चंडीगढ़ पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार द्वारा कामकाज संभाले जाने के साथ ही अफसरशाही में भी फेरबदल शुरू हो गया है। मंगलवार को सरकार ने नौ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाए गए दो अधिकारियों तेजवीर सिंह और गुरकीरत सिंह किरपाल को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। तेजवीर सिंह को प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनवेस्टमेंट प्रमोशन लगाते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंडस्ट्रीज एंड कामर्स और प्रिंसिपल सेक्रेटरी इनफारमेशन टेक्नोलॉजी का अतिरिक्त कार्यभार दिया…
Read MoreYear: 2021
गृह मंत्री ने सहकारिता मंत्री से जाना हिमाचल की राजनीति का हाल
शिमला केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में मंत्री सुरेश भारद्वाज से हिमाचल प्रदेश की राजनीति का हाल जाना। शाह ने पूछा कि चुनावों को लेकर हिमाचल में माहौल किस तरह का है। उन्होंने प्रदेश में विपक्ष की स्थिति का भी अपडेट लिया। दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा बातचीत हुई। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज बुधवार को नई दिल्ली में कुछ केंद्रीय मंत्रियों और आरएसएस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली के दौरे पर गए…
Read Moreविजिलेंस जांच पूरी, चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी
शिमला धारा 118 के तहत गैर कृषकों को हिमाचल प्रदेश में भूमि खरीदने की मंजूरी देने के मामले में चल रही विजिलेंस जांच पूरी हो गई है। जांच पूरी होने के साथ ही चार्जशीट दाखिल करने को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही चार्जशीट स्थानीय सत्र न्यायालय में पेश की जाएगी। सूत्रों के अनुसार जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पूर्व मुख्य सचिव व पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त पार्थ सारथी मित्रा समेत चार लोगों को आरोपी बनाया जा सकता है। इनमें मित्रा के अलावा दो बिचौलियों विनोद…
Read Moreशिक्षा विभाग ने बना लिया प्लान, स्कूल खोलने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने और कक्षाएं लगाने का शिक्षा विभाग का माइक्रो प्लान तैयार है। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कक्षाएं लगाई जाएंगी। एक कमरे में सिर्फ 50 फीसदी क्षमता में विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। एक बेंच छोड़कर विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। प्रार्थना सभा सहित अन्य एकत्र होने वाली गतिविधियों पर रोक रहेगी। फेस मास्क पहनकर ही स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। हैंड सैनिटाइजर की परिसरों में व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने कहा है कि…
Read Moreप्रेस कांफ्रेंस: पंजाब में किसानों के बिजली बिल माफ, हड़ताली कर्मियों से काम पर लौटने की अपील
चंडीगढ़ चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर अपना पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने खुद को आम आदमी बताते हुए पंजाब आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी का धन्यवाद किया। नए सीएम ने पंजाब में किसानों के सभी बिजली बिल माफ करने का एलान किया। सीएम की प्रेस कांफ्रेंस की मुख्य बातें…. जिसके घर में छत नहीं थी, वो सीएम बना कांग्रेस ने एक गरीब को…
Read Moreपांचवें दिन संक्रमण के मामले 30 हजार के पार, 295 लोगों की हुई मौत, इन राज्यों ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली पिछले पांच दिनों से 30 हजार के पार आ रहे कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,256 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 295 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 43,938 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। वहीं देश में संक्रमित मरीजों की संख्या की बात करें तो यह 33,478,419 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 3,18,181 है। देश में कुल मृतकों की संख्या की…
Read Moreएनसीआर में संवारी जाएंगी सड़कें, सफर होगा आसान, बढ़़ेंगी सहूलियतें
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर को वाहनों के प्रदूषण और जाम से छुटकारा दिलवाने के लिए नई रिंग रोड और दो एक्सप्रेस बनाए जाएंगे। शहरों से बेहतर कनेक्विटी के लिहाज से सड़क नेटवर्क के विस्तार को तवज्जो दी जा रही है। यात्रियों को सुरक्षित सफर का मौका देने के लिए सभी एक्सप्रेस वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, राजमार्गों पर 2026 तक सर्विस लेन तैयार किए जाएंगे। सड़क सुरक्षा के लिहाज से दुर्घटना होने पर घायलों को तत्काल इलाज की सुविधा देने के लिए 50 किलोमीटर की दूरी पर एक ट्रॉमा सेंटर भी होगा।…
Read Moreअधिकारियों ने उद्योगपतियों के साथ की चर्चा, बैठक में नहीं आए किसान
सोनीपत (हरियाणा) सोनीपत में हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें हरियाणा सरकार के एसीएस राजीव अरोड़ा व हरियाणा डीजीपी पीके अग्रवाल ने कुंडली बॉर्डर पर रास्ता खुलवाने के लिए उद्योगपतियों के साथ गहन मंथन किया। बैठक में उद्योगपतियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर कुंडली बॉर्डर से एक तरफ का रास्ता खुलवाने के…
Read Moreचन्नी कांग्रेस के कप्तान: 17वें सीएम के रूप में आज लेंगे शपथ
चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में मची सियासी उठापटक के बीच पंजाब की सरदारी चरणजीत सिंह चन्नी के हाथ आई। सूबे के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में चन्नी सोमवार को शपथ लेंगे। कांग्रेस ने पहली बार दलित चेहरे पर दांव खेलकर विरोधी दलों की रणनीति की न केवल काट ढूंढ निकाली है बल्कि सूबे की दलित आबादी को साधने का काम किया है। रेस में आगे चल रहे अंबिका सोनी, सुनील जाखड़ और सुखजिंदर सिंह रंधावा को पीछे छोड़ते हुए हरीश रावत ने अचानक मुख्यमंत्री के…
Read Moreसिद्धू के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात पर सुनील जाखड़ को एतराज
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में दोबारा कलह की शुरुआत होती दिख रही है। कैप्टन के इस्तीफे और चरणजीत चन्नी के नए सीएम चुने जाने के बाद आलाकमान को उम्मीद थी कि मामला शांत हो गया है। लेकिन सोमवार को ही कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट कर विवादों को हवा दे दी। जाखड़ ने ट्वीट कर हरीश रावत के पंजाब में अगला चुनाव नवजोत सिद्धू के नेतृत्व में लड़ने के बयान पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण के दिन ही…
Read More