नई दिल्ली विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) द्वारा जारी रिपोर्ट ‘भारत के पर्यावरण की स्थिति 2022’ में यह आंकड़े सामने रखे गए। साथ ही इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल देश में प्राकृतिक आपदा को बढ़ाने वाले हालात भी पर्यावरण को नुकसान से बढ़ रहे हैं। मौसम बिगड़ने की वजह से 2021 में देश के 1,700 नागरिक मारे गए। इनमें सबसे ज्यादा 350 महाराष्ट्र के थे तो 223 ओडिशा और 191 मध्य प्रदेश के। सबसे ज्यादा मौतें बिजली गिरने, चक्रवात, भीषण गर्मी, बाढ़ और भूस्खलन…
Read MoreMonth: June 2022
आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की 38वीं बरसी, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा
अमृतसर ऑपरेशन ब्लू स्टार की 38वीं बरसी आज है। इसी के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी है। 1984 में आज ही के दिन स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम दिया गया था। 6 जून 1984 के दिन सिखों के सबसे पावन धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना की कार्रवाई ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार दुनिया भर में सुर्खियों में रही है। आज भी लोग इसे याद करके सिहर उठते हैं। मामला 1970 के दशक के अंत में अकाली राजनीति में खींचतान और…
Read Moreमाकपा का मंहगाई, बेरोजगारी व सांप्रदायिकता के खिलाफ प्रदर्शन, सांसद का पुतला फूंका
समालखा। बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता पर अंकुश लगाने की मांग के समर्थन में माकपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। माकपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड से होते हुए रेलवे स्टेशन चौक पर पहुंचे। वहां पर सांसद संजय भाटिया का पुतला फूंका। उन्होंने जनता से नगरपालिका चुनाव में भाजपा को हराने की अपील भी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुनील दत्त व समालखा कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि देश में मंहगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू…
Read Moreनेशनल हाईवे पर हादसा, बस में सवार 30 में से 26 की मौत, सीएम शिवराज ने की मुआवजे की घोषणा
उत्तराखंड : हाईवे पर डामटा के पास हादसा हुआ है। बस में 28 यात्री सवार थे। 26 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बचाव कार्य जारी है। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान देहरादून पहुंच गए हैं। हादसे के बाद देहरादून के आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 30…
Read Moreहिमाचल के लिए सिरदर्द बनी थर्मल पॉवर प्रोजेक्टों से बिजली की खरीद
शिमला हिमाचल में हर साल बिजली के 12 हजार मिलियन यूनिटों की घरेलू खपत होती है। इसमें करीब 750 मिलियन यूनिट बिजली थर्मल पॉवर प्रोजेक्टों से खरीदी जाती है। यहां पानी से बनी बिजली ही ज्यादा इस्तेमाल होती है। ऐसे में यहां थर्मल पावर प्रोजेक्टों ऊर्जा सरप्लस हिमाचल प्रदेश के लिए थर्मल पावर प्रोजेक्टों से बिजली की खरीद सिरदर्द बन गई है। प्रदेश में बहते पानी से बनी बिजली बाहरी राज्यों को बेची जा रही है और न चाहते हुए भी हिमाचल को बाहर से कोयले से बनी बिजली खरीदनी…
Read Moreएक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध : प्रबोध सक्सेना
शिमला एक जुलाई, 2022 से पोलीस्टाइरीन (थर्मोकोल) और विस्तारित पोलीस्टाइरीन वस्तुओं सहित एक प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण और उपयोग पर रोक लगेगी। हिमाचल में एक जुलाई से एक बार प्रयोग होने वाले (सिंगल यूज प्लास्टिक) पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र सरकार की एक साल पहले जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल में भी 120 माक्रोन की मोटाई वाले प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग पर पूरी तरह से रोक रहेगी। प्लास्टिक से बने कैरी बैग, प्लेटें, कप, गुब्बारों की डंडियां, चम्मच, कांटे कैंडी स्टिक आदि का उपयोग कोई नहीं कर…
Read Moreएसआर लैब को व्हाट्सएप में देनी होगी मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट, आपात लैब खुली रहेगी
शिमला एसआर लैब को अस्पताल से हटे हुए करीब 15 दिन हो गए हैं, लेकिन पुणे की कंपनी ने अस्पतालों में आधारभूत ढांचा विकसित नहीं किया है। ऐसे में मरीजों को टेस्ट कराने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। अस्पतालों में आधारभूत ढांचा विकसित न होने तक कंपनी के कर्मचारियों को व्हाट्सएप पर मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी देनी होगी। कर्मचारियों को चंडीगढ़ प्रयोगशाला में सैंपलों की जांच करवानी होगी। रिपोर्ट की जानकारी मिलने पर मरीज अपना इलाज डॉक्टरों से शुरू करवा सकेंगे। सरकार ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज…
Read Moreअसुविधा का आलम : तीन युद्ध लड़ने वाले बीमार पूर्व सैनिक को पीठ पर उठाकर बेटे ने पहुंचाया सड़क तक
हमीरपुर विधि सिंह ने 1962 में चीन के साथ, 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में हिस्सा लिया। देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन खोरड़ गांव सड़क सुविधा से महरूम है। देश के लिए 1962, 1965 और 1971 की लड़ाई लड़ने वाले गलोड़ तहसील के खोरड़ गांव के 85 वर्षीय पूर्व सैनिक को सड़क सुविधा के अभाव में पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। पूर्व सैनिक विधि सिंह को आधी रात को पेशाब रुकने की तकलीफ और पेट में तेज दर्द उठा। गांव में…
Read Moreएमटेक और पीएचडी अब हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में भी होगी
बिलासपुर बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य एसपी गुलेरिया ने बताया कि एआईसीटीई से मंजूरी ली जाएगी। एमटेक के बाद कॉलेज में सिविल और इलेक्ट्रिकल विषयों पर पीएचडी करवाने की कवायद शुरू की जाएगी। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला (बिलासपुर) में एमटेक और पीएचडी करवाई जाएगी। इससे हाइड्रो में पीएचडी करने के लिए प्रशिक्षुओं को आईआईटी रुड़की नहीं जाना पड़ेगा। हाइड्रो इंजीनियरिंग में एमटेक और पीएचडी करवाने वाला बंदला कॉलेज उत्तर भारत का दूसरा संस्थान होगा। इससे पहले आईआईटी रुड़की में ही इसकी सुविधा उपलब्ध है। कांगड़ा के नगरोटा बगवां…
Read Moreहिसार के 20 गांवों में भाजपा-जजपा नेताओं की ‘नो एंट्री’, एलान- अपने रिस्क पर आएं नेता
बालसमंद, हिसार (हरियाणा) संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने यह चेतावनी दी है। कहा गया है कि गठबंधन सरकार के नेता अपने रिस्क पर जाएं, अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो वे इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे। फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर 25 दिनों से हरियाणा के हिसार जिले की बालसमंद तहसील परिसर में बैठे किसानों ने तहसील के 20 गांवों में भाजपा-जजपा नेताओं की एंट्री बैन करने एलान कर दिया है। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इन गांवों में गठबंधन सरकार के नेता अपने…
Read More