बद्दी में 114 ग्राम चरस सहित एक धरा

बीबीएन: थाना बद्दी के तहत एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 114 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार अजय शर्मा पुत्र रिखी राम शर्मा निवासी गांव चौलडा तहसील एवं जिला हमीरपुर हाल सिक्योरिटी गार्ड स्पिनिंग मिल गुल्लरवाला बद्दी, दुकानों के आगे घूम रहा था। जैसे ही उसकी नजर पुलिस पार्टी पर पड़ी तो वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा लेकिन एसआईयू की टीम ने उसे पकड़ लिपा। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 114 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी बद्दी बशेर…

Read More

हंसी-मजाक में मर्डर करने वाला रिमांड पर

नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों में हंसी-मजाक में मर्डर के मामले में दबोचे गए आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आज पुलिस ने पुन: अदालत में पेश किया था, जहां से आरोपी को 14 दिन तक ज्यूडीशियल रिमांड पर रखने के आदेश देकर सैंट्रल जेल नाहन भेज दिया गया है। एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि जोहड़ों में गैर-इरादतन हत्या के जुर्म में दबोचे गए आरोपी जसविंद्र सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजाब को आज 3 दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद पुन: अदालत में…

Read More

बाइक की टक्कर से PWD कर्मचारी की मौत

सोलन: बुधवार को सड़क किनारे कार्य कर रहे लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सलोगड़ा के नजदीक लोक निर्माण विभाग में कार्यरत जाबली निवासी अमरनाथ सड़क पर कार्य कर रहा था कि इस दौरान एक बाइक एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार से आई और अमरनाथ को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अमरनाथ की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सोलन अंजुम…

Read More

खाते की जानकारी देना बाप-बेटी को पड़ा महंगा

मानपुरा: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में लोगों के  खाते से पैसे निकालने का क्रम जारी है। अब शातिरों ने झाड़माजरी स्थित वाटर एटीएम पर लगे गार्ड खरगु राम व उसकी बेटी शिल्पा के  खाते से धोखे से 14 हजार रुपए निकाल लिए। एटीएम गार्ड खरगु राम ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक महिला का फोन आया कि आपका एटीएम कार्ड खराब हो चुका है जिसे चालू करवाना पड़ेगा जिसके लिए उन्हें कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी, जिसमें उसने उनके एटीएम कार्ड व उनकी बेटी के एटीएम कार्ड के बारे में…

Read More

बोनस मांगने पर मजदूरों को मिल रही धमकी

नाहन: औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों को किस प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। समय-समय पर मजदूर संगठनों द्वारा उद्योग प्रबंधनों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाती रही है लेकिन फिर भी अधिकतर औद्योगिक इकाइयों में मजदूर उन्हें मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की आज भी मांग कर रहे हैं। अधिकतर इकाइयों में तो मजदूरों का पीएफ व ईएसआई ही नहीं काटा जाता। इसी कड़ी में आज औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में स्थित एक औद्योगिक इकाई के मजदूरों ने इकाई प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की…

Read More

मंत्री ने दिवाली से पहले HRTC कर्मचारियों को दिया तोहफा

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को लंबित डीए की किस्त जारी कर दी गई है। कर्मचारियों को दिवाली के पहले यह किस्त प्राप्त हो जाएगी। इसके साथ ही अगली किस्त कर्मचारियों को नियमित रूप से मिलनी शुरू हो जाएगी। परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने कहा है कि कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की किस्त जारी की जाएगी। शिमला में एच.आर.टी.सी. के बोर्ड ऑफ डायरैक्टर की 137वीं बोर्ड मीटिंग के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए बाली ने कहा कि महंगाई भत्ते पर एकमुश्त 18 करोड़ रुपए का…

Read More

आज समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

लखनऊ: सत्तारूढ समाजवादी पार्टी(सपा) ने पारिवारिक कलह के बीच आज 20 अक्टूबर को यहां राज्य कार्यकारिणी की बैठक की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी की यह पहली बैठक होगी जिसके बाद पार्टी आलाकमान जिला और शहर इकाई के अध्यक्षों के साथ 22 अक्टूबर को बैठक करेगा। जानकारी के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की रात हुई मुलाकात के बाद कार्यकारिणी बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।…

Read More

पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने किया आत्मसमर्पण, मिली अन्तरिम जमानत

वाराणसी: आय से अधिक संपत्ति एवं भ्रष्टाचार के मामलों के आरोपी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने बुधवार वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे त्रिपाठी की जमानत अर्जी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी, तब से उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई थी। उच्च न्यायायल ने पिछले माह एक महीने के भीतर वाराणसी की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। त्रिपाठी पर आय…

Read More

कांग्रेस कार्यकर्ता ने रीता बहुगुणा की ये फोटो की वायरल, बताया आस्‍तीन का सांप

इलाहाबाद: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी को लेकर के सोमवार से ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता कह रहे हैं कि‍ अफवाह है तो कोई उन्‍हें बदनाम करने की साजि‍श बता रहा है। इसी बीच इलाहाबाद में रीता की एक फोटो वायरल हुई है, जि‍समें उन्‍हें आस्‍तीन के सांप बताया गया है। हसीब का दावा बीजेपी में शामिल होंगी रीता जोशी जानकारी के लिए बता दें कि इस पोस्‍टर को कांग्रेस के ही युवा…

Read More

राशन कार्ड पर अखिलेश की फोटो से बवाल

लखनऊ: राशन कार्ड पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीरें छपने से उप्र की सियासत में नया बवाल पैदा हो गया है। विपक्ष ने इसे सरकारी खर्च पर चुनाव प्रचार बताकर मुख्यमंत्री पर हमला बोल दिया है। इन नए राशन कार्डों के कवर पर अखिलेश की बड़ी तस्वीर छपी है। काम किया है तो प्रचार भी करूंगा इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि लोगों को इस बात की शिकायत हो सकती है कि एम्बुलैंस पर समाजवादी शब्द कैसे आ गया। बैग व राशन कार्ड पर मेरी फोटो कैसे आ गई, जब…

Read More