मंडी कृषि विभाग जिला मंडी के उप निदेशक राजेश डोगरा ने बताया कि बल्ह के किसान ने गुलाबी और पीले रंग की गोभी उगाई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बल्ह घाटी के एक किसान ने स्विट्जरलैंड में पैदा होने वाली पीले और बैंगनी रंग की फूलगोभी उगाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गोभी रोगों से लड़ने की क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह बहुत उपयोगी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, न्यूट्रिशन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक पाए जाते हैं, जो मानव शरीर के…
Read MoreMonth: May 2022
जयराम कैबिनेट के फैसले : एचआरटीसी बसों में महिलाएं देंगी आधा किराया, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल भी मुफ्त, जानें बड़े फैसले
शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में रोजगार, कर्मचारियों व जन कल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में सैकड़ों पदों को भरने का फैसला लिया है। साथ ही कई कर्मचारी श्रेणियों का मानदेय बढ़ाने, नए जलशक्ति मंडल व पटवार सर्कल खोलने, स्कूलों-पशु औषधालयों को अपग्रेड करने का भी निर्णय लिया। राज्य के भीतर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं का आधा किराया ही लगेगा,…
Read Moreअलर्ट : प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम का मिज़ाज़, तूफान और ओलाबृष्टि की चेतावनी जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश के आसार हैं। 28 से 30 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया…
Read Moreखुशखबरी : हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भरेगा 1508 पद, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में खाली 1508 पद भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 31 मई से 30 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। ऑनलाइन आवेदन की डाउनलोड प्रति और आवश्यक प्रमाणपत्र मूल्यांकन परीक्षा के दौरान प्रस्तुत करने होंगे। 18 से 45 आयु वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को पांच वर्ष तक छूट का प्रावधान है। कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षा, राज्य बिजली…
Read Moreएंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने आश्वासन मिलने पर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया वापस
सोलन कंपनी से बातचीत के बाद दोपहर तक कर्मचारियों ने हड़ताल भी वापस ले ली। कंपनी ने कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का दावा किया है। हिमाचल प्रदेश में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन दो फाड़ हो गई है। इसके चलते कर्मचारी यूनियन की हड़ताल का अधिक असर देखने को नहीं मिला। इससे लोगों को एंबुलेंस की सुचारु रूप से सेवाएं मिलीं। कंपनी से बातचीत के बाद दोपहर तक कर्मचारियों ने हड़ताल भी वापस ले ली। कंपनी ने कर्मचारियों की मांगें पूरी करने का दावा किया है। प्रदेश भर…
Read Moreहिमाचल के कई क्षेत्रो में पटवारी कर रहे है प्रॉपर्टी डीलर का काम, मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंची शिकायत
शिमला प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कौन सी जमीन बिकाऊ है और कौन सी नहीं है। इसका पता पटवारियों को रहता है। इनमें कुछ पटवारी तो अब प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में लग गए हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम ऐसा होता है, जिसमें अच्छा कमीशन भी बन जाता है। आरोप है कि कुछ पटवारी खुद ही इन संपत्तियों का सौदा करने में जुट गए हैं। हिमाचल प्रदेश में कई पटवारी प्रॉपर्टी डीलर बन गए हैं। एक मामला मुख्यमंत्री कार्यालय के ध्यान में भी आया है। इस पर संज्ञान लिया गया…
Read Moreयूजी प्रथम-द्वितीय वर्ष के प्रश्नपत्र 22 कॉलेजों में हुए थे लीक
शिमला यूजी की परीक्षाएं शुरू होने से दो दिन पहले पांच अप्रैल को विवि को सोलन और एक अन्य कॉलेज से प्रश्नपत्रों की कमी की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में प्रश्न पत्र खुलने और लीक होने की पुष्टि होने पर विवि प्रशासन ने परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रश्नपत्र प्रदेश के 22 कॉलेजों में लीक हुए थे। इनमें कुछ कॉलेजों में प्रश्नपत्र गायब पाए गए, जबकि कुछ में इन्हें खोल दिया गया या फिर नष्ट कर दिया गया…
Read Moreइन जिलों में 228 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी 20 सड़कें और एक पुल
शिमला जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की पनयाला से त्यून खास सड़क, धींगू से सुकरी, जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र की नैहरन पुखर चौक से बारा, जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की डोडरा से चमधार सड़कों का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में 228 करोड़ रुपये से अधिक राशि से 20 सड़कों और एक पुल का निर्माण किया जाएगा। हिमाचल सरकार के योजना विभाग ने विधायक प्राथमिकताओं के ये कार्य…
Read Moreपुलिस अधीक्षक मंडी को फिर भेजा रिमाइंडर : सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर
हमीरपुर चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि आयोग ने पुलिस अधीक्षक मंडी को जेओए मामले में रिमाइंडर भेजा है। जिस केंद्र में नकल का मामला सामने आया है, उसे भविष्य में अन्य भर्तियों के लिए केंद्र नहीं बनाने के बारे में निर्णय लिया है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) भर्ती गड़बड़ी मामले में अब प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस अधीक्षक मंडी को रिमाइंडर भेजा है। रिमाइंडर के माध्यम से आयोग ने पुलिस अधीक्षक को शीघ्र इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट देने के लिए कहा है। पूर्व…
Read Moreराजस्थान के निजी विश्वविद्यालयों से पीएचडी पास प्रवक्ताओं की जांची जाएंगी डिग्रियां
शिमला राज्य के सभी निजी, सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को ऐसे प्रवक्ताओं की डिग्रियां जांचने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने प्रदेश के बाहर से पीएचडी की डिग्रियां हासिल की हैं। मुख्य सचिव को भी पत्र लिखकर सरकारी विभागों के अधिकारियों की डिग्रियां जांचने की मांग उठाई है। राजस्थान के निजी विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने वाले हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नियुक्त प्रवक्ताओं की डिग्रियां जांची जाएंगी। राजस्थान के कुछ निजी विश्वविद्यालयों पर यूजीसी के नियम दरकिनार कर डिग्रियां देने का आरोप है। हरियाणा में फर्जी तरीके से डिग्रियां…
Read More