सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे, गिरीश चंद्र का इस्तीफा स्वीकार

सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे, गिरीश चंद्र का इस्तीफा स्वीकार

जम्मू पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। लगभग नौ महीने तक प्रदेश की कमान संभालने वाले मुर्मू भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) होंगे। मुर्मू ने अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर त्यागपत्र दिया है। बुधवार देर शाम अचानक उपराज्यपाल के इस्तीफे की चर्चा शुरू हुई। पूरे दिन उन्होंने सरकारी कामकाज किया। प्रशासनिक…

Read More

सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 3294 पैट शिक्षकों दो साल तक नहीं लगेगी इंक्रीमेंट

सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 3294 पैट शिक्षकों दो साल तक नहीं लगेगी इंक्रीमेंट

शिमला 17 साल से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे अस्थायी शिक्षक नियमितीकरण के आदेशों से खुश नहीं हैं। बुधवार को जारी आदेशों में 3294 पैट को नियमित होने के बावजूद आगामी दो साल तक इंक्रीमेंट नहीं लगेगी। इन शिक्षकों से प्रतिमाह 1737 रुपये की रिकवरी से बचाने को सरकार ने इनकी सैलरी प्रोटेक्ट करते हुए 27 हजार रुपये के वेतन पर फिक्स कर दिया है। इन्हें इंक्रीमेंट और महंगाई भत्ते का लाभ दो साल का प्रोवेशन पीरियड पूरा करने के बाद मिलेगा। सरकार का तर्क है कि इन शिक्षकों…

Read More

बाल विवाह के 189 मामले दर्ज, 36 पंचायतें बनी बाल विवाह का गढ़

बाल विवाह के 189 मामले दर्ज, 36 पंचायतें बनी बाल विवाह का गढ़

शिमला देश में भले ही बाल विवाह बड़ा अपराध माना जाता हो, लेकिन सिरमौर जिले की 36 पंचायतें बाल विवाह का गढ़ बनी हुई हैं। हिमाचल पुलिस को चाइल्ड लाइन सिरमौर से मिले आंकड़े यही कहानी कह रहे हैं। जिले के छह ब्लॉक ऐसे हैं, जहां पांच साल में अब तक 189 बाल विवाह दर्ज किए गए हैं। यह वह मामले हैं, जो सरकारी सिस्टम की नजर में आए हैं। बड़ी संख्या में मामले सिस्टम की नजर से दूर रह जाते हैं। हिमाचल पुलिस ने अब इस आंकड़े को महिला…

Read More

कोरोना संकट में उपभोक्ताओं को बिजली का झटका

कोरोना संकट में उपभोक्ताओं को बिजली का झटका

शिमला कोरोना संकट के बीच प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। सरकार ने हिमाचल में 30 पैसे से लेकर एक रुपये तक बिजली की दरें बढ़ा दी हैं। मंत्रिमंडल के घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर दी जाने वाली सब्सिडी घटाने का फैसला लेने के बाद बुधवार को विद्युत नियामक आयोग ने नई दरें जारी कर दी हैं। एक जुलाई से नई दरों के हिसाब से बिजली बिल तय होंगे। जून के बिल पुरानी दरों पर ही दिए जाएंगे। बता दें कि नियामक आयोग ने बिजली दरें…

Read More

भारत में 1 अरब डॉलर से ज्यादा के 21 स्टार्टअप, भारत का दुनिया में चौथा स्थान

भारत में 1 अरब डॉलर से ज्यादा के 21 स्टार्टअप, भारत का दुनिया में चौथा स्थान

देश में घरेलू यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या 21 है जिनका बाजार मूल्यांकन 1 अरब डॉलर (7.5 हजार करोड़) से ज्यादा है। हुरून की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक 40 और ऐसी कंपनियां हैं लेकिन उनके संस्थापक भारतीय मूल के विदेशी नागरिक हैं। भारतीय स्टार्टअप मेें चीन के निवेश पर प्रतिबंध की कार्रवाई के बीच रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि चीन के तीन निवेशकों ने 11 यूनिकॉर्न में पैसे लगाए हैं। भारत के इन 21 यूनिकॉर्न की संयुक्त बाजार पूंजी 73.2 अरब डॉलर है। इस मामले में अमेरिका,…

Read More

राम मंदिर भूमि पूजन आज, पीएम मोदी के संदेश पर दुनिया की नजर

राम मंदिर भूमि पूजन आज, पीएम मोदी के संदेश पर दुनिया की नजर

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने एवं मंदिर के शिलान्यास के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इस ऐतिहासिक मौके के लिए अयोध्या नगरी सज धज कर तैयार है, सारी सजावट और भूमि पूजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। पीएम के हाथों  आज शुभ मुहूर्त में मंदिर के गर्भगृह में पहली ईंट रखने का सभी को इंतजार है। यहां यह उत्साह मंदिर बनने तक अखंड भक्तिभाव से जारी रहेगा। घरों-प्रतिष्ठानों, रास्तों पर केसरिया रामध्वजा लहराने के साथ 12 स्वागत द्वार और जबरदस्त लाइटिंग…

Read More

उत्तराखंड : करीब 600 करोड़ के घोटाले की ऑडिट की विशेष जांच रिपोर्ट में पुष्टि

उत्तराखंड : करीब 600 करोड़ के घोटाले की ऑडिट की विशेष जांच रिपोर्ट में पुष्टि

देहरादून स्पेशल ऑडिट में सामने आया प्रदेश के सबसे बड़े चावल घोटाला उत्तराखंड में करीब 600 करोड़ के चावल घोटाले में हर स्तर पर घपला होने की पुष्टि अब ऑडिट की विशेष जांच रिपोर्ट से भी हो गई है। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने 2015-16 और 2016-17 की यह जांच रिपोर्ट प्रमुख सचिव खाद्य को भेज दी है। रिपोर्ट से जाहिर है कि धान खरीद से लेकर मिलिंग, पैकिंग, गोदामों तक पहुंचाने के दौरान हर स्तर पर गड़बड़ी हुई। पीडीएस तक चावल पहुंचाने वाले स्टेट पूल तक को नहीं बख्शा…

Read More

फिलहाल नहीं खुलेंगे योग सेंटर और जिम

फिलहाल नहीं खुलेंगे योग सेंटर और जिम

नई दिल्ली केंद्र सरकार से इजाजत मिलने के बाद भी अनलॉक-3 में दिल्ली के जिम और योग सेंटर नहीं खुलने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने देर रात तक इससे जुड़ा कोई आदेश जारी नही किया है जबकि बुधवार को इसे खोलने को हरी झंडी केंद्र ने दे रखी है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। उधर, प्रदेश सरकार का काई अधिकारी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है। इससे पहले केंद्र सरकार ने बीती 31 जुलाई को अनलॉक-तीन की गाइडलाइन जारी…

Read More

पंकज से सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कटवाए गए कई चक्कर तभी व्यवस्था को बदलने की ठान ली बन गए आईएएस

पंकज से सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कटवाए गए कई चक्कर तभी व्यवस्था को बदलने की ठान ली बन गए आईएएस

रेवाड़ी (हरियाणा) डॉ. पंकज ने तीसरे प्रयास में आईएएस बनने का सपना किया पूरा, आल इंडिया 56वीं रैंक सरकारी स्कूल से पढ़ाई, फिर रोहतक से एमबीबीएस किया, अब बन गए आईएएस रेवाड़ी के गांव टींट निवासी डॉ. पंकज यादव ने यूपीएससी की परीक्षा तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया 56वीं रैंक हासिल की है। पंकज यादव को 2018 में 589वीं रैंक मिली थी और वह आईपीएस बने थे। वह वर्तमान में इंफाल में बतौर एएसपी तैनात हैं। आईएएस बनने के सवाल पर यादव ने बताया कि वर्ष 2007 में 12वीं कक्षा…

Read More

राघव जैन को मिली सफलता, ऑल इंडिया 127वीं रैंक

राघव जैन को मिली सफलता, ऑल इंडिया 127वीं रैंक

लुधियाना (पंजाब) चार साल से कर रहे थे सिविल सर्विसेज की तैयारी, शिक्षा के क्षेत्र में काम पसंद पिता का कारोबार संभालने की जगह मन में सिविल सर्विसेज में जाने का था जुनून मेहनत की दम पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। लुधियाना सिविल लाइंस निवासी राघव जैन ने भी मेहनत कर मंगलवार को घोषित सिविल सर्विसेज के परिणाम में ऑल इंडिया स्तर पर 127वां रैंक हासिल किया है। राघव इस रैंक को हासिल करने का श्रेय अपने मन की इच्छा और स्मार्ट वर्क को देते हैं। राघव…

Read More