फर्जी दस्तावेजों पर सरकारी नौकरी दिलाने में पांच अधिकारी व कर्मचारी निलंबित

फर्जी दस्तावेजों पर सरकारी नौकरी दिलाने में पांच अधिकारी व कर्मचारी निलंबित

चंडीगढ़ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने तरनतारन जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दिलाने में मदद करने वाले पांच अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जांच के बाद यह सामने आया है कि तरनतारन जिले में जाली दस्तावेजों के साथ छह व्यक्तियों ने अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की थी, जिन्हें अब सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा,…

Read More

पुलिस ने लुधियाना में हेरोइन के साथ भाई-बहन और पत्नी को दबोचा, 38 लाख की ड्रग मनी बरामद

पुलिस ने लुधियाना में हेरोइन के साथ भाई-बहन और पत्नी को  दबोचा, 38 लाख की ड्रग मनी बरामद

लुधियाना (पंजाब) लुधियाना के गांव खंडूर में सोमवार को बड़े नाटकीय ढंग से एक नशा तस्करी का बड़ा रैकेट का खुलासा हुआ है। थाना जोधा पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से 38 लाख रुपये की ड्रग मनी, तीन किलो हेरोइन बरामद की है। थाना जोधा पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है, वहां से उन्हें पूछताछ के लिए सीआईए स्टाफ जगरांव ले जाया गया है।  आरोपियों में एक व्यक्ति, उसकी बहन और पत्नी शामिल है। गांव खंडूर…

Read More

सरकार किसानों से 15 अप्रैल से खरीदेगी गेहूं

सरकार  किसानों से 15 अप्रैल से खरीदेगी गेहूं

शिमला भारतीय खाद्य निगम और प्रदेश खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग लोगों से गेहूं की खरीद करेगा। हिमाचल प्रदेश में गेहूं की फसल अप्रैल से पकनी शुरू हो जाएगी। 15 अप्रैल से खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। किसानों से फसल खरीदने की प्रक्रिया 20 जून तक चलती रहेगी। विभाग 1975 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदेगा। प्रदेश में 6600 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।  खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की मानें तो लोग मंडियों में आकर भी गेहूं बेच सकेंगे।…

Read More

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा

शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को परीक्षाओं का तनाव दूर करने के टिप्स देंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में यह चर्चा होगी। विद्यार्थियों के साथ संवाद करने के लिए आईटी विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। संभावित है कि व्हाट्सएप के माध्यम से चर्चा होगी। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर से 8588 विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने…

Read More

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी डॉक्टर संक्रमित

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी डॉक्टर संक्रमित

शिमला राजधानी शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को उनकी रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव गाई है। उधर, डॉक्टर के संक्रमित आने के बाद अस्पताल के अन्य कर्मियों में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कुछ दिन पहले कर्मियों से मिले थे।   डॉक्टर की पत्नी और बेटी को बुखार की शिकायत के चलते सोमवार को अस्पताल लाया गया था। उनकी कोरोना जांच…

Read More

नकली कोविड-19 वैक्सीन की बिक्री पर लगेगी लगाम, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

नकली कोविड-19 वैक्सीन की बिक्री पर लगेगी लगाम

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में नकली कोविड-19 वैक्सीन के मार्केट में बिक्री और वितरण से रोकने के लिए सख्त दिशानिर्देश और नियम केंद्र सरकार द्वारा जारी करने की मांग वाली एक याचिका दायर की गई है। वकील विशाल तिवारी ने यह जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि केंद्र को निर्देश दिया जाए कि किसी संगठन, कंपनी या व्यक्ति द्वारा नकली वैक्सीन की बिक्री या वितरण जैसा आपराधिक काम करने पर सख्त कानून बनाए।  याचिका में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन कानून या…

Read More

दो दिन के लिए बैंक बंद, इन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा कोई असर

दो दिन के लिए बैंक बंद, इन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा कोई असर

नई दिल्ली दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के फैसले के बाद बैंककर्मियों की हड़ताल सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे सरकारी बैंक एटीएम की सुविधा पर नहीं पड़ेगा कोई असर दो बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को देशभर में बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। दो दिन बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में पैसा निकालने और जमा करने, चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाओं पर असर पड़ेगा।  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) बैनर के तले नौ यूनियन ने हड़ताल…

Read More

बिना रोक-टोक कुंभ पर स्नान के लिए आएं हरिद्वार : मुख्यमंत्री

बिना रोक-टोक कुंभ पर स्नान के लिए आएं हरिद्वार :

देहरादून पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार से उलट तीरथ सरकार चाहती है कि कुंभ में जो आना चाहता है वह बिना रोकटोक आए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार की कोशिश थी कि लोग कम आएं। इससे भीड़ और कोरोना दोनों का ही प्रबंधन आसान हो जाता।   कोरोना संक्रमण के मामलों में अब इजाफा हो रहा है। इतना होने पर भी अप्रैल के मुख्य स्नान पर्वों पर लाखों लोगों के जुटने की संभावना है। इसी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने लोगों के…

Read More

सरकार गलत रास्ता अपना रही है, किसानों को हरा नहीं पाएगी : राज्यपाल

सरकार गलत रास्ता अपना रही है, किसानों को हरा नहीं पाएगी : राज्यपाल

बागपत मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने  कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी को कानूनी मान्यता दे तो किसान भी मान जाएंगे। सरकार गलत रास्ता अपना रही है। सरकार किसानों को हरा नहीं पाएगी। सत्ता के अहंकार में किसानों के साथ ज्यादती न करें, उनकी जायज मांगे मान लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का काम चुप रहना है, लेकिन मेरी आदत है कि जो सामने हो रहा है, उस पर बोलूं। सत्यपाल मलिक रविवार को अपने गृह जनपद के कसबा अमीनगर सराय में आयोजित अभिनंदन समारोह को  संबोधित कर रहे…

Read More

ट्रेड यूनियनों के साथ किसान करेंगे जिला मुख्यालयों के रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन

ट्रेड यूनियनों के साथ किसान करेंगे जिला मुख्यालयों के रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन

ट्रेड यूनियनों के साथ किसान सोमवार को जिला मुख्यालयों के रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान डीसी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। वहीं अंबाला में भी किसान ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 19 मार्च को अनाज मंडियों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।  इधर, पंजाब के सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) की दाना मंडी में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर रविवार को महारैली हुई। जिसमें किसानों ने एलान किया कि कृषि कानूनों को रद्द…

Read More