जम्मू श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ श्रीनगर के बटमालू इलाके में चल रही है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मोर्चे पर हैं और दहशतगर्दों की तलाश जारी है। मुठभेड़ में एक महिला की मौत हो गई है जिनकी पहचान कौनसर रियाज के रूप में की गई है। वहीं सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों…
Read MoreMonth: September 2020
नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता खतरे में
शिमला हिमाचल में 15 ऐसे नर्सिंग कॉलेज हैं, जिनके पास आधारभूत ढांचा नहीं है। ऐसे में इन कॉलेजों की मान्यता खतरे में पड़ गई है। ऐसे नर्सिंग कॉलेजों पर गाज गिरना तय है। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें पहले भी नोटिस जारी किए थे, लेकिन रजनीतिक दबाव के चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो सकी। अब कैबिनेट की अनुमति के चलते इन पर कार्रवाई संभव है। सूत्रों की मानें तो पूर्व में धड़ाधड़ नर्सिंग कॉलेज खोलने को मंजूरी दी गई थी। पांच कमरे वाले मकान में भी कॉलेज खोल दिए गए।…
Read Moreविधि कोर्स काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
शिमला विवि के एवालॉज स्थित पांच वर्षीय विधि कोर्स संस्थान यूआईएलएस ने कोविड-19 के चलते ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। जमा दो की मेरिट के आधार पर अलग-अलग समूहों में बांटकर गूगल मीट के माध्यम से काउंसलिंग होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. संजय सिंधु ने बताया कि काउंसलिंग का शेड्यूल तय कर दिया गया है। इसके मुताबिक 26 सितंबर तक आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से अपने शैक्षणिक योग्यता, हिमाचली प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज भेजने होंगे। जमा दो में प्राप्तांक के आधार पर…
Read Moreकांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित के चुनाव, भाजपा को अपने ही लोग दे रहे हैं कड़ी टक्कर
हमीरपुर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित (केसीसीबी) के निदेशक मंडल चुनाव के लिए बिसात बिछ गई है। हमीरपुर जिले के दोनों जोन से भाजपा को अपने ही लोग चुनाव मैदान में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हमीरपुर जिले से अभी तक छह प्रत्याशियों ने बुधवार तक नामांकन भरा है। 17 सितंबर को नामांकन का आखिरी दिन है। 19 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 23 सितंबर को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद निदेशक मंडल सदस्यों के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा। हमीरपुर जोन…
Read Moreवोटर लिस्ट फाइनल करने के आदेश, 2800 पंचायतों में नहीं बदलेंगी मतदाता सूचियां
शिमला हिमाचल की 2800 पंचायतों में मतदाता सूचियां नहीं बदलेंगी। ये ऐसी पंचायतें हैं, जिनके साथ नई पंचायतों के गठन के दौरान कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। हिमाचल चुनाव आयोग ने सभी उपायुक्तों और जिला पंचायत अधिकारियों को फरमान दिए हैं कि ये पंचायतें 21 सितंबर को विशेष बैठक बुलाकर वोटर लिस्ट फाइनल करें। इनके अलावा उन 50 नगर निकायों की वोटर लिस्ट के लिए भी इसी दिन बैठक बुलाने को कहा, जिन पर पुनर्गठन से कोई फर्क नहीं पड़ा। आयोग ने आदेश दिए कि बीडीओ अपने इलाकों की पंचायतों…
Read Moreचीन की बौखलाहट बढ़ी, रक्षा मंत्री ने लोकसभा में दिया बयान, सरकारी अखबार में लिखा- सर्दियों में बढ़ेगा तनाव
नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद के मुद्दे पर लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा और भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, राजनाथ के इस बयान पर अब चीन की मीडिया की प्रतिक्रिया आई है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि भारत के रक्षा मंत्री का बयान उकसाने वाला है और इससे सीमा पर सर्दियों के मौसम में तनाव बहुत…
Read Moreपिछले 24 घंटे में कोरोना के 90123 नए मामले, 1290 मौतें
नई दिल्ली देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार को 90,123 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 50 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 39 लाख 42 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के…
Read Moreअकाली दल का झूठा चेहरा आया सामने: कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री बोले- सुखबीर को पता था संसद में पेश होगा अध्यादेश, इसलिए रहे बाहर आप विधायकों को मुख्यमंत्री ने बोलने से पहले तथ्यों की जांच करने की दी सलाह संसद में कृषि अध्यादेश पहले ही पेश करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों के सामने शिअद और अन्य राजनीतिक दलों की सच्चाई सामने आ चुकी है। अकाली नेता इस मुद्दे पर ड्रामेबाजी कर रहे थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि…
Read Moreकोरोना से 90 मरीजों की और जान गई, 2481 नए पॉजिटिव, पंजाब में नहीं सुधर रहे हालात
चंडीगढ़ कोरोना संक्रमण के 2481 नए मामले, अब तक 2514 की गई जान लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 607 लोगों की हो चुकी मौत पंजाब में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को राज्य में कोरोना से 90 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 2514 हो गई है। इसके अलावा 2481 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 84482 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग…
Read Moreगोलाबारी में जवान शहीद, मेजर समेत दो घायल, जवाबी कार्रवाई में तीन सैनिक ढेर
जम्मू जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलाबारी में मंगलवार को एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर समेत दो जवान घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उसके तीन सैनिक मारे गए, दो चौकियां तथा संचार टावर ध्वस्त हो गए। कम से कम पांच सैनिक भी घायल हैं। इसके साथ ही आईबी व एलओसी से घुसपैठ की तीन कोशिशों को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया। हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है। इन घटनाओं के बाद…
Read More