जशोदा बेन की खबर देना, दूरदर्शन को पड़ा मंहगा

जशोदा बेन की खबर देना, दूरदर्शन को पड़ा मंहगा

इस देश में प्रैस आजाद है, शर्त बस यह है कि आप दूरदर्शन में काम न करते हों और हां, खबर जशोदा बेन के बारे में न हो। अगर ये दोनों संयोग मिल जाएं तो फिर कोई गारंटी नहीं है। आप को काला पानी (अंडेमान)भेज दिया जाए तो भी कोई बड़ी बात नहीं। अहमदाबाद में तैनात दूरदर्शन अधिकारियों ने यही बात समझने में थोड़ी देर कर दी। जशोदा बेन की खबर दिखाने का नतीजा एक डी.डी. अधिकारी के तत्काल तबादले के रूप में सामने आ गया। बाकी अधिकारी भी सफाई…

Read More

लो जी व्हाट्सएप पर आ गया वाइस कालिंग फीचर

लो जी व्हाट्सएप पर आ गया वाइस कालिंग फीचर

पिछले दिनों मैसेजिंग ऐप हाइक में वाइस कालिंग फीचर को लांच किया गया है और लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप में भी वाइस कालिंग की खबरें पिछले साल से ही चर्चाओं में है। व्हाट्सएप पर वाइस कालिंग फीचर की स्क्रीन शॅाट तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। लेकिन आपको जानकर खुशी होगी की अब व्हाट्सएप पर वाइस कालिंग फीचर आ गया है। न्यूज रिपोर्ट के अनुसार इस बात की पुष्टि भी की गई है। जीएसएम एरीना की रिपोर्ट के अनुसार एक रेड्डीट यूजर और कुछ अन्य द्वारा व्हाट्सएप पर वाइस कालिंग…

Read More

IS ने एक और जापानी बंधक को मारा, पीएम शिंजो बोले-नहीं हारेंगे आतंक से

IS ने एक और जापानी बंधक को मारा, पीएम शिंजो बोले-नहीं हारेंगे आतंक से

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने आज आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS ) द्वारा जापानी पत्रकार केंजी गोटो की हत्या की निंदा की। शिंजो अबे ने दुनियाभर के अन्य देशों से इस्लामिक स्टेट के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और केंजी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। अबे ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह आतंकवादियों का बेहद घृणित कृत्य है। पत्रकार केंजी की हत्या से दुखी और गंभीर प्रधानमंत्री ने कहा कि वे उन आतंकवादियों को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जापान अन्य देशों के…

Read More

अपनी खूबसूरती को प्रोमेट करने नहीं आई हूं: शाजिया

अपनी खूबसूरती को प्रोमेट करने नहीं आई हूं: शाजिया

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता शाजिया इल्मी ने भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू को संयम बरतने की सलाह देते हुए आज कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में अपनी खूबसूरती को प्रोमेट करने नहीं आई हूं। आम आदमी पार्टी के नेताओं की महिलाओं के खिलाफ कथित, अभद्र और आपत्तिजनक भाषा की शिकायत करने आए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल इल्मी ने यहां कहा कि वह सार्वजनिक जीवन में जनता की सेवा करने के लिए आई है। शाजिया ने कहा सार्वजनिक जीवन में मैं अपनी खूबसूरती को प्रोमेट…

Read More

विश्व कप से पहले धोनी की अनोखी मांग ने सबको चौंकाया

विश्व कप से पहले धोनी की अनोखी मांग ने सबको चौंकाया

वैसे तो क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाने जाते हैं लेकिन कई बार उनके फैसले समझ से बाहर भी होते हैं। क्रिकेट विश्‍व शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं और धोनी मैदान पर अभ्‍यास करने की बजाय ब्रेक की मांग करके सबको चौंका दिया है।त्रिकोणीय सीरीज में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से मिली करारी शिकस्‍त के बाद धोनी ने कहा कि विश्‍व कप से पहले टीम को अपना आत्मविश्वास वापस पाने के लिए ब्रेक लेकर आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है। धोनी…

Read More

खुशखबरी: कम हुए गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम

खुशखबरी: कम हुए गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई गिरावट से रसोई गैस के गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर में 104 रूपए की भारी कमी हुई है और अब यह दिल्ली में 605 रूपए का मिलेगा। नई कीमतें आज मध्य रात्रि से लागू हो गई है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर पहले के 708.50 रूपए की तुलना में 103.50 रूपए घटकर 605 रूपये का मिलेगा। पिछले साल अगस्त से इसकी कीमत में लगातार आठवीं बार…

Read More

वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का मिग-21 लड़ाकू विमान जामनगर जिले के बीड़ गांव के नजदीक आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि पायलट सुरक्षित निकलने में सफल रहा। इस हफ्ते मिग श्रृंखला के विमान में दुर्घटना का यह दूसरा मामला है। जिले के पुलिस अधीक्षक नीरज बादगुजर ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘जामनगर शहर से 20 किलोमीटर दूर बीड़ गांव से सटे रसूलनगर इलाके में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’ भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि दोपहर करीब दो बजे हुई दुर्घटना के समय पायलट सुरक्षित तरीके से निकलने में…

Read More

ओबामा नमस्ते-नमस्ते कर चले जाते तो विरोधी हमारी चमड़ी उधेड देते: मोदी

ओबामा नमस्ते-नमस्ते कर चले जाते तो विरोधी हमारी चमड़ी उधेड देते: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की हाल की यात्रा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाने पवर अपने आलोचकों पर कड़ा प्रहार करते हुए आज कहा कि अगर इस दौरे में रत्ती भर भी चूक रही होती तो वे तूफान खडा कर देते। मोदी ने दिल्ली विधानसभा के सात फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवारों के समर्थन में कडकडडूमा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं इस बात को लेकर हैरान हूं…

Read More

सेरेना बनी ऑस्ट्रेलिया ओपन 2015 की ‘क्वीन’

ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल मैच में सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ ही सेरेना ने ऑस्ट्रेलिया ओपन को लगातार छठी बार अपने नाम किया। इसके अलावा यह सेरेना का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। शनिवार को टेनिस जगत के दो बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच मैच देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ओपन के महिला सिंगल्स फाइनल में सेरेना पूरे मैच में मारिया शारापोवा पर हावी रही। हांलाकि कुछ मौको पर शारापोवा ने भी वापसी की। लेकिन सेरेना के खेल से ऐसा…

Read More

मोबाइल से पता करें, आपका आधार कार्ड बैंक से जुड़ा है या नहीं, ये है तरीका

एक जनवरी से एलपीजी की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए आधार कार्ड को बैंक खातों से जोड़ा जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इसके तहत अब तक 10 करोड़ आधार नंबर को बैंक अकाउंट से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा मनरेगा, पीडीएस, स्कॉलरशिप, रेमिटेंस आदि के लिए भी आधार को बैंक अकाउंट से जोड़ना जरूरी है। आधार नंबर को बैंक अकाउंट से जोड़ने के लिए नागरिकों से उनका आधार कार्ड या आधार नंबर उस बैंक की शाखा में जमा करवाने को कहा…

Read More