नई दिल्ली/जिनेवा दुनियाभर में 2025 तक ऑटोमेशन के कारण करीब 8.5 करोड़ नौकरियों पर संकट के बादल मंडराएंगे। विश्व आर्थिक मंच की नौकरियों से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण यह संकट कुछ ज्यादा तेजी से आया है। हालांकि इसमें एक अच्छा संकेत भी है, ऑटोमेशन से नौकरियां सिर्फ जाएंगी नहीं बल्कि 9.5 करोड़ नई नौकरियां मिलेंगी भी लेकिन इनके लिए विशेष तकनीकी कौशल पहली और अनिवार्य शर्त होगी। विश्व आर्थिक मंच ने रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि भारत दुनिया भर में सबसे तेजी…
Read MoreYear: 2020
करोड़ों मील दूर एस्ट्रॉयड बेन्नू पर रखे कदम, नासा को मिली बड़ी कामयाबी
वाशिंगटन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के स्पेसक्राफ्ट ने अंतरिक्ष में एक एतिहासिक मुलाकात को अंजाम दिया। इसी दिशा में अब वो एक नए छुद्र ग्रह बेन्नू के करीब पहुंचकर वहां से नमूने लेने की कोशिश कर रहा है। यह पृथ्वी से करीब 200 करोड़ मील की दूरी पर है। नासा का यह भी कहना है कि लगभग 150 साल के बीच ये ग्रह धरती के बेहद करीब आ जाएगा, उस दौरान ये धरती को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन नासा इन चीजों को ध्यान में रखते हुए…
Read Moreसैनिक स्कूलों में प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू, 10 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
देहरादून उत्तराखंड सहित देश के 33 सैनिक स्कूलों में प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू उत्तराखंड सहित देशभर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा छह और कक्षा नौ में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। इनमें दाखिले के लिए अगले साल 10 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा के लिए आप 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय ही परीक्षा शुल्क भी भरना होगा। जनरल, ओबीसी के लिए 550 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क…
Read Moreविधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन सात अहम विधेयक पारित
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह की अध्यक्षता में बुलाए गए विशेष सत्र के अंतिम दिन सात महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कर दिया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट विजिलेंस कमीशन बिल, 2020 पेश किया। इसके तहत बहु-सदस्यीय कमीशन की स्थापना का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के कामों में और पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को रोकना है। विजिलेंस ब्यूरो और राज्य सरकार के सभी विभागों के कामकाज पर निगरानी रखने के लिए कमीशन को एक स्वतंत्र संस्था के तौर पर बनाया गया है, जिससे बेदाग,…
Read Moreदुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छह साल की बच्ची का अधजला शव मिला
होशियारपुर (पंजाब) पंजाब के होशियारपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के थाना टांडा के तहत एक गांव की हवेली से बुधवार देर शाम प्रवासी मजदूर की छह वर्षीय बच्ची का अधजला शव बरामद हुआ है। लोगों ने हवेली में बच्ची का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि दोपहर के वक्त गांव का ही एक व्यक्ति का पोता उनकी बेटी को बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था। इसके बाद वह नहीं लौटी। पिता…
Read Moreमहिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित
जम्मू जिला विकास परिषद की सीधे निर्वाचित होने वाली 14 सीटों में एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। पंचायतों के बाद जिला परिषद में महिलाओं की नुमाइंदगी सुनिश्चित होने से महिला सशक्तीकरण को एक और पायदान मिलेगा। जम्मू-कश्मीर पंचायती राज एक्ट में संशोधन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही प्रदेश में भारतीय संविधान का 73वां संशोधन अधिनियम भी पूरी तरह से लागू हो गया है। पंचायत, ब्लॉक के बाद जिला परिषद का त्रिस्तरीय ढांचा ग्रामीण विकास में जवाबदेही के साथ रफ्तार लाएगा। महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण…
Read Moreश्रीनगर में लगे 22 अक्तूबर को ब्लैक डे बताने वाले होर्डिंग
श्रीनगर इसी दिन 1947 में कबाइलियों ने तत्कालीन रियासत पर किया था हमला जम्मू-कश्मीर में बदलाव की बयार का असर नजर आ रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पिछले 70 सालों के दौरान पहली बार सड़कों के किनारे 22 अक्तूबर को काला दिवस (ब्लैक डे) लिखे होर्डिंग नजर आए। यह अलगाववादियों के मुंह पर करारा तमाचा है। इसे 73 वर्ष पहले 22 अकतूबर 1947 को हुए हुए कबाइलियों के हमले की घटना के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि…
Read Moreकुल्लू के भुंतर में हादसा……
कुल्लू हिमाचल के जिला कुल्लू के भुंतर में एक प्रवासी युवती की फिसलने से व्यास नदी में गिरने से मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे के आसपास हुआ है। जानकारी के अनुसार भुंतर के राधा कृष्ण मंदिर के पास झोपड़ी में रहने वाली एक प्रवासी युवती शौच करने गई थी। इसी दौरान अंधेरे में उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। इस दौरान उसकी छोटी बहन भी साथ थी। बड़ी बहन को बचाने के लिए वह ब्यास नदी में कूद पड़ी। हादसे की…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामले……
शिमला/मंडी हिमाचल प्रदेश में 9 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। बुधवार को मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बुधवार को तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक मंडी शहर के टारना, दूसरा सरकाघाट और तीसरी महिला बिलासपुर से संबंधित है। तीनों मौतों के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 37 तक पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकाघाट के सदानी निवासी 89 वर्षीय कोरोना संक्रमित को 20 अक्तूबर को…
Read Moreचीन पर बरसे जापानी पीएम सुगा, कहा- हठधर्मिता का मुकाबला करना जरूरी
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा अपनी पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को वियतनाम से इंडोनेशिया पहुंच गए। उन्होंने कहा कि दोनों दक्षिण एशियाई देश ‘मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत’ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह चीन के बढ़ते प्रभाव और दक्षिण चीन सागर को लेकर अन्य सरकारों के साथ विवादों में चीनी हठधर्मिता का मुकाबला करने के लिए जरूरी है। बता दें कि सुगा की यात्रा का उद्देश्य चीन के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ क्षेत्र के देशों को एकजुट करना है। सुगा ने कहा…
Read More