राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारी

राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारी

शिमला 16 से 20 सितंबर के बीच प्रस्तावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। जानकारी के अनुसार करीब एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया जाएगा। ये रिट्रीट के बाहर से लेकर राजभवन और विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों के अलावा जुब्बड़हट्टी, कल्याणी और अनाडेल हेलीपैड के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इस दौरान राष्ट्रपति की मूवमेंट को देखते…

Read More

शिमला सैलानियों से गुलजार, 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी

शिमला सैलानियों से गुलजार, 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी

शिमला  हिमाचल प्रदेश की राजधानी हिल्सक्वीन शिमला में करीब एक महीने बाद ऑक्यूपेंसी 50 से बढ़कर 80 फीसदी पहुंचने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। बंदिशों के बावजूद बड़ी संख्या में सैलानी वीकेंड पर शिमला पहुंचे हैं। कसौली और चायल के होटलों में भी सैलानियों की संख्या बढ़ी है।  पिछले महीने कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद लगी बंदिशों के चलते सैलानियों ने शिमला का रुख करना कम कर दिया था। होटलों में वीकेंड पर भी 40 से 50 फीसदी ही ऑक्यूपेंसी चल रही थी। इस हफ्ते सैलानियों…

Read More

अलर्ट: हिमाचल में बनी कोरोना के उपचार में सहायक दवा समेत 37 के सैंपल फेल

अलर्ट: हिमाचल में बनी कोरोना के उपचार में सहायक दवा समेत 37 के सैंपल फेल

बद्दी (सोलन) हिमाचल प्रदेश में बनी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार में सहायक एक दवा समेत नौ दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें सात दवाएं सोलन और दो सिरमौर में बनी हैं। वहीं, प्रदेश की नौ समेत देश में बनी कुल 37 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के अगस्त के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। इन दवाओं में अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली दवा, सूखी खांसी, अल्सर, कोलेस्ट्रोल, एलर्जी, सूजन,…

Read More

वैक्सीनेशन में हिमाचल की उपलब्धि, प्रधानमंत्री ने थपथपाई हिमाचल सरकार की पीठ

वैक्सीनेशन में हिमाचल की उपलब्धि, प्रधानमंत्री ने थपथपाई हिमाचल सरकार की पीठ

हिमाचल प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान पूरे देश के मुकाबले सबसे तेज़ी और सफलता से चल रहा है। हिमाचल प्रदेश ने हाल ही में सभी वयस्कों को कोविड वैक्सीन की कम से कम पहली डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल किया है। यह इस छोटे से पहाड़ी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि इसलिए भी है क्योंकि यहां वैक्सीन को लेकर झिझक जैसी आम समस्या के साथ-साथ मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों से निपटने की भी चुनौती थी। मगर इस अभियान को सफल बनाने का श्रेय प्रदेश के कोरोना योद्धाओं के साथ-साथ आम जनता…

Read More

केरल बेहाल : देश में तीन दिन से लगातार 40 हजार पार मामले, बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार नए संक्रमित

केरल बेहाल : देश में तीन दिन से लगातार 40 हजार पार मामले, बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार नए संक्रमित

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमण के मामले में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो जाती है। पिछले तीन दिन से कोरोना के दैनिक मामले फिर से 40 हजार के पार हैं। एक सितंबर से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में 42 हजार नए पॉजिटिवि मरीज मिले हैं, जबकि 330 लोगों की मौत हुई। वहीं, 29, 322  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। कोरोना से मरने वाली की संख्या…

Read More

यूरोपियन संघ के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिश, जानें कितनी अहम है यह यात्रा

यूरोपियन संघ के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिश, जानें कितनी अहम है यह यात्रा

नई दिल्ली सेंट्रल यूरोप के अपने चार दिवसीय दौरे के तहत विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज यानी शनिवार को डेनमार्क का दौरा करेंगे। इससे पहले दो व तीन सितंबर को वे स्लोवेनिया व क्रोएशिया के बाल्कन देशों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के समकक्षों से मुलाकात की और यूरोपियन संघ के साथ भारतीय हितों पर द्विपक्षीय वार्ता में भाग लिया।  यूरोपियन संघ के साथ होगी समीक्षा  विदेश मंत्रालय ने बताया कि चार दिवसीय यात्रा के तहत तीसरे व चौथे दिन विदेश मंत्री डेनमार्क का दौरा…

Read More

G20 देशों की बैठक : आज रवाना होंगे स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया, कोरोना से निपटने पर होगी चर्चा

G20 देशों की बैठक : आज रवाना होंगे स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया, कोरोना से निपटने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज चार दिन के दौरे पर इटली की राजधानी रोम के लिए रवाना होंगे। वो यहां G20 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। मनसुख मंडाविया 7 सितंबर तक रोम में रहेंगे। बता दें कि G20 की बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब दुनिया भर में कोरोना एक बार फिर से पाव फैला रहा है। महामारी के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर की आशंका के बीच G20…

Read More

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 25 गाड़ियां बरामद, दो गिरफ्तार-तीन फरार

बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 25 गाड़ियां बरामद, दो गिरफ्तार-तीन फरार

नई दिल्ली द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने दिल्ली-एनसीआर से बाइक चोरी कर मेवात में बेचने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पर मवेशी चोरी के चार मामले दर्ज हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली से पांच और भरतपुर के सेसन गांव से 25 बाइक बरामद की हैं। दबिश के दौरान चोरी की बाइक खरीदने वाले तीन आरोपी फरार हो गए। खरीददार इन बाइकों के फर्जी कागजात बनाकर उसे बेच देते थे। जिला पुलिस उपायुक्त संतोष…

Read More

अलर्ट : देहरादून में हुई मूसलाधार बारिश, आज इन दो जिलों में भारी बारिश

अलर्ट : देहरादून में हुई मूसलाधार बारिश, आज इन दो जिलों में भारी बारिश

देहरादून देहरादून व नैनीताल जिलों में अगले चौबीस घंटे के भीतर तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून, नैनीताल में भारी संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे बाद देहरादून में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू है। नैनीताल की ठंडी सड़क के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अभी भी रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है। हरिद्वार: गंगा पार करते समय…

Read More

खुलासा: जर्मनी से रची जा रही पंजाब में आतंकी हमले की साजिश, अमृतसर व लुधियाना में 10 जगहों की रेकी

खुलासा: जर्मनी से रची जा रही पंजाब में आतंकी हमले की साजिश, अमृतसर व लुधियाना में 10 जगहों की रेकी

तरनतारन (पंजाब) जन्माष्टमी की रात पंजाब पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड के साथ आतंकी सरूप सिंह जौहल को गिरफ्तार किया था। सरूप सिंह ने अमृतसर और लुधियाना में 10 जगहों की रेकी की थी। इन महानगरों में धमाके करने के लिए जर्मनी में बैठे आतंकी संगठनों ने योजना बनाई थी, जिसमें अन्य लोगों को भी शामिल करना था। जर्मनी में बैठे आतंकियों ने इस मिशन का नाम भी फाइनल कर लिया था और बाकी आतंकियों को वर्चुअल ट्रेनिंग देने की योजना बनाई जा रही थी। मगर इसी बीच जौहल पुलिस…

Read More