) आयकर विभाग की टीमें तीन गाड़ियों में पहुंची। मुख्य गेट अंदर से बंद है और आवाजाही पर पाबंदी है। सभी के मोबाइल जब्त किए गए हैं। कार्रवाई में लगी टीम के लिए बाहर से तीनों वक्त का खाना जा रहा है। हरियाणा के यमुनानगर शहर में मशहूर चावल एक्सपोर्टर के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापामारी की है। इनकम टैक्स के अधिकारी तीन दिनों से कारोबारी के घर में दस्तावेज खंगाल रहे हैं। वहीं घर के बाहर पुलिस ने डेरा डाल रखा है। सूत्रों के मुताबिक…

Read More

प्रत्याशियों की धड़कने होने लगी है तेज़, 10 मार्च को नतीजे आने पर इन सवालों से भी उठेगा पर्दा

प्रत्याशियों की धड़कने होने लगी है तेज़, 10 मार्च को नतीजे आने पर इन सवालों से भी उठेगा पर्दा

देहरादून राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद जैसे-जैसे मतगणना की तिथि नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं की धड़कने भी तेज होने लगी हैं। उत्तराखंड राज्य की सत्ता पर किस दल का राज होगा, इसका खुलासा 10 मार्च को होगा। चुनावी नतीजे कई रहस्यों पर से पर्दा उठाएंगे। सियासी हलकों में तैर रहे एक-एक सवाल का जवाब मतगणना की तारीख लिखेगी। इन सवालों के बीच सबसे चर्चित 10 सवालों की अमर उजाला ने पड़ताल की। पेश है सवाल और इन्हें लेकर राजनीतिक गलियारों में गरमा…

Read More