प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मारपीट मामले की जांच सीबीआई के बजाय एफबीआई से भी करवाएं तो भी भाजपा के लोग कसूरवार निकलेंगे। उनके पास वीडियो क्लीपिंग है, जो बताती है कि पहले पत्थर किसने फेंका। इसे जांच एजेंसी को दे दिया जाएगा। विक्रमादित्य बोले कि मारपीट की घटना का उन्हें पश्चाताप है। भाजपा बजट सत्र में गतिरोध की भूमिका बनाते हुए इस मामले को जबरदस्ती राजनीतिक रंग दे रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के राजभवन में दिए बयान पर विक्रमादित्य बोले…
Read MoreYear: 2015
सीएम के बेटे को ये क्या बोल गए पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि 29 जनवरी को भाजपा कार्यालय पर युकां कार्यकर्ताओं का हमला कांग्रेस की सोची समझी साजिश थी। राज्यपाल आवास से भाजपा कार्यालय की दूरी करीब 6 किलोमीटर है। कांग्रेस ने राज्यपाल आवास से दिशा बदलकर भाजपा कार्यालय का रुख किया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की मंशा क्या थी। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से संरक्षण मिलने के बाद ही युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य ने सारा षड्यंत्र रचा। धर्मशाला में प्रदर्शन के बाद प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री को सलाह…
Read Moreमहिला को मिली ऐसी मौत, कांप जाएगी रूह
हिमाचल के चंबा जिले में महिला को ऐसी मौत मिली की आपकी भी रूह कांप जाएगी। चुराह उपमंडल की गडफरी पंचायत में दर्दनाक हादसे में एक महिला की मिट्टी के नीचे दबने से मौत हो गई है। महिला अपने मकानल की छत के लिए मिट्टी खोद रही थी। जिस पहाड़ी के नीचे महिला मिट्टी की खुदाई कर रही थी। वहां से अचानक भूस्खलन शुरू हो गया और महिला मिट्टी के नीचे दब गई। महिला की पहचान चुहड़ी पत्नी भासम दीन उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा…
Read Moreफर्जी दस्तावेजों पर कर ली पूरी नौकरी!
जिला बिलासपुर के घुमारवीं के अंतर्गत बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए एक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे बिजली बोर्ड में नौकरी की। बोर्ड में नियमित होने के लिए कर्मचारी ने फर्जी कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज पेश किए थे। पुलिस ने बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के घुमारवीं डवीजन…
Read Moreशराब पिलाई, गला घोंटा और फिर काट दी गर्दन
शिमला आईएसबीटी टुटीकंडी के पास 20 जनवरी को मिली सिर कटी लाश संजीत चौधरी की है। संजीत चौधरी को लूटने के लिए कातिलों ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर गला घोंट कर मार डाला और बाद में सुबूत खत्म करने के लिए एक झटके में उसकी गर्दन को तेजधार हथियार से काट दिया। सिर को एक लिफाफे में डालकर कुछ दूर फेंक आए। यह खुलासा हत्या करने के आरोप में कुल्लू से गिरफ्तार नेपाली मूल के चार युवकों ने किया है। कातिलों ने संजीत के मामा दिली बहादुर को खनोग…
Read Moreछह दिन तक 14 साल की नाबालिग से किया गैंगरेप
हिमाचल के आनी (कुल्लू) के पटारना गांव के दो लोगों ने मिलकर 14 साल की नाबालिग से जबरन दुराचार किया। वारदात के वक्त पीड़िता घर पर अकेली थी। नाबालिग के मां बाप किसी कार्य से बाहर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए दोनों आरोपी 7 से 12 दिसंबर तक उससे दुष्कर्म करते रहे। वो गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरिदों का दिल नहीं पसीजा। उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जब मां बाप घर वापस आए तो पीड़ित ने किसी तरह…
Read Moreलाहौल कांग्रेस ने कौल को बताईं समस्याएं
जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पार्टी प्रवक्ता एवं पंचायत समिति सदस्य अनिल सहगल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें लाहौल-स्पीति जिला में स्वास्थ्य सुविधा संबंधी समस्याओं को शीघ्र पूर्ण करने के बारे में ज्ञापन सौंपा। पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने बताया कि जिला के मुख्यालय के लांग के जोनल अस्पताल तथा स्पीति में काजा के मुख्य अस्पताल में कई वर्षों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति के कई…
Read Moreट्रक और बस में जोरदार टक्कर, दस घायल
जिला ऊना के ज्वार में ट्रक और एक निजी बस में जोरदार भिड़ंत हो गए। हादसे में लगभग बस में सवास दस यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। वहीं ट्रक चालक भी हादसे में जख्मी हुआ है। जिन्हें 108 एबुलेंस की मदद से अंब अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां तीन की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। बस में लगभग 40 से 42 यात्री सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के…
Read Moreहिमाचल में भारी बर्फबारी, बारिश की चेतावनी
हिमाचल में रविवार से एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। एक से चार फरवरी तक लगातार प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने सोमवार दो फरवरी को भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। शनिवार को शिमला सहित कई इलाकों में बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम खराब चल रहा है।…
Read Moreशाह सी.एम. प्रत्याशी घोषित हों तो चर्चा के लिए तैयार: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं बशर्ते उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किरण बेदी की जगह पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए। गौरतलब है कि केजरीवाल ने किरण को सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती दी थी। किरण ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली थी लेकिन कहा था कि वह उनसे विधानसभा में बहस करेंगी, चुनाव प्रचार के दौरान…
Read More