तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना, तेरे पीछे पड़े चाहे जग छोड़ना, नागिन फिल्म का यह गाना सलोह में उस समय चरितार्थ हो गया, जब गांव में स्वतंत्रता सेनानी और उनकी पत्नी ने एक ही रात में अपनी देह त्याग दी। इलाके में इन दोनों के निधन का पता चलते ही शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही लोगों में वृद्ध अवस्था में पति-पत्नी की एक साथ मौत होना भी चरचा में रहा। दोनों का दाह संस्कार तोपों की सलामी देकर प्रशासनिक तरीके से किया गया। प्रशासन की ओर से…
Read MoreYear: 2015
पापा कहते थे, मां ज्वाला को नहीं छोड़ूंगा
ज्वालामुखी इलाके के एकांत में बसे गंजुए दा बाग के घर में रहने वाले बुजुर्ग दंपति में से धर्मवीर धर्माणी की तो मौके पर ही लुटेरों के हमले से मौत हो गई लेकिन इस घटना के बाद रात को उनकी पत्नी संतोष धर्माणी को होश न आता उनके साथ भी अनहोनी हो सकती थी। रात एक बजे हुई इस घटना से शहर के लोग स्तब्ध हैं। प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक उन्हे संतोष देवी की चीखने की जोर जोर से आवाजें सुनाई दीं तो वे घर की ओर दौड़े। वहां पर बुजुर्ग…
Read Moreजंगल में मिला युवती का शव, सनसनी
सिरमौर जिले के संगड़ाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक युवती का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लड़की कुछ दिनों से घर से गायब थी। ग्रामीणों का कहना है कि युवती ने जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि गनोग गांव की एक 20 वर्षीय युवती किरण कुछ समय से गायब थी जिसका शव शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने जंगल में देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। संगड़ाह थाना से पुलिस की टीम…
Read Moreखिलाड़ियों संग किया जा रहा मजदूरों से भी बुरा बर्ताव
जिस राज्य में खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर नौकरी और मोटी पुरस्कार राशि की बारिश कर दी जाती है, वहीं राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान उन्हें एक दिन में तीन वक्त के भोजन के लिए सिर्फ सौ रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में पेट काटकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की आस बेमानी ही मानी जा सकती है। अतिरिक्त शिक्षा खेल विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए एक खिलाड़ी की खुराक की कीमत 100 रुपये…
Read Moreआ गई एचएएस की परीक्षा, जल्दी करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक सेवा परीक्षा (एचएएस) 2015 की परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। एचएएस के चार, एचपीएस के पांच, तहसीलदार के पांच, बीडीओ के आठ, डीटीओ के दो और ईटीओ के छह पद भरे जाएंगे। आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा है कि इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 31 मई 2015 तक जो रिक्तियां और मिलेंगी, उन्हें भी भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी को 11 बजकर 59 मिनट तक किए जा सकेंगे।
Read Moreसावधान! एटीएम में आपसे भी हो सकती है ऐसी ठगी
एटीएम कार्ड के जरिए शातिर आए दिन नए नए तरीके निकालकर लोगों के पैसे साफ कर रहे हैं। ज्यादातर वो लोग ठगी के शिकार होते हैं जिन्हें या तो एटीएम यूज की पूरी जानकारी नहीं होती या फिर जो एटीएम में जाकर दूसरों की मदद लेते हैं। ठगी की ये वारदात भी ऐसी ही है। पहले तो इस शख्स ने एटीएम में कार्ड डालकर पैसे निकालने की कोशिश की। मगर जब पैसे नहीं निकले तो एटीएम पहुंचे दूसरे आदमी से मदद ले ली। इस आदमी ने मदद भी की लेकिन…
Read Moreलुटेरों ने एक्सईएन की हत्या कर घर में लगा दी आग
हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वालाजी तहसील के अंतर्गत आने वाली बोहण भाट्टी पंचायत के गंजुए दा बाग गांव में आधी रात को लुटेरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट की घटना में लुटेरों ने आईपीएच विभाग के सेवानिवृत्त एक्सईएन धर्मवीर धर्माणी पुत्र मेहरचंद की हत्या कर दी जबकि उनकी पत्नी संतोष धर्माणी गंभीर रूप से घायल हैं। लूट को हादसे का रूप देने के बाद लुटेरों ने घर के किचन से तीन सिलेंडर बेडरूम तक लाए।…
Read Moreशिमला पुलिस चाहती तो टल सकता था खूनी संघर्ष
भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए खूनी संघर्ष को टाला भी जा सकता था। शिमला की स्मार्ट पुलिस अगर समय रहते स्थिति पर नियंत्रण कर लेती तो मामला तूल नहीं पकड़ता। सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस देरी से पहुंची। सूचना के बावजूद पुलिस पहले ही मौके पर क्यों नहीं पहुंची, क्यों पहले ही पर्याप्त फोर्स वहां भेजी नहीं गई, ये सब सवाल शिमला पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। साथ ही कार्रवाई तब शुरू की जब दोनों गुटों के बीच हाथापाई और पथराव खत्म होने वाला था। भाजपा…
Read Moreमनी लाउंड्रिंग: सीएम वीरभद्र को मिली बड़ी राहत
हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार और धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) के मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को राहत प्रदान कर दी। अदालत ने याचिकाकर्ता कॉमन काज को इस मामले से अलग करते हुए सहायता के लिए न्याय मित्र की नियुक्ति कर दी। अदालत ने उन्हें यह तय करने का निर्देश दिया है कि यह याचिका जनहित में है या नहीं। मुख्य न्यायाधीश जी.रोहिणी व न्यायमूर्ति आरएस एंडलॉ की खंडपीठ ने मुख्यमंत्री वीरभद्र की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के तर्क सुनने के बाद यह निर्देश दिया।
Read Moreलाठीचार्ज की घटना पर पहली बार बोले राज्यपाल
भाजपा कार्यालय के बाहर वीरवार को युकां और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा की राज्यपाल कल्याण सिंह की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि ये घटना बेहद निंदनीय है। इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने युकां के भाजपा कार्यालय के बाहर किए गए प्रदर्शन पर भी अपनी बात कही। राज्यपाल ने कहा कि यह धरना अलोकतांत्रिक था। वहीं, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल समेत कई भाजपा नेता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राज्यपाल से मिले। इस दौरान भाजपा ने अपना एक ज्ञापन भी राज्यपाल को सौंपा…
Read More