यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर केंद्र सरकार की बैंकों के निजीकरण की नीति के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण शहर के बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। बैंक कर्मी बुधवार को काम पर लौटेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान और संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार बैंकों का निजीकरण चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही है। सरकार की निजीकरण की नीति का असर आम लोगों पर पड़ेगा। 15 और…
Read MoreYear: 2021
हिमाचल प्रदेश: पंचायत की अनोखी पहल, बिना कोविड टेस्ट और पुलिस वेरिफिकेशन नहीं मिलेगा प्रवेश
जनजातीय जिला लाहौल-स्पाीति में इस सर्दी ने सबसे कम बर्फबारी का दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कम बर्फबारी होने से सैकड़ों साल पुराने ग्लेशियरों को इस बार कवच नहीं मिला है। इससे सूखे की आशंका बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक 2021 की सर्दी को दशकों बाद बर्फबारी के बगैर सबसे सूखा साल दर्ज किया गया है। इस सर्दी में अभी तक महज 96 सेमी बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। लाहौल-स्पीति के पहाड़ों में करीब 250 से अधिक ग्लेशियर हैं। ये गर्मियों में पिघलकर सतलुज और…
Read Moreअंपायर वीरेंद्र का देश में डंका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रिव्यू सफलता दर में देश में पाया पहला स्थान
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों में बेहतरीन अंपायरिंग कर जिला हमीरपुर के पुरली निवासी अंतरराष्ट्रीय अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने सर्वाधिक रिव्यू सफलता दर हासिल कर प्रदेश का नाम चमकाया है। वीरेंद्र 85.71 फीसदी सफलता दर के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि 83.87 फीसदी सफलता दर के साथ अंपायर नितिन मेनन दूसरे स्थान पर हैं। हाल ही में देश में हुए टेस्ट मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के मध्य जुलाई में इंग्लैंड में होगा।…
Read MoreWeather Update: चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में तूफान और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में 14 और 17 मार्च को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में तूफान आने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम फिर साफ रहेगा और धूप खिलेगी। मध्यम और ऊंचाई वाले भागों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री…
Read MoreCoronavirus in Himachal: 86 कोरोना संक्रमित, एक की मौत
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 86 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कांगड़ा में 21, ऊना में 28, मंडी में 15, सोलन में 7, हमीरपुर व शिमला में 5-5, कुल्लू में 4 और बिलासपुर में 1 मामला सामने आया है। कांगड़ा में शनिवार को 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना महामारी से मौत हो गई। रक्कड़ तहसील के गरली निवासी मरीज को 12 मार्च को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।…
Read Moreभाजपा नेता कृपाल परमार बोले- सीएम श्रीकृष्ण और मैं उनका सुदामा
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान शिव का अवतार कहने करने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि फतेहपुर दौरे के दौरान भाजपा नेता कृपाल परमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भगवान कृष्ण की संज्ञा दे डाली। फतेहपुर विस क्षेत्र में जनसभा के दौरान भाजपा नेता कृपाल परमार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुदामा हैं, जबकि मुख्यमंत्री उनके भगवान श्रीकृष्ण हैं। जनसभा के मीडिया ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आजकल भाजपा नेताओं में भगवान बनने की होड़ ज्यादा हो गई है।…
Read Moreआज क्वाड देशों की पहली बैठक, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर पीएम मोदी करेंगे चर्चा
नई दिल्ली क्वाड देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुखों के बीच पहली बैठक शुक्रवार को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्चुअल बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। क्वाड देशों की यह बैठक समकालीन चुनौतियों जैसे लचीला आपूर्ति शृंखला, उभरती एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, समुद्री सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा। बैठक में पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मोरिसन…
Read Moreरोहिंग्या बस्तियों में बच्चों का सत्यापन बना चुनौती, संख्या ने खड़ा किया संकट
जम्मू रोहिंग्या बस्तियों में सीआईडी का वेरिफिकेशन जारी है। अब तक 30 फीसदी लोगों का ही वेरिफिकेशन हो पाया है। दरअसल, रोहिंग्याओं में बच्चों की तादाद बहुत अधिक है। इनका ब्योरा जुटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि पिछले पांच साल में रोहिंग्या बस्तियों में 2 से 3 हजार बच्चों का जन्म हुआ है। यहां जन्मे बच्चों का नाम किसी भी सूची में शामिल नहीं है। न ही इनका नाम राशन कार्ड में है और न ही इनके आधार कार्ड हैं। यही कारण है कि एक दंपती का…
Read Moreकमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में, आज हो सकता फेरबदल
देहरादून सत्ता की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने सचिवालय से बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं। गुरुवार को आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली को उनका सचिव बनाया गया है। उत्तराखंड: पीसीओ चलाकर गुजारा करते थे सीएम तीरथ सिंह रावत, तस्वीरों में देखें कुछ पुरानी यादें … कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने बगोली को मुख्यमंत्री सचिव बनाए जाने का आदेश जारी किया है। अभी मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात सचिवों, अपर सचिवों की तैनाती में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर…
Read Moreकोरोना : 442 पॉजिटिव मिले, वैक्सीन की दो खुराक लगवाने के बाद भी नर्स संक्रमित
चंडीगढ़ पंजाब के बाद कोरोना ने हरियाणा में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खासकर स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में तीन माह में सबसे अधिक 442 कोरोना के मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में एक नर्स भी संक्रमित मिली है, जो वैक्सीन के दो डोज लगवा चुकी है। प्रदेश में बुधवार को 359 केस मिले थे, जबकि गुरुवार को एक ही दिन में 83 संक्रमितों की वृद्धि हो गई…
Read More