अलर्ट : प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम का मिज़ाज़, तूफान और ओलाबृष्टि की चेतावनी जारी

अलर्ट : प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम का मिज़ाज़, तूफान और ओलाबृष्टि की चेतावनी जारी

शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश के आसार हैं। 28 से 30 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

बर्फ से ढकी लेडी आफ केलांग पर्यटकों को कर रही आकर्षित
जिला मुख्यालय केलांग के सामने सटी लेडी आफ केलांग पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है। सुबह और शाम के समय बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखला चांदी की तरह चमक उठती है। साल में करीब आठ से नौ माह तक बर्फ से ढकी रहने वाली इस चोटी की खासियत यह है कि सीधी खड़ी होने के कारण इसके बीच वाले भाग पर बर्फ नहीं टिकता है। जबकि अन्य जगहों पर बर्फ जमी होने से यह पर्यटकों को आकर्षित करती है। ताजा बर्फबारी के बाद लेडी आफ केलांग की सुंदरता अब और भी निखर गई है। समुद्रतल से करीब 18,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित लेडी आफ केलांग लेह की तरफ निकलने वाले हर पर्यटकों के लिए मनमोहक बनी है। केलांग, जिस्पा व दारचा होकर आगे लेह की तरफ गुजरने वाला पर्यटक लेडी आफ केलांग को अपने कैमरे व मोबाइल में कैद करने से पीछे नहीं रहता है।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 37.5 22.0
हमीरपुर 33.4 17.3
कांगड़ा 33.5 19.2
बिलासपुर 34.5 20.0
चंबा 31.0 17.2
नाहन 29.4 20.1
सोलन 28.2 14.2
धर्मशाला 30.0 19.2
शिमला 22.0 13.3
कल्पा 22.0 6.8
केलांग 21.6 5.3

Related posts