बैंक 1 मार्च, 2020 से कई बड़े बदलाव,केवाईसी नहीं कराने पर बैंक खाता बंद हो सकता है

नई दिल्ली इन बदलावों में 2,000 रुपये के नोट धीरे-धीरे बंद होना और एटीएम कार्ड यानी डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव भी शामिल हैं। दो दिन बाद यानी 1 मार्च, 2020 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये नए बदलाव आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी से सीधे जुड़े हुए हैं। अगर आपका खाता एसबीआई में है तो आप पर भी इसका असर पड़ सकता है। केवाईसी नहीं कराने पर बैंक खाता बंद हो सकता है। इसके अलावा, इन बदलावों में 2,000 रुपये के…

Read More

हिंसाग्रस्त दिल्ली : डोभाल की बैठक से पटनायक रहे नदारद,डोभाल इस बात से सख्त नाराज देना पड़ेगा जवाब

नई दिल्ली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने जब से हिंसाग्रस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हालात काबू करने मैदान में उतरे हैं, पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक सीन से गायब हैं। मंगलवार देर रात डोभाल ने इलाके के डीसीपी के दफ्तर में पहली बैठक की तो वहां पटनायक नहीं थे। अगले दिन बुधवार को फिर उसी दफ्तर में हुई  बैठक से भी पटनायक नदारद रहे।  बताया जाता है कि डोभाल जब पहली बैठक कर रहे थे तो पटनायक को आधे रास्ते से वापस जाने को कह दिया गया था। एनएसए इस…

Read More

हरियाणा की तर्ज पर अब हिमाचल के विद्यार्थी भी वैदिक गणित की करेंगे पढ़ाई

धर्मशाला अब हिमाचल के स्कूली विद्यार्थी भी वैदिक गणित की पढ़ाई करेंगे। आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के स्कूलों में वैदिक गणित पढ़ाई शुरू करने के लिए शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा है। छठी से दसवीं कक्षा तक इसे शुरू किया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा की तर्ज पर वैदिक गणित का पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है। बोर्ड के आगामी सत्र 2021-22 में विभिन्न कक्षाओं में वैदिक गणित विषय को शुरू किया जाएगा। इस विषय को शुरू करने का मकसद गणित विषय में पेश आने वाली दिक्कतों को…

Read More

गांवों को भी सीवरेज योजना से जोड़ा जाएगा :महेंद्र सिंह

शिमला हिमाचल के शहरी क्षेत्रों के बाद गांवों को भी सीवरेज योजना से जोड़ा जाएगा। हर विधानसभा के एक गांव का इसके लिए सर्वे किया जाएगा। उसके बाद योजना को शुरू करने पर विचार किया जाएगा। नाचन के विधायक विनोद कुमार के सवाल का जवाब देते हुए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी चार ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रायल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग से इस कार्य के लिए डिपॉजिट दिया गया है। प्रदेश के ऐसे गांव जहां घनी आबादी है, वहां पर योजना…

Read More

बगलामुखी मंदिर के महंत का करोड़ों का कारोबार डिस्को बार और महंगी गाड़ियों के शौकीन

धर्मशाला हिमाचल के कांगड़ा जिले में बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट बनखंडी में नित नए दिन नई बात निकलकर सामने आ रही है। बगलामुखी मंदिर बनखंडी के रखरखाव की बागडोर संभालने वाले महंत और ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत गिरी हवन-यज्ञ करने के साथ मोहाली (चंडीगढ़) में पिरामिड नाम से डिस्को-बार भी चलाते हैं। इस डिस्को बार में रात को खूब जाम छलकते हैं। हाईफाई स्तर के इस डिस्को बार में कैफे, लॉज, बार और क्लब है। ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्को बार में माइक्रोब्रेवरी यानी फ्रेश बियर भी परोसी जाती है।…

Read More

राष्ट्रीय एमटीबी साइकिल रेस में शिवेन ने फिर कामयाबी का लोहा मनवाया

केलांग (लाहौल-स्पीति) लाहौल के शिवेन ने 16वीं राष्ट्रीय एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) साइकिल रेस में एक बार फिर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में शिवेन ने एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीता। जनजतीय जिला लाहौल-स्पीति के चुलिंग गांव के रहने वाले शिवेन ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में राष्ट्रीय एमटीबी प्रतियोगिता के एलीट क्रॉस कंट्री ओलंपिक फॉरमेट में उम्दा प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीता है। जबकि एलीट एकल प्रतिस्पर्धा में कांस्य मेडल झटका है। शिवेन पहले ऐसे भारतीय एमटीबी प्रतिभागी हैं, जिन्होंने एशियाई एमटीबी प्रतियोगिता में टॉप टेन में जगह…

Read More

ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी 500 रुपये से अधिक नकद राशि नहीं रखेंगे :एसपी दिवाकर शर्मा

बिलासपुर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एसपी बिलासपुर ने कड़े आदेश जारी किए हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा है कि ट्रैफिक चेकिंग पर जाने वाले पुलिस कर्मी अपनी जेब में 500 रुपये से अधिक नकद राशि नहीं रखेंगे। अधिक पैसे साथ रखने पर इसका पूरा उल्लेख रोजनामचा में करना होगा। ऐसा न करने वाले पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि कि भ्रष्टाचार करने वाले और उसमें संलिप्त कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। आदेश के अनुसार पुलिस नाका, ट्रैफिक जांच, नाके पर…

Read More

विद्यार्थियों की डिग्रियों पर सवालिया निशान, विधानसभा में गूंजा मामला

हिमाचल के दो निजी विश्वविद्यालयों पर फर्जी डिग्रियां बेचने के आरोप का मामला गुरुवार को विधानसभा में गूंजा। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मामला उठाते हुए सरकार को कार्यप्रणाली पर घेरा। इस पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जितना हौवा बनाया गया, उतना बड़ा मामला नहीं है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग और पुलिस एपीजी विश्वविद्यालय शिमला और मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा…

Read More

लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 34,425 मामले को जल्द दी जाएगी स्वीकृति : गोविंद ठाकुर

शिमला हिमाचल के 34 हजार आवेदकों को जल्द ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। सामाजिक न्याय मंत्री राजीव सैजल की गैर हाजिरी में वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने सदन में यह जवाब दिया। विधायक सुखराम चौधरी की अनुपस्थिति में राकेश पठानिया ने यह मामला उठाया। गोविंद ठाकुर ने बताया कि गत दो वर्षों में 31 जनवरी तक 1,54,815 नए लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत हुई है। 34,425 मामले स्वीकृति के लिए लंबित हैं। इन्हें भी जल्द पेंशन दी जाएगी। कर्नल इंद्र सिंह और किशोरी लाल के सवाल का जवाब देते…

Read More

अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार में भारत का सबसे बड़ा साझेदार

 नई दिल्ली राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय भारत दौरे से पहले अमेरिका ने चीन को पछाड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार होने का तमगा हासिल कर लिया है। अमेरिका के इस तमगे को हासिल कर लेने से भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते व्यापार संबंधों का पता चलता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच 87.95 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था। इसी अवधि दौरान भारत का चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 87.07 अरब डॉलर रहा था। इसी…

Read More