फर्जीवाड़ा : परनीत कौर ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

फर्जीवाड़ा : परनीत कौर ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

पटियाला (पंजाब) पूर्व विदेश राज्य मंत्री व पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को बुधवार को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कनाडा में बसने की चाहत रखने वालों के साथ वैवाहिक धोखाधड़ी का मामला उठाया। उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस संबध में कनाडा दूतावास और वहां की सरकार के साथ मिलकर मामले को हल करने की अपील की। विदेश मंत्री को लिखे पत्र में परनीत ने भारत में ऐसी शादियों में धोखाधड़ी के संकट का मूल्यांकन करने और इन मामलों की पूरी संख्या का…

Read More

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के सलाहकार पद से दिया इस्तीफा

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री के सलाहकार पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के अपने निर्णय के मद्देनजर वे सीएम के प्रधान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कैप्टन से अनुरोध किया कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।  सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा…

Read More

बीबीएमबी से सालों बाद वापस ली 45 बीघा जमीन

बीबीएमबी से सालों बाद वापस ली 45 बीघा जमीन

मंडी एनडीआरएफ बटालियन को आवासीय सुविधा देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला प्रशासन ने सुंदरनगर के सलापड़ में बीबीएमबी के कब्जे वाली वर्षों से खाली पड़ी 45 बीघा भूमि के अधिग्रहण को लेकर आदेश जारी किए हैं। वर्षों से हिमाचल की यह जमीन बीबीएमबी के पास थी। यहां अवैध कब्जे भी होने लगे थे। जमीन के वापस मिलने के बाद अब प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने एनडीआरएफ बटालियन को आवासीय सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी है। जिससे पांच जिलों में आपदा के समय बटालियन की…

Read More

मजबूत हड्डियों को बेजान बना रहा सोडा, शीतपेय

मजबूत हड्डियों को बेजान बना रहा सोडा, शीतपेय

चंबा सोडा और शीतपेय पीने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। खासकर युवाओं के लिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने युवाओं को शीतपेय का सेवन कम करने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सोडा और शीतपेय से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। सोडा और शीतपेय में फास्फोरस घुला होता है। जब इसके पीया जाता है तो फास्फोरस हड्डियों में पहुंचकर कैल्शियम से मिल जाता है और हड्डियों में मौजूद कैल्शियम को बाहर निकालना शुरू कर देता है।  कैल्शियम बाहर आने से हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं। चंबा…

Read More

राखी : डाक विभाग ने लांच किया वाटरप्रूफ लिफाफा, रविवार को भी घर आएगा डाकिया

राखी : डाक विभाग ने लांच किया वाटरप्रूफ लिफाफा, रविवार को भी घर आएगा डाकिया

जोगिंद्रनगर (मंडी) अब बारिश में भी राखी खराब नहीं होगी। डाक विभाग ने इसके लिए दस रुपये का वाटरप्रूफ लिफाफा लांच किया है। यही नहीं, विभाग ने 22 अगस्त तक रविवार के दिन भी डाकियां बांटने का निर्णय लिया है। वहीं, साढ़े नौ से साढ़े चार बजे तक निर्धारित समय को साढ़े पांच बजे तक बढ़ा दिया गया है।   कोरोनाकाल में राखियां भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने कमर कस ली है। महामारी के दौर में कई बहनें भाई को दूर घर में जाकर राखियां बांधने से…

Read More

गोरखा समाज बोला, 370 से आजादी के साथ ही समाज को मिली पहचान

गोरखा समाज बोला, 370 से आजादी के साथ ही समाज को मिली पहचान

जम्मू अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू-कश्मीर में रह रहा गोरखा समाज भी खुश है। वह भी अब डोमिसाइल का हकदार हो गया है। महाराजा के शासनकाल से राज्य में रह रहे गोरखा समाज के लोग तमाम सुविधाओं से वंचित था। उन्हें न यहां नौकरी का अधिकार था और न ही मताधिकार का। पहचान के लिए दरबदर थे। गोरखा समाज के लोगों का मानना है कि 370 से आजादी के बाद लगता है कि उनका भी इस राज्य में योगदान है। गोरखा सभा की अध्यक्ष करुणा क्षेत्री, उपाध्यक्ष शंकर सिंह, चेयरमैन…

Read More

किसान भी ऑनलाइन सुविधाओं का ले सकेंगे लाभ, 12 सेवाएं होंगी ऑनलाइन

किसान भी ऑनलाइन सुविधाओं का ले सकेंगे लाभ, 12 सेवाएं होंगी ऑनलाइन

जम्मू कृषि विभाग के सौजन्य से मिलने वाली सुविधाओं को ऑनलाइन किया जाएगा। यह बात कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर फॉर ऑनलाइन सर्विस मॉड्यूल की तैयारियों पर तालाब तिल्लो में बैठक के दौरान कही। बैठक में एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं के डिजिटलीकरण से संबंधित तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। यह डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है। शुरू में इस उद्देश्य के लिए बीज, उर्वरक और कीटनाशकों सहित तीन प्रमुख गतिविधियों को शामिल…

Read More

प्रदर्शन: किसानों के बाद दुकानदार भी जलभराव से परेशान, बाजार बंद कर जताया रोष

प्रदर्शन: किसानों के बाद दुकानदार भी जलभराव से परेशान, बाजार बंद कर जताया रोष

फतेहाबाद (हरियाणा) लगातार हो रही बारिश किसानों के बाद फतेहाबाद शहर के दुकानदारों के लिए भी आफत बन गई है। शहर के प्रमुख रोड अरोड़वंश धर्मशाला रोड पर बारिश के पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं होने से परेशान दुकानदारों ने मंगलवार को बाजार बंद रखकर रोष जताया।  लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद अधिकारियों का घेराव करके नारेबाजी की। खास बात यह है कि इसी रोड पर स्थित अरोड़वंश धर्मशाला में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद् महासचिव प्रवीण अत्री और उपायुक्त महावीर कौशिक को कार्यक्रम…

Read More

बैठक में बनेगी ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ की रणनीति, तैयारियों में जुटे हैं संगठन

बैठक में बनेगी ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ की रणनीति, तैयारियों में जुटे हैं संगठन

बहादुरगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ का शुभारंभ अगले माह 5 सितंबर को मोर्चा की होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। राजनीति से हटकर ये मिशन पूरी तरह से संयुक्त किसान मोर्चे का होगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मिशन की शुरूआत की जाएगी। ये जानकारी भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को टीकरी बॉर्डर पर दी। किसान नेता टिकैत ने कहा कि 16 तारीख को हम किन्नौर जा रहे हैं इसके बाद हम तीन दिन के लिए तमिलनाडु और उसके…

Read More

पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

मोहाली (पंजाब) पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की मुश्किलें फिर बढ़ गईं हैं। विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड-1 ने सैनी समेत छह लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी इंजीनियर निम्रतदीप सिंह, सुरिंदर जीत सिंह, अजय कौशल, प्रद्युम्न सिंह और अमित सिंगला शामिल हैं।  विजिलेंस ने सैनी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को चंडीगढ़ स्थित उनकी कोठी समेत कई जगह दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज केस…

Read More