कोरोना 290 गांवों को छू भी नहीं पाया, बाहर से प्रवेश की अनुमति नहीं

कोरोना 290 गांवों को छू भी नहीं पाया, बाहर से प्रवेश की अनुमति नहीं

नाहन/हमीरपुर/बिलासपुर भले ही कोरोना के मामले और मौतें चिंता बढ़ा रही हों, लेकिन प्रदेश के 290 ऐसे गांव हैं जहां आज तक एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है। इसका कारण ग्रामीणों का समय रहते जागरूक होना है। ज्यादातर गांवों में लोगों ने अपने स्तर पर नाके लगाकर बाहर से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगा रखी है।  ग्रामीण न खुद बाहर जाते हैं और न ही किसी को गांव में आने देते हैं। कई गांवों में तो रिश्तेदारों को भी नहीं बुलाया जा रहा है। सभी तरह…

Read More

पिता-पुत्र की मौत, अब एक कंधे पर परिवार का जिम्मा

पिता-पुत्र की मौत, अब एक कंधे पर परिवार का जिम्मा

पांवटा साहिब (सिरमौर)/शिमला/बैजनाथ (कांगड़ा) शिवपुर पंचायत में कोरोना से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इन बच्चों ने 12 दिन के भीतर ही पिता के साथ दादा को भी खो दिया। पांवटा की शिवपुर पंचायत निवासी देवेंद्र सिंह (33) ठेकेदारी से परिवार पाल रहे थे। उनके छोटे भाई कमलजीत सिंह ने बताया कि एक दिन बड़े भाई की तबीयत खराब हुई। सूरजपुर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच और दवा लेकर अपना काम करने लगे। एक दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ी और सांस में तकलीफ के चलते टेस्ट…

Read More

आज से अनलॉक शुरू, सभी दुकानें खुलीं, दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी

आज से अनलॉक शुरू, सभी दुकानें खुलीं, दफ्तरों में पहुंचे कर्मचारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर में लागू किए कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को अनलॉक-एक शुरू हो गया है। प्रदेशभर में नौ बजे से सभी दुकानें खुल गई हैं। दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। यह व्यवस्था पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक रहेगी। शनिवार और रविवार को जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरकारी दफ्तरों में भी आज से 30 फीसदी स्टाफ आया है। हालांकि आज यह तय होगा कि कौन कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय आएंगे और कौन करेगा वर्क फ्रॉम होम।…

Read More

जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे में तीन डॉक्टरों समेत 55 लोगों की मौत, 4356 नए मामले

जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे में तीन डॉक्टरों समेत 55 लोगों की मौत, 4356 नए मामले

जम्मू जम्मू संभाग के प्रमुख कोविड अस्पताल जीएमसी जम्मू में भर्ती 410 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 250 की हालत गंभीर है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर मरीजों को अस्पताल न पहुंचाए जाने के कारण अधिकतर मरीजों के फेफड़े में संक्रमण भी बहुत ज्यादा है और सांस लेने की तकलीफ भी बढ़ चुकी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से तीन डॉक्टरों समेत 55 मरीजों की मौत हो गई है। 4356 नए मामलों की पुष्टि हुई है।  नए मामलों में जम्मू संभाग से 1771 व…

Read More

पंजाब का 23वां जिला बना मालेरकोटला, कैप्टन ने खोला घोषणाओं का पिटारा

पंजाब का 23वां जिला बना मालेरकोटला, कैप्टन ने खोला घोषणाओं का पिटारा

चंडीगढ़ मालेरकोटला पंजाब का 23वां जिला बन गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ईद-उल-फितर के मौके पर मालेरकोटला को जिला घोषित करने के साथ ही शुक्रवार को इस नए जिले के लिए नए डीसी की नियुक्ति का एलान भी कर दिया।  कैप्टन ने मालेरकोटलावासियों के लिए उपहारों की घोषणा करते हुए कहा कि शेर मोहम्मद खान के नाम पर 500 करोड़ रुपये की लागत से मालेरकोटला में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। 12 करोड़ रुपये की लागत से लड़कियों के लिए एक और कॉलेज स्थापित किया जाएगा।…

Read More

कोरोना कर्फ्यू में 32 विभागों ने किए विकास कार्यों के 500 टेंडर

कोरोना कर्फ्यू में 32 विभागों ने किए विकास कार्यों के 500 टेंडर

शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी सरकारी और निजी विकास कार्य जारी रखे हैं। प्रदेश सरकार के करीब 32 विभागों और उपक्रमों ने विकास कार्यों के करीब 500 टेंडर लगाए हैं। कोविड संकट में भी लोक निर्माण विभाग ने 199 टेंडर लगाए हैं, जबकि शहरी विकास विभाग निविदाएं बुलाने के मामले में दूसरे और जलशक्ति विभाग तीसरे स्थान पर है। शहरी विकास विभाग ने 69 और जलशक्ति विभाग ने 67 निविदाएं बुलाई हैं। लोक निर्माण विभाग के सड़कों की मरम्मत, रखरखाव आदि के टेंडर हैं। इसके…

Read More

प्रशासन ने की सख्ती, बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेह में एंट्री नहीं

प्रशासन ने की सख्ती, बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेह में एंट्री नहीं

उदयपुर (लाहौल-स्पीति) पर्यटक और मजदूर बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लेह नहीं जा सकेंगे। ऐसे में लेह-लद्दाख की ओर जाने वाले पर्यटक और मजदूरों को 96 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लेकर जाना होगा। अन्यथा उन्हें हिमाचल सीमा सरचू से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। लेह प्रशासन ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। ट्रक चालकों का उपशी में रेपिड टेस्ट के बाद आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। पर्यटक, मजदूर और कारोबारी को बिना आरटीपीसीआर के सरचू से आगे जाने की अनुमित नहीं होगी। कोविड…

Read More

एएसपी पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

एएसपी पर महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

शिमला हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और जिले की यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी के चेयरमैन पर महिला हेड कांस्टेबल ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिमला शहर के महिला थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि यह पुलिस अफसर कई दिनों से उसे तंग कर रहा था और आपत्तिजनक बातें और मांग उससे रख रहा था। पुलिस अफसर पर आरोप है कि उसने पत्नी को गाड़ी सिखाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। एक दिन…

Read More

सरकार का फैसला, कोरोना वैक्सीन के लिए जारी होंगे ग्लोबल टेंडर

सरकार का फैसला, कोरोना वैक्सीन के लिए जारी होंगे ग्लोबल टेंडर

चंडीगढ़ हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला लिया गया है।  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी करेगी, ताकि राज्य के 18+ नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके। इसके अलावा महामारी के हॉटस्पॉट वाले गांवों में 15 मई से आइसोलेशन केंद्र बनाकर लोगों की जांच शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए हुई बैठक में कहा कि जांच के दौरान जिन लोगों में कोरोना के…

Read More

सीएम के प्रधान सलाहकार के नाम पर ठगी, कांग्रेस नेताओं को टिकट के लिए आ रहे फोन 

सीएम के प्रधान सलाहकार के नाम पर ठगी, कांग्रेस नेताओं को टिकट के लिए आ रहे फोन 

लुधियाना (पंजाब) पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार प्रशांत किशोर की आवाज निकालकर कांग्रेसी नेताओं से टिकट दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है। मामला सामने आने से कांग्रेस में हड़कंप है। इस आरोप में लुधियाना के थाना डेहलों पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद किए गए आरोपी अमृतसर, तरनतारन और बटाला के हैं।  मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते अधिकारी कुछ भी बताने से साफ कतरा रहे हैं। पिछले कुछ समय से कांग्रेस के नेताओं को सीएम के प्रधान सलाहकार…

Read More