कपूरथला (पंजाब) पंजाब की कपूरथला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नकली मुद्रा छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। वहीं विशेष ऑपरेशन के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार भी किया। वहीं 2000 और 500 रुपये के नकली नोट के रूप में 1.47 लाख रुपये की राशि बरामद की है। पुलिस ने नकली नोट बनाने में प्रयुक्त होने वाले रसायनयुक्त कागज के 30 पैकेट, रसायन और रंगों से भरी बोतलें और रासायनिक पाउडर के पैकेट और नकली मुद्रा को वितरित करने वाले तीन वाहनों को जब्त किया है।…
Read MoreYear: 2021
पंजाब में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़े टारगेट किलिंग गैंग का भंडाफोड़
खन्ना (पंजाब) पंजाब पुलिस ने विदेश में स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के हैंडलर्स द्वारा समर्थित एक टारगेट किलिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पंजाब की खन्ना पुलिस ने भारतीय सेना के एक पूर्व सिपाही समेत उसके चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय ने दी। पंजाब की खन्ना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) द्वारा चलाए जा रहे टारगेट किलिंग गैंग के चार सदस्यों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से दो 32 बोर…
Read Moreहिमाचल के कई गांव खूबसूरती में स्विटजरलैंड को भी देते हैं मात, फिल्म सिटी बनाने की कवायद तेज
शिमला हिमाचल में पहली फिल्म सिटी की कवायद तेज हो गई है। अभिनेता अनुपम खेर ने इस ओर प्रयास किया है। प्रस्ताव एक साल के भीतर तैयार होने के बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट मंजूरी के लिए सरकार को सौंपी जाएगी। इससे जहां निर्माताओं को एक छत के नीचे शूटिंग, एक्टिंग, कॉपी और डिस्ट्रब्यूटिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, सरकार को भी इससे आय होगी। अमर उजाला से बातचीत में अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा बीते माह उनके बड़े भाई अनुपम खेर ने प्रदेश में फिल्म सिटी…
Read Moreभाजपा और कांग्रेस उपचुनाव के लिए एक्शन मोड में
शिमला हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कभी भी की जा सकती है। यह मानकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक्शन मोड में आ गई हैं। भाजपा में पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, उनके बाद केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश आ चुके हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और सह प्रभारी संजय दत्त भी यहां खूब सक्रिय हो गए हैं। मंडी लोकसभा सीट पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई है। पिछले…
Read Moreजेपी नड्डा के दरबार में टिकट के दावेदारों ने लगाई हाजिरी
कुल्लू दो दिन के दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंडी लोकसभा उपचुनाव के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की जीत का मंत्र भी दिया। नड्डा सभी का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर मंगलवार को दिल्ली लौट गए हैं। करीब एक घंटे तक कुल्लू के देवसदन में चली मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में टिकट के तलबगार मौजूद रहे। बैठक के बाद शाम 5:30 बजे नड्डा अपनी बुआ के घर शास्त्रीनगर पहुंचे तो तलबगार वहां भी पहुंच गए। सोमवार शाम से…
Read Moreकोरोना के चलते फील्ड से बुलाए डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ, छुट्टियां बहाल
शिमला मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से फील्ड में भेजे गए डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को वापस बुलाया जा रहा है। कोरोना के चलते ये डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ करीब पांच महीने से फील्ड में सेवाएं दे रहे हैं। इनकी सेवाएं अब ओपीडी और आपातकालीन विभाग में ली जाएंगी। सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन, सर्जरी और ईएनटी ओपीडी में आ रहे हैं। एक सप्ताह में इनकी संख्या आठ हजार से ज्यादा है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते इन डॉक्टरों और…
Read Moreदेश में दूसरी लहर अब भी जारी, हिल स्टेशनों में उड़ रही हैं कोरोना नियमों की धज्जियां
नई दिल्ली देश में कोराना को हराने के लिए राज्य से लेकर केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए नए दिशानिर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय भी लोगों को कोरोना की दूसरी लहर के बारे में लगातार जानकारी दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए कोरोना के नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने ताजा आंकड़े पेश करते हुए कहा कि…
Read Moreसरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
देहरादून उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सरकार के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। बत दें कि सरकार ने चारधाम यात्रा एक जुलाई से चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिले से शुरू करने का निर्णय लिया था। लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके चलते सरकार को भी एसओपी में संशोधन कर नई गाइडलाइन जारी करनी पड़ी थी। कुंभ में जो हुआ वो यात्रा में ना…
Read Moreकेजरीवाल ने शुरू की कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना, खुद पहुंचेगी घर-घर सरकार
नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के लिए पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इसके तहत कोरोना से जिन परिवारों में मृत्यु हुई है उन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही परिवारों को 2500 रुपये की पेंशन भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस योजना को लॉन्च करते वक्त इसके बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। इस योजना के तहत पोर्टल लॉन्च किया गया है जिस पर पीड़ित परिवार आवेदन कर सकते हैं। केजरीवाल ने ये…
Read Moreसरकार ने मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार, जल्द होगा विभागों का बंटवारा
देहरादून उत्तराखंड के नए मुखिया पुष्कर सिंह धामी शपथ लेने के बाद से ही एक्शन में हैं। सरकार ने पहले नए मुख्य सचिव को नियुक्त किया और आज सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभार बांट दिए हैं। मुख्य सचिव एसएस संधु की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन्हें मिली जिलों की जिम्मेदारी सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली, डॉ. हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून, यशपाल आर्य को नैनीताल, विशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को पौड़ी, अरविंद पांडे को चंपावत व…
Read More