शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में पढ़ने के लिए अब एक हजार रुपये से अधिक कीमत की पुस्तकें नहीं रखी जाएंगी। बीते वर्षों में चहेते नेताओं, सेवानिवृत्त अफसरों और प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें खरीदी गई हैं। वर्तमान में जारी पुस्तक खरीद प्रक्रिया पर लगे आरोपों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने महंगी पुस्तकें न खरीदने का फैसला लिया है। इस वर्ष खरीदी जाने वाली पुस्तकों की खरीद प्रक्रिया की इन दिनों जांच जारी है। चयनित कंपनियों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच अगले सप्ताह तक पूरी होने के…
Read MoreMonth: July 2021
मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार : नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, पुरानों ने शुरू किया कामकाज, जानें किसने क्या कहा
नई दिल्ली मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब जिन नए मंत्रियों को जिम्मेदारी मिली है, उन्होंने अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को 40 से अधिक मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जबकि कई मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है तो कई मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं। नए मंत्रियों ने गुरुवार सुबह से अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है तो वहीं पुराने मंत्रियों ने अपना कामकाज भी शुरू कर दिया। अश्विनी वैष्णव बोले- रेलवे आगे ले जाने के लिए आया हूं देश के नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव…
Read Moreकारगिल एयरबेस से लेकर तमाम नक्शे पहुंचे पाकिस्तान, ड्रोन की जानकारी भी दुश्मन के पास
जालंधर भारतीय सेना के दो जवानों ने महज 92 हजार रुपये के लिए पूरे देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया और 900 के करीब संवेदनशील दस्तावेज पाक पहुंचा दिए। इसमें से 800 दस्तावेज ऐसे हैं, जिनको लेकर भारतीय सुरक्षा व सेना मंत्रालय की नींद उड़ गई है। लिहाजा, कारगिल इलाके में सेना ने अपनी तमाम गतिविधियों के रूट बदल दिए हैं और पूरे स्टाफ को तबदील कर दिया है। हाल ही में जालंधर देहात पुलिस ने दो भारतीय सेना के जवानों को गिरफ्तार किया है। हरप्रीत 2017 में…
Read Moreआज से देहरादून आईएसबीटी से दिल्ली के लिए हर 30 मिनट पर मिलेगी बस
देहरादून दिल्ली जाने वालों को गुरुवार से आईएसबीटी से हर 30 मिनट पर रोडवेज की बस मिलेगी। हालांकि फिलहाल निगम केवल अपनी बसों का संचालन करेगा, अनुबंधित बसों का संचालन शुरू नहीं होगा। दिल्ली के लिए वाया करनाल रोडवेज की बसें संचालित हो रही थीं दरअसल, यूपी में प्रवेश की अनुमति न होने की वजह से दिल्ली के लिए वाया करनाल रोडवेज की बसें संचालित हो रही थीं। इस वजह से यात्रियों को 40 रुपये अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा था। यात्रियों के कम उत्साह की वजह से निगम…
Read Moreआज: ईंधन की बढ़ती कीमतों का किसान करेंगे विरोध, सद्भावना मिशन शुरू करने का भी एलान
सोनीपत (हरियाणा) ईंधन की बढ़ती कीमत के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे तक किया जाएगा। किसान अपने स्कूटर, बाइक, ट्रैक्टर, कार, बस, ट्रक व खाली गैस सिलिंडर के साथ विरोध के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपील करते हुए कहा है कि इस प्रदर्शन के दौरान सड़कों को जाम न किया जाए, बल्कि सड़क के एक तरफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के…
Read Moreशराब माफिया ने पुलिस कर्मियों से भरी जिप्सी को टक्कर मार खाई में गिराई, तीन पुलिसवाले चोटिल
यमुनानगर (हरियाणा) बिना लाइसेंस व परमिट के कारों में शराब की तस्करी कर रहे युवकों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने लगी तो उन्होंने कार से पुलिस जिप्सी को टक्कर मार सड़क किनारे गिरा दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं। बाद में पुलिस ने आरोपियों को पीछा कर एक आरोपी को पकड़ उसके पास से तीन शराब की पेटियां बरामद की। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य पर हत्या के प्रयास व…
Read Moreसंकट: बीबीएमबी से अधिक बिजली उत्पादन की अपील, तलवंडी साबो प्लांट की तीसरी यूनिट में भी खराबी
चंडीगढ़ /पटियाला पंजाब में बिजली संकट गहराता जा रहा है। धान की रोपाई और भीषण गर्मी से राज्य में बिजली की मांग अब 13000 मेगावाट से अधिक हो गई है। इस संकट से उबरने के लिए पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से बिजली उत्पादन बढ़ाने को कहा है। उधर, तलवंडी साबो स्थित पावर प्लांट की तीसरी यूनिट में भी खराबी आई गई है। बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने और राज्य में उपभोक्ताओं को 8 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करना अब पीएसपीसीएल…
Read Moreपुलिस की कई राज्यों में कार्रवाई: तीन किलो हेरोइन और 40 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत छह को पकड़ा
होशियारपुर (पंजाब) दिल्ली से 17 किलोग्राम हेरोइन समेत चार अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद होशियारपुर पुलिस ने अब तीन किलो 200 ग्राम हेरोइन सहित छह और ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के जंडियाला गुरु से गिरफ्तार किया गया है। माहल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हाल ही में होशियारपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का हिस्सा थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण…
Read Moreसेना में मचा हड़कंप, जासूसी का खेल महज 92 हजार के लिए दांव पर लगाई देश की सुरक्षा
जालंधर (पंजाब) भारतीय सेना के दो जवानों ने महज 92 हजार रुपये के लिए पूरे देश की सुरक्षा को दांव पर लगा दिया और 900 के करीब संवेदनशील दस्तावेज पाक पहुंचा दिए। इसमें से 800 दस्तावेजों में कारगिल में बन रहे भारतीय सेना के नए एयरबेस, ट्रेनिंग सेंटर, कारगिल के आसपास सेना की टुकड़ी के ठिकाने और ड्रोन की पूरी जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भेजी गई। मामले का खुलासा होने के बाद भारतीय सुरक्षा व सेना मंत्रालय की नींद उड़ गई है। अब भारतीय सेना ने अपने एयरबेस…
Read Moreवीरभद्र सिंह नेहरू को राजनीतिक गुरु मानते थे, पहली बार महासू लोकसभा सीट से लड़ा था चुनाव, इस नाम से पुकारते थे समर्थक
शिमला हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह अपने जीवन को हमेशा खुली किताब बताते थे। वह हिमाचल प्रदेश के सर्वाधिक अनुभवी नेता थे और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को राजनीतिक गुरु मानते थे। नेहरू ने ही उन्हें राजनीति में भी लाया। इस बात को वीरभद्र सिंह बार-बार दोहराते थे। उसके बाद वह इंदिरा गांधी, मनमोहन सरकार आदि में भी केंद्र में प्रमुख भूमिकाओं में रहे। हिमाचल में सबसे अधिक छह बार मुख्यमंत्री बनने का रिकाॅर्ड उन्हीं के नाम दर्ज है। 1983 से 1985 पहली बार, फिर…
Read More