> करनाल : करनाल एनडीआरआई में इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने दौरा किया और वैज्ञानिकों से रूबरू हुए। संस्थान के निदेशक डा. एके श्रीवास्तव ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि संस्थान ने क्लोनिंग के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इसके अलावा अनेक टेक्नोलोजी विकसित कर उन्हें विभिन्न इंडस्ट्रीज को हस्तांतरित की है। पिछले वर्ष संस्थान के 113 वैज्ञाानिकों ने विभिन्न क्षेत्रों में अवार्ड प्राप्त किए हैं। इससे पहले सांसद दुष्यंत चोटाला ने आज शाम करनाल अनाज मंडी का भी दौरा किया। उन्होंने कहा…
Read MoreYear: 2016
कांग्रेस ने राज्य का न पूरा हो सकने वाला नुक्सान किया: बादल
मानसा : कांग्रेस पार्टी के पंजाब विरोधी कदमों की कड़ी आलोचना करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांगे्रस ने धार्मिक, आॢथक और सामाजिक तौर पर राज्य का न पूरा होने वाला नुक्सान किया है और अपने 60 वर्ष के राज्य दौरान लोगों को धर्म, जाति व क्षेत्र के नाम पर बांटकर अपना उल्लू सीधा किया है। सरदूलगढ़ विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शन दौरान बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने श्री हरिमंदिर साहिब पर फौजी हमला करके राज्य का धार्मिक रूप से भारी नुक्सान…
Read Moreबस में सवार यात्री से 19.50 लाख का सोना बरामद
अमृतसर : एक्साइज व टैक्सेशन मोबाइल विंग ने दिल्ली से आ रहे एक व्यापारी से आज फिर 19.50 लाख का सोना बरामद कर उस पर 10 लाख रुपए जुर्माना किया है। जानकारी के अनुसार मोबाइल विंग के अमृतसर जालंधर रेंज के डिप्टी कमिश्नर एच.पी.एस. गोत्रा व सहायक कमिश्नर पी.के. मल्होत्रा को इस संबंधी गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर हरकत में आई आबकारी व कराधान टीम ने ई.टी.ओ. जपसिमरन सिंह के नेतृत्व में मानांवाला के निकट ट्रैप लगाकर एक बस को घेर लिया। यात्रियों के सामान कीतलाशी लेने…
Read Moreसी.एम.अावास समक्ष धरना देने पहुंची शहीदों की विधवाओं को पुलिस ने जबरी उठाया
चंडीगढ़ : पंजाब के सी.एम.प्रकाश सिंह की कोठी समक्ष धरना देने पहुंची शहीद पंजाब पुलिस कर्मचारियों की विधवाअों को पुलिस ने धरना देने से पहले ही उठा लिया। बता दें पुलिस ने एेसा कांग्रेसियों द्वारा लगाए धरने के मद्देनजर किया । गौरतलब है कि इससे पहले 1971 की जंग में दुश्मनों से लड़ाई लड़ते हुए सीमा पर शहीद की 45 साल की बेटी ने धरना दे सरकार को ललकारा था कि बादल साहिब, हमारे पिता आॅर्बिट की बस के नीचे आकर नहीं मरे जो आपने उनकी कीमत 20 लाख लगा…
Read Moreमोदी रहें सतर्क, घातक हमले की आशंका
जालन्धर : ज्योतिषों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अगले कुछ महीनों तक अपनी सुरक्षा की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। मुम्बई के ज्योतिषी पं. राजकुमार शर्मा ने कहा कि मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को वृश्चिक लग्र में हुआ। उनके 11वें घर में सूर्य-बुध की युती है जिस कारण उनकी वाणी में काफी आक्रमकता है। लग्र में इस समय शनि गोचर में चल रहे हैं जिस कारण विष योग का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी को 26 जनवरी 2017 तक सुरक्षा को लेकर…
Read More7 पुलिस अधिकारियों का तबादला
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शनिवार को 7 सीनियर पुलिस अधिकारियों के प्रबंधकीय आधार पर तबादले कर दिए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आई.पी.एस. एस.के. अस्थाना, आई.जी.पी. भटिंडा को आई.जी.पी. माडर्नाइजेशन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि आई.पी.एस. प्रमोद बान को आई.जी.पी.एस. पी.यू. पंजाब नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार आई.पी.एस. लोक नाथ आंगरा को कमिश्नर ऑफ पुलिस अमृतसर, एस.के. सिंह आई.जी.पी. सुरक्षा, ए.के. पांडे को आई.जी.पी. मानवीय अधिकार पंजाब, अमर सिंह चाहल आई.पी.एस. को डी.जी.आई. पटियाला और बलकार सिंह सिद्धू आई.पी.एस., डी.आई.जी. इंटैलीजैंस नियुक्त किया गया है। ये आदेश…
Read Moreझुकी सरकार, लुधियाना ए.डी.सी.पी. का तबादला, कांग्रेसियों का धरना खत्म
चंडीगढ़(भुल्लर): लुधियाना में दशहरे पर ‘चिट्टा रावण’ को जलाने को लेकर भिड़े अकाली और कांग्रेस नेता व कार्यकत्र्ताओं के मामले में सी.एम. आवास के बाहर 3 दिन से लगातार धरना दे रहे कांग्रेसी विधायकों के आगे सरकार आखिरकार झुक गई। कांग्रेस विधायकों की मांग मानते हुए शनिवार देर शाम सरकार ने लुधियाना के ए.डी.सी.पी. जसविंद्र सिंह का तबादला कर दिया। ए.डी.सी.पी. जसविंद्र सिंह को पंजाब पुलिस मुख्यालय चंडीगढ़ में रिपोर्ट करने को कहा गया है। बता दें कि झगड़े के बाद पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं पर हत्या के प्रयास व…
Read Moreकश्मीर मुद्दे पर PAK की नई चाल, भारत के सामने रखी ये शर्त!
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि अगर भारत कश्मीर समस्या के हल के प्रति गंभीर हो तो उनका देश उसके साथ बातचीत के लिए तैयार है। शरीफ ने अजरबैजान की राजधानी वाकू में अपनी तीन दिन की यात्रा के समापन पर संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान ने भारत से विवादित मामलों पर द्विपक्षीय बातचीत के लिए कई बार प्रस्ताव किया है लेकिन भारत की ओर से इसका अनुकूल उत्तर नहीं मिला। भारत को दी ये सलाह उन्होंने कहा कि कश्मीर क्षेत्र में अशांति का मुख्य कारण है…
Read Moreपेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम
नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढोतरी के बीच पेट्रोल आज 1.34 रूपये प्रति लीटर व डीजल 2.34 रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया। पेट्रोल के दाम में दो महीने में यह पांचवीं वृद्धि है। नयी दरें आज आधी रात से प्रभावी होंगी। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घोषित इस बढोतरी में राज्य शुल्क शामिल नहीं हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो स्थानीय वैट को शामिल करने के बाद पेट्रोल के दाम आज मध्यरात्रि से बढ़कर 66.05 रूपये प्रति लीटर हो जाएंगे जो इस समय 64.72 रूपये…
Read Moreनोएडा से 6 नक्सली गिरफ्तार, बडे हमले को देने वाले थे अंजाम
नई दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा के एक अपार्टमेंट से पुलिस ने 6 नक्सलियों को पकडा है। इनमें से एक की कई नक्सली वारदातों के सिलसिले में तलाश थी। उसकी पहचान झारखंड के लातेहार के रहने वाले नक्सली कमांडर प्रदीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह नोएडा में 2012 से ही छिप कर रह रहा था। इन नक्सलियों से 6 हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं। यूपी एटीएस ने पहले एक नक्सली को गिरफ्तार किया था, बाद में उसकी निशानदेही पर बाकी गिरफ्तारियां हुईं। गिरफ्तार संदिग्ध दिल्ली-एनसीआर में…
Read More