यदि आप भी जॉब ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो बस एक कॉल कीजिए। आपको अपने पंसदीदा कोर्स में ट्रेनिंग करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम शिमला शहरी गरीबों को आत्मनिर्भर बनाएगा। स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पात्र लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। दो लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के पात्र होंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Read MoreYear: 2015
काम की खबर: कैंसर और मोटापे से बचाएगी ये खास चाय
-दुनिया में प्रख्यात कांगड़ा चाय कैंसर और मोटापे जैसी जानलेवा बीमारियों से भी बचाएगी। कांगड़ा टी की पत्तियों में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स कई रोगों से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ये एंटी ऑक्सीडेंट मानव शरीर के फ्री रेडिकल को हटाते हैं। इससे कैंसर जैसे रोग से भी बचा जा सकता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर में मोटापा भी नहीं आने देते। हाल ही में पालमपुर स्थित हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर) में कांगड़ा टी पर हुए शोध में ये तथ्य सामने आए हैं। सीएसआईआर पालमपुर के सीनियर प्रिंसिपल…
Read Moreशादी के दिन मंडप की जगह हवालात पहुंचा दूल्हा
तय तारीख के अनुसार बुधवार को शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दोनों परिवारों के लोग इस शादी को लेकर खासे उत्साहित थे। बस मंडप पर शादी की रस्में रिवाजें होने ही वाली थी कि फिर कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा सीधे हवालात पहुंच गया। दरअसल ये मामला हिमाचल के जिला ऊना के हरोली का है। पुलिस के अनुसार दूल्हा बनने वाला ये शख्स धोखाधड़ी कर शादी रचाने वाला था। इसने अमीर लड़की से शादी करने के लिए एक बड़े झूठ का सहारा लिया था। लेकिन लड़की वालों…
Read Moreसेना में छप्पर फाड़ के नौकरी, 62 हजार पदों पर भर्ती
सेना में नौकरी करने के इच्छुक युवक युवतियों के लिए सुनहरा मौका है। सेना में छप्पर फाड़ के नौकरी निकली है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से 62390 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ये सभी पद बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में भरे जाएंगे। सभी पद कांस्टेबल (जनरल डयूटी) के भरे जाएंगे। जम्मू कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2015 है। शारीरिक दक्षता…
Read Moreसरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे ‘द ग्रेट खली’
रेस्लिंग की दुनिया में भारत का नाम विश्वभर में रोशन करने वाले रेस्लर दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली अब सड़कों पर उतर आए हैं। खली कुछेक मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी अंडरटेकर और बिग शो जैसे महारथियों को धूल चटाने वाले खली को अब अपने हक की लड़ाई लड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है। कभी जो सरकार खली को अपना गौरव बताती थी अब उसी के खिलाफ खली ने…
Read More180 पदों पर सीधी भर्ती, जल्दी कीजिए आवेदन
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर है। नामी निजी कंपनी 31 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय नादौन में इंटरव्यू लेने आ रही है। आप भी इस साक्षात्कार में शामिल होकर नौकरी हासिल कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार इच्छुक युवा सुबह दस बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं। यह जानकारी कार्यालय प्रभारी संजीव धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि ग्रेटिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जीरकपुर (चंडीगढ़) की कंपनी फिटर, मेकेनिकल, प्लंबर के 100 तथा वेल्डर के 80 पद भरेगी। इसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे जिसके बाद चयनित…
Read Moreज्वालामाई की आग बुझा कर मंदिर को बनाया खंडहर
आपको ये सुनकर हैरानी जरूर होगी लेकिन ऐसी मान्यता है कि हिमाचल के कांगड़ा स्थित मां ज्वाला से भी बड़ी एक और ज्वालामाई थी। इसकी लपटें कहीं बड़ी और ताकतवर थी। कई किताबों में भी इसका उल्लेख किया गया है। कई लोग इसे हिमाचल के कांगड़ा स्थित मां ज्वालाजी की बड़ी बहन या बड़ी ज्वालामाई कहा करते थे। यहां भी काफी संख्या में श्रद्घालु पहुंचते थे। लोगों की आस्था काफी गहरी थी। हिमाचल की ज्वालाजी के बारे में कहा जाता है कि अकबर ने खुद ब खुद लगातार जलने वाली…
Read Moreपैंशनरों को तोहफा, छह हजार तक बढ़ जाएगी पैंशन
हिमाचल के हजारों पैंशनरों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश बिजली बोर्ड के आठ हजार पेंशनरों की पेंशन बढ़ेगी। इसमें प्रतिमाह 700 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक इजाफा होगा। पैंसठ साल से ज्यादा आयु वाले पेंशनरों को बिजली बोर्ड पेंशन भत्ता देगा। 65, 75 और 85 साल आयु वर्ग के पेंशनरों को क्रमश: 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन भत्ता मिलेगा। बुधवार को शिमला में बिजली बोर्ड निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला हुआ है। इससे बिजली बोर्ड पर सालाना 3.86 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
Read Moreहंगामे के बीच एमसी की बैठक में हुए ये बड़े फैसले
शिमला के लोगों की जान पर भारी पड़ रही टूटी सीढ़ियों और टूटी रेलिंग को लेकर नगर निगम सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने इस मुद्दे को लेकर नगर निगम सदन का बायकाट कर बचत भवन के बाहर महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पार्षदों ने समस्याओं की अनदेखी होने की बात कहते हुए निगम प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पांच मिनट तक पार्षदों के सदन में वापस नहीं लौटने पर महापौर ने आधा घंटा सदन की कार्य वाही को स्थगित कर…
Read Moreट्यूशन के नाम पर शिक्षक करता था कुकर्म
शिक्षक ही बन गया भक्षक। एक ट्यूटर पढ़ाई के बाद अपने छात्र को बनाता था हवस का शिकार। घटना पंजाब के बरनाला की है। जहां एक ट्यूटर ट्यूशन के बाद 9 वर्ष के छात्र से लंबे समय कर रहा था कुकर्म। मामले का खुलासा होते ही बरनाला पुलिस ने ट्यूटर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग छात्र शक्ति नगर निवासी हंसराज के पास दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक ट्यूशन पढ़ता था। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि हंसराज ट्यूशन का समय…
Read More