सिद्धू के सिर पर पार्टी प्रधान का ताज सजना तय, शाम तक होगी घोषणा

सिद्धू के सिर पर पार्टी प्रधान का ताज सजना तय, शाम तक होगी घोषणा

चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस के विवाद का निपटारा हो गया है। पार्टी आलाकमान के करीबी सूत्रों के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की प्रदेश इकाई के मुखिया बनाए जाने की घोषणा शाम तक कर दी जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धू के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे।  इससे पहले शनिवार सुबह पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। सीएम के फार्महाउस पर दोनों की बैठक के बाद कैप्टन ने कहा कि पंजाब प्रभारी से सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने दोहराया कि आलाकमान का हर…

Read More

किन्नौर में मध्यम तीव्रता के झटके, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

किन्नौर में मध्यम तीव्रता के झटके, जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

शिमला हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में शुक्रवार रात 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विज्ञापन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। रात 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के झटके किन्नौर और आसपास के जिलों में महसूस किए गए।

Read More

झटका: मैक्लोडगंज के निजी होटलों में 90 से जीरो फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी

झटका: मैक्लोडगंज के निजी होटलों में 90 से जीरो फीसदी पहुंची ऑक्यूपेंसी

धर्मशाला पिछले सोमवार को जिला कांगड़ा में आई भारी बारिश से हुई तबाही से पर्यटन कारोबार को बड़ा झटका लगा है। पिछले वीकेंड पर होटलों में 80 से 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी थी। अब मैक्लोडगंज व भागसूनाग में यह यह शून्य हो गई है। वीकेंड पर जिले के सभी निजी और निगम के होटलों में हुई एडवांस बुकिंग को पर्यटकों ने रद्द करवा दिया है। धर्मशाला के होटलों में ऑक्यूपेंसी पांच फीसदी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में हुए भारी भू-स्खलन के कारण पर्यटन कारोबार को करीब…

Read More

शिमला, मनाली में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

शिमला, मनाली में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिमला, मनाली, धर्मशाला में पयर्टकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी किए गए हैं कि पुलिस जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रखा जाए। वहीं ट्रैफिक को लगातार मॉनीटर किया जाए। सीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रदेश सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें पर्यटकों को नदी नालों के करीब न जाने की हिदायत दी गई है।  मुख्यमंत्री जयराम…

Read More

गंगा और हिमाचल की सभी नदियों में प्रवाहित की गईं वीरभद्र सिंह की अस्थियां

गंगा और हिमाचल की सभी नदियों में प्रवाहित की गईं वीरभद्र सिंह की अस्थियां

रामपुर बुशहर छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गईं। स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने अस्थियों का विसर्जन किया। वह शुक्रवार को पद्म पैलेस रामपुर से राज पुरोहित सहित 11 लोगों के साथ हरिद्वार रवाना हुए थे। उनके साथ पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी रहे।  वहीं प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बहने वाली नदियों में वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया गया। किन्नौर जिले के कड़छम, आनी…

Read More

कृषि कानूनों का विरोध कर केजरीवाल बनना चाहते हैं किसान नेता :

कृषि कानूनों का विरोध कर केजरीवाल बनना चाहते हैं किसान नेता :

चंडीगढ़ हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन के माध्यम से ‘केजरीवाल’ बनना चाहते हैं। विज गुरुवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में अन्ना हजारे का आंदोलन हुआ था और बहुत सारे लोगों की जनभावनाएं उनके साथ जुड़ी थीं। लेकिन कुछ लोग उसमें अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए जुड़े हुए थे।  उन्होंने अपना राजनीतिक मकसद भी हासिल किया और मुख्य मुद्दे को छोड़ दिया और…

Read More

सोनिया गांधी और नवजोत सिद्धू की मीटिंग खत्म, अब चंडीगढ़ में होगा अगला एलान

सोनिया गांधी और नवजोत सिद्धू की मीटिंग खत्म, अब चंडीगढ़ में होगा अगला एलान

चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शुक्रवार को विधायक नवजोत सिद्धू और पार्टी की अंतरिम प्रधान सोनिया गांधी की मीटिंग खत्म हो गई है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद रावत ने कहा कि वे सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपने आए थे। पंजाब कांग्रेस प्रधान के बारे में रावत ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जल्द ही इस बारे में कोई निर्णय लेंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज में पंजाब के लोगों को शांति और सुरक्षा मिली…

Read More

दामिनी एप खराब मौसम के बीच आसमानी बिजली गिरने से पहले करेगी अलर्ट

दामिनी एप खराब मौसम के बीच आसमानी बिजली गिरने से पहले करेगी अलर्ट

पालमपुर (कांगड़ा) खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से पहले लोगों और किसानों को अब मोबाइल एप्लीकेशन दामिनी अलर्ट करेगी। यह मोबाइल एप करीब 35 से 40 मिनट पहले अलर्ट करेगी। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरींद्र कुमार चौधरी ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली ने यह दामिनी एप विकसित की है।   उन्होंने किसानों को इस मोबाइल एप को डाउनलोड करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बिजली गिरने से पूर्व लोगों को अलर्ट मिलने व समय पर सचेत होने से जानमाल की रक्षा हो…

Read More

स्कूली बच्चों को एक क्लिक से स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू

स्कूली बच्चों को एक क्लिक से स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को एक क्लिक से स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सचिवालय से स्मार्ट फोन डोनेट करने की वेबसाइट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम वर्चुअल तौर पर जुड़े। योजना शुरू होने से पहले ही उद्योगपतियों और बैंकर्स ने शिक्षा विभाग को 1150 स्मार्ट फोन दे दिए हैं। कोरोना संकट के चलते प्रदेश में मार्च 2020 से बंद चल रहे स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई…

Read More

केंद्र सरकार को हिमाचल शिक्षा विभाग ने भेजी 141 करोड़ की डीपीआर

केंद्र सरकार को हिमाचल शिक्षा विभाग ने भेजी 141 करोड़ की डीपीआर

शिमला स्ट्रेथनिंग टीचिंग लर्निंग एंड रिजल्ट फॉर स्टेट्स (स्टार्स) प्रोजेक्ट की गुरुवार को प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की ऑनलाइन बैठक हुई। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार को 141 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी है। छह विशेष राज्यों में शिक्षा में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। हिमाचल प्रदेश को भी इसमें शामिल किया गया है। गुरुवार को ऑनलाइन बैठक में प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों ने केंद्रीय अधिकारियों को अपनी डीपीआर से अवगत कराया। बताया कि स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत मिलने…

Read More