कुलगाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी बाला इलाके में कल देर रात से चल रही मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों का सफाया कर दिया गया है। उनकी शिनाख्त की जा रही है। अभी जवान मोर्च पर हैं। अभियान जारी है। इससे पहले बुधवार सुबह दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड दहशतगर्द फिरोज अहमद डार को मार गिराया। फिरोज 2017 से सक्रिय और कई आतंकी वारदातों में रहा शामिल ए प्लस कैटगरी का यह आतंकी इलाके में 2017…
Read MoreMonth: December 2021
सरकार को स्टांप ड्यूटी से लगा करीब 53 करोड़ का चूना, इन विभागों में वित्तीय अनियमितताएं
शिमला भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक(कैग) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सरकार को स्टांप ड्यूटी से करीब 53 करोड़ का चूना लगा है। उप पंजीयकों ने आवासीय और गैर आवासीय निर्माण संरचना गलत बाजार दर लागू करने से सरकार के खजाने को भी करोड़ों की मार पड़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग में स्टांप शुल्क एवं पंजीयन फीस और भू राजस्व संबंधित 298 लेखा परीक्षा योग्य इकाइयां थी। इनमें लेखा परीक्षा ने वर्ष 2019-2020 के दौरान 147.74 करोड़ की प्राप्तियों के 115 इकाइयों का चयन किया।…
Read Moreसरकार ने हटाए कांगड़ा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष और निदेशक
हमीरपुर कांगड़ा प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर और निदेशक कुलविंद्र सिंह राणा को सरकार ने उनके पद से हटा दिया है। इनके स्थान पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के हलके से संबंध रखने वाली अनीता सिपहिया और एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री के चुनावी क्षेत्र नादौन से विनोद पठानिया को निदेशक मंडल में जगह दी गई है। चुनावी साल से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से भाजपा में विद्रोह की चिंगारी फूट सकती है। दरअसल, इसी माह बैंक अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी…
Read Moreलिव इन रिलेशनशिप के लिए न्यूनतम आयु 21 साल करने पर केंद्र जनवरी तक सौंपे जवाब : हाईकोर्ट
चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सहमति संबंध (लिव इन रिलेशनशिप) के लिए न्यूनतम आयु 21 साल करने तथा बिना परिजनों की अनुमति के लड़की की शादी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने पर केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि इस मामले में तीन मंत्रालय शामिल हैं ऐसे में उन्हें कुछ मोहलत दी जाए। हाईकोर्ट ने केंद्र की दलील स्वीकार करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह तक की मोहलत दी है। अगली सुनवाई पर पंजाब,…
Read Moreभर्ती में धांधली: हाईकोर्ट ने याचिका को बताया जनहित का मुद्दा
चंडीगढ़ हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती में धांधली को लेकर दाखिल की गई याचिका को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यापक जनहित का मुद्दा बताया है। गुरुवार को हाईकोर्ट ने इस याचिका को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष जनहित याचिका के रूप में सुनवाई के लिए रेफर कर दिया है।
Read Moreओमिक्रॉन का खतरा, पंजाब में 35 लाख ने नहीं ली वैक्सीन की दूसरी डोज
पटियाला (पंजाब) पंजाब में ओमिक्रॉन का खतरा सिर पर मंडरा रहा है। सरकार के दावों के विपरीत 35 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने तय तारीख निकल जाने के बावजूद अभी तक कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इस तरह के लोगों को ही खास तौर से कवर करने के लिए सरकार की ओर से जोर शोर से शुरू की गई घर-घर दस्तक मुहिम ठप पड़ गई है। इससे दूसरी डोज के लिए आगे न आने वाले लोगों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। इससे सरकार के साथ-साथ…
Read Moreराजनीतिक दलों से प्रदूषण पर पूछे जाएंगे सवाल, लुधियाना में 20 दिसंबर को होगी जवाबतलबी
लुधियाना (पंजाब) पंजाब के चुनाव में इस बार नेताजी को पर्यावरण के प्रति किए गए प्रयासों पर भी जवाब देना होगा। समय बदल रहा है, लिहाजा मुद्दे भी बदल रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी, सफाई के अलावा पर्यावरण भी एक मुद्दा बन गया है। पंजाब में बिगड़ते पर्यावरण को लेकर राजनीतिक दल अपने चुनावी घोषणा पत्र में क्या करेंगे, इसका जवाब उनसे मांगा जाएगा। इसके लिए पंजाब वातावरण चेतना लहर का गठन किया गया है। इसमें पद्मश्री संत बलवीर सिंह सीचेवाल, पद्मश्री संत सेवा सिंह खडूर साहिब, पद्मभूषण बीबी इंदरजीत…
Read Moreउपभोक्ताओं को एकमुश्त मिलेगी दो महीने की चीनी
कुल्लू हिमाचल प्रदेश के 18.71 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। उपभोक्ताओं को नवंबर और दिसंबर माह की चीनी का कोटा एकमुश्त मिलेगा। जिससे उपभोक्ताओं की समस्या दूर होगी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में खाद्य और आपूर्ति विभाग के गोदामों में चीनी की खेप पहुंच गई है। जिला कुल्लू में 4 हजार 563 क्विंटल चीनी की खेप पहुंच गई है। जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से छह हजार क्विंटल चीनी की डिमांड भेजी गई थी। विभाग चीनी की आवंटन प्रक्रिया शुरू करेगा। सरकारी डिपो में…
Read Moreमौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ आई फॉरेस्ट क्लीयरेंस, तीन जगह लगाए जाने हैं डॉप्लर रडार
शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम के सटीक पूर्वानुमान के आडे़ फॉरेस्ट क्लीयरेंस आ गई है। प्रदेश में तीन जगह डॉप्लर रडार लगाने की तैयारियों पर ब्रेक लग गई है। डॉप्लर रडार लगाने के लिए केंद्र सरकार से बजट जारी हो चुका है, लेकिन वन भूमि इस्तेमाल की अभी मंजूरी नहीं मिली है। शिमला से सटे कुफरी के बाद मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा जोत में भी डॉप्लर रडार लगाने की तैयारी की है। इससे चंबा जोत के 150 किलोमीटर के दायरे में हुए मौसम बदलाव की भी सटीक जानकारी मिलेगी।…
Read Moreरिपोर्ट में खुलासा: 96 विकास योजनाओं पर हिमाचल सरकार ने नहीं खर्ची फूटी कौड़ी
तपोवन (धर्मशाला)/शिमला विधानसभा के शीत सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन के पटल पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट रखी। वित्त वर्ष 2019-20 की इस रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल सरकार ने पेयजल, सड़क, पर्यटन, ऊर्जा आदि से संबंधित 96 विकास योजनाओं पर फूटी कौड़ी तक खर्च नहीं की। इन योजनाओं पर बजट को खर्च न करने का कारण भी नहीं बताया गया है। इनमें से कोई भी योजना एक करोड़ से कम बजट की नहीं है। ऐसे कई मामलों का उल्लेख करते हुए कैग…
Read More