पंचकूला (हरियाणा) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) बनाने की घोषणा की है। वह मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी में विकास के मामले में मोहाली दूसरे नंबर पर है, जबकि पंचकूला तीसरे स्थान पर है। इसे अब पहले नंबर पर लाने के लिए ठोस योजना बनाई गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थापली में एक पंचकर्मा सेंटर का 20 जून को उद्घाटन किया जाएगा। फार्मा उद्योग को बढ़ावा देने…
Read MoreYear: 2021
कैप्टन का एलान, विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता
चंडीगढ़ पंजाब से विदेश पढ़ने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब सरकार अब प्राथमिकता के आधार पर इन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन छात्रों को 18-44 साल की आयुवर्ग वाली श्रेणी में प्राथमिकता देने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभागों को निर्देश दिया कि वह जिलों को 10 प्रतिशत डोज का इस्तेमाल 18 से 45 आयु वर्ग की प्राथमिक श्रेणियों के लिए करने की आज्ञा दें। उन्होंने कहा कि इस सूची में विदेश जाने के…
Read Moreइस गांव ने ऐसे रोकी कोरोना की एंट्री
नयागांव (पंजाब) भले ही कोरोना की दस्तक के बाद चंडीगढ़ में पहली मौत नयागांव क्षेत्र के बुजुर्ग की हुई थी, लेकिन यहां से मात्र पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव काने का बाड़ा में अभी तक कोई संक्रमित नहीं हुआ है। इसका श्रेय गांव के लोगों को ही जाता है। इलाके में कोई सरकारी डिस्पेंसरी नहीं है, लेकिन लोगों ने पहले जहां सुबह काढ़ा और रात को हल्दी वाला दूध पीने के अलावा दिशानिर्देशों का पालन कर कोरोना की एंट्री रोकी, वहीं अब सैंपलिंग और टीकाकरण करवाकर महामारी को मात देने…
Read Moreयुवाओं की वैक्सीनेशन का शेड्यूल होगा जारी, सरकार को मिलीं 49350 खुराकें
शिमला हिमाचल प्रदेश को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की कोविड वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार को 49350 खुराकें मिल गई हैं। जबकि 40980 वैक्सीन 16 जून, 49350 वैक्सीन 26 जून और 27500 वैक्सीन दो जुलाई तक उपलब्ध होंगी। यह जानकारी वैक्सीन निर्माता कंपनी ने सरकार को दी है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आगे कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की वैक्सीनेशन का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। सरकार के अनुसार प्रदेश में 16 जून को शुरू हुए कोविड वैक्सीनेशन के तहत अब तक 2465448…
Read Moreपहाड़ी पर बनेगा बिलासपुर-लेह रेललाइन का सबसे लंबा पुल
बिलासपुर सामरिक महत्व की बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन परियोजना का सबसे लंबा पुल कुल्लू के नग्गर में कर्जन गांव में बनेगा। इस पुल की लंबाई 1.2 किलोमीटर होगी। यह पुल किसी नदी पर नहीं बल्कि एक पहाड़ी पर बनेगा। उत्तर रेलवे ने बिलासपुर से लेह तक सर्वे और अलाइनमेंट रिफाइनमेंट का कार्य पूरा कर लिया है। विशेषज्ञों ने परियोजना की अलाइनमेंट भी लिडार सर्वे के आधार पर फाइनल कर दी है। अब विशेषज्ञ इसमें बनने वाले पुलों और टनलों के डिजाइन पर कार्य कर रहे हैं। सामरिक, व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि…
Read Moreगुड़िया मामले में दोषी की सजा पर सुनवाई 15 जून तक टली
शिमला हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में दोषी करार दिए गए नीलू की सजा पर सुनवाई मंगलवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते सुनवाई 15 जून तक टल गई है। गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड में सीबीआई की ओर से पेश चालान में दोषी साबित हुए चरानी अनिल उर्फ नीलू को शिमला की विशेष अदालत ने 28 अप्रैल को दोषी करार दिया था। अब दोषी की सजा पर फैसला होना बाकी है। कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों के चलते आरोपी को न्यायालय लाना मुश्किल है। इस कारण फिर इस…
Read Moreखुलेगी बनिहाल-काजीगुंड टनल, जम्मू से श्रीनगर की 16 किमी घटेगी दूरी
जम्मू जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर 8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड टनल बनकर तैयार हो गई है। फिलहाल अत्याधुनिक उपकरणों की जांच प्रक्रिया जारी है, इसके पूरा होते ही टनल को इस माह के अंत तक आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से बनाई गई टनल में निर्माण कंपनी को ट्रैफिक के ट्रायल रन की अनुमति मिल गई है। यह टनल जम्मू-श्रीनगर हाईवे के मौजूदा 270 किलोमीटर लंबे फासले को 16 किलोमीटर कम करेगी। साथ ही हर मौसम में यातायात संभव होगा। 2100 करोड़ रुपये की लागत…
Read Moreआतंक के गढ़ रहे इलाकों से सरहद तक अमन की बयार
उड़ी (बारामुला) कश्मीर की आबोहवा बदल रही है। आतंक के गढ़ रहे इलाकों से सरहद तक अमन की बयार बहने लगी है। अब सड़कों पर न पत्थरबाज दिखते हैं और न ही राष्ट्र विरोधी प्रदर्शन करने वाले। गांवों-शहरों में सरकारी इमारतों से लेकर सरहद तक तिरंगा फहर रहा है। आतंकवाद को दरकिनार कर युवा पीढ़ी काम धंधे में जुटने लगी है। हालांकि, कुछ इलाकों में आतंकी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा बलों के सख्त रुख के चलते ज्यादातर आतंकी व उनके मददगार गायब होने लगे हैं। बदले हालात में…
Read Moreशिक्षा के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार, हरियाणा को मिली ए प्लस श्रेणी
चंडीगढ़ स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार के कारण हरियाणा को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से ए प्लस श्रेणी मिली है। 70 मानकों पर राज्यों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के बाद परफोरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) ने वर्ष 2019-20 के लिए ये ग्रेड जारी की है। ग्रेडिंग इंडेक्स ने दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पुड्डचेरी, दादरा और नगर हवेली को ए+ श्रेणी में रखा है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पीजीआई को पहली बार वर्ष 2017-18 के साथ प्रकाशित किया गया था। रविवार को जारी…
Read Moreअफसरों की चालाकी पड़ी कैप्टन सरकार पर भारी, फायदेमंद हो सकती थी योजना
जालंधर (पंजाब) पंजाब में निजी अस्पतालों को बढ़ी कीमत पर कोरोना वैक्सीन बेचने के मामले में अफसरों की चालाकी कैप्टन सरकार के लिए मुसीबत बन गई। पंजाब सरकार की योजना थी कि केंद्र सरकार से 400 रुपये की वैक्सीन खरीदकर उसका एक हिस्सा निजी अस्पतालों को 1060 रुपये में बेचा जाए। निजी अस्पताल लोगों को 1500 रुपये में टीका लगाएंगे। इससे जो आमदनी होगी वह कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) खाते में जमा करवाई जाएगी। हालांकि अधिकारियों ने न तो जमीनी स्तर पर सामाजिक व राजनीतिक लोगों से बात की और न…
Read More