इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने आईजीएमसी अस्पताल के बाहर मरीजों और उनके परिजनों के लिए गाड़ियां पार्क करने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। डीसी दिनेश मल्होत्रा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अस्पताल के बाहर चिन्हित स्थानों पर निर्धारित संख्या में दो घंटों के लिए वाहन पार्क किए जा सकेंगे। जिला शिमला के साथ साथ प्रदेश भर से मरीज इलाज को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचते हैं। सड़क दुघर्टना होने पर आपातकालीन स्थिति में भी भारी…
Read MoreYear: 2015
गुब्बारे से पार किया प्रशांत महासागर, बनाया रिकॉर्ड
दो लोगों ने एक हीलियम गुब्बारे में बैठकर प्रशांत महासागर को पार कर दूरी और अवधि के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। अमेरिका के ट्रोय ब्रेड्ले और रूस के लियोनिड ट्यूखत्येव ने हीलियम गुब्बारे से 137 घंटे और 45 मिनट में 5,260 मील की दूरी तय कर यह कीर्तिमान बनाया। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन दोनों को पुराने रिकॉर्ड को एक प्रतिशत से हराना था। रविवार (25 जनवरी) को ब्रेड्ले और ट्यूखत्येव ने जापान से कनाडा या अमरीका के लिए एक हीलियम गुब्बारे में बैठकर अपनी…
Read Moreमहिला से बातचीत करने पर रैना से होगी पूछताछ
मैच फिक्सिंग को लेकर पहले बीसीसीआई और अब टीम इंडिया के खिला़ड़ी सुरेश रैना मुश्किल पड़ गए है। चार साल पहले एक संदिग्ध महिला से बातचीत करने के मामले में रैना फंस गए है। कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरुनाथ मयप्पन एवं राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक राज कुंद्रा को दोषी करार किया था। कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए श्रीनिवासन पर भी बीसीसीआई का चुनाव लड़ने पर पांबदी लगा दी…
Read Moreओबामा के भारत दौरे से चिढ़ा पाक मीडिया, क्या है वजह?
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भारत दौरा पाकिस्तानी उर्दू मीडिया में अभी तक छाया है। दैनिक एक्सप्रेस लिखता है कि अमरीकी राष्ट्रपति के भारत दौरे से साफ हो गया है कि अमरीका आने वाले समय में इस क्षेत्र में किस तरह की नीतियां लागू करना चाहता है। अखबार लिखता है कि भारत की तरफ अमरीका का झुकाव इतना बढ़ गया है कि वो उसे सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन तक कर रहा है। अख़बार के मुताबिक अमरीका अच्छी तरह जानता है कि पाकिस्तान कभी चीन के खिलाफ…
Read Moreसंभला ऑस्ट्रेलिया, मैक्सवैल की फिफ्टी
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंग्लैड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवा दिए है। क्रीज पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवैल और मिशेल मार्श खेल रहे है। मैक्सवैल ने अपने पचास रन पूरे कर लिए है। टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे है। ऑस्ट्रेलिया टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाज 50 से भी कम रनों के भीतर आउट हो गए।
Read Moreसेना में छप्पर फाड़ के नौकरी, 62000 पदों पर भर्ती
सेना में नौकरी करने के इच्छुक युवक युवतियों के लिए सुनहरा मौका है। सेना में छप्पर फाड़ के नौकरी निकली है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से 62390 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ये सभी पद बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में भरे जाएंगे। सभी पद कांस्टेबल (जनरल डयूटी) के भरे जाएंगे। जम्मू कश्मीर और उत्तर पूर्वी राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2015 है। शारीरिक दक्षता…
Read Moreचाकू की नोक पर 10 साल की बच्ची से दुराचार
हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर के अंतर्गत एक गांव की 10 वर्षीय बच्ची से अज्ञात व्यक्ति ने चाकू की नोक पर दुराचार किया है। पीड़ित बच्ची को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची अपने परिजनों के साथ गांव में रिश्तेदारों के घर शादी समारोह में आई थी। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। दुराचार के आरोपी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस देर शाम तक बच्ची के बयान नहीं ले…
Read Moreनटराजन के कार्यकाल में इसलिए अटका रहा रेणुका प्रोजेक्ट
हिमाचल को बिजली और दिल्ली को पानी मुहैया करवाने वाला 5000 करोड़ का पावर प्रोजेक्ट भी केंद्र में यूपीए-2 की सरकार में पर्यावरण मामले में हुई सियासत का शिकार हुआ। हिमाचल के सिरमौर जिले के रेणुका में बनने वाले प्रोजेक्ट को 2010-11 के दौरान से फॉरेस्ट क्लीयरेंस नहीं दी गई। पर्यावरण के नाम पर आपत्ति लगाकर प्रस्ताव को वापस लौटा दिया गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन और राहुल विवाद के सामने आने के बाद इसकी पुष्टि हो रही है। इससे दिल्ली की जनता को तो नुकसान हुआ ही,…
Read Moreराज्यपाल के तीखे तेवर से पुलिस में हड़कंप
हिमाचल के राज्यपाल कल्याण सिंह के तीखे तेवर से पुलिस महकमे में हड़कंप है। प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर हुए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खूनी जंग पर राज्यपाल ने पुलिस अफसरों पर बरसे। खासतौर पर इस घटना के बारे में जानकारी न होने पर राज्य खुफिया की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया है। पुलिस से यह भी पूछा राज्य भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की क्यों इजाजत दी गई। कल्याण के इस तेवर से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने अधिकारियों को…
Read Moreअच्छी खबर! हिमाचल को मिले 75 नए डॉक्टर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद और स्वास्थ्य विभाग में 75 नए डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। सरकार की ओर से आयुर्वेद में 45 और स्वास्थ्य विभाग में 30 डॉक्टरों के तैनाती आदेश जारी किए हैं। हालांकि, इसके बावजूद प्रदेश में बड़ी संख्या में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। आयुर्वेद विभाग में तकरीबन 200 डॉक्टरों के पद खाली पड़े थे। इनमें से 45 पदों पर तैनाती कर दी गई है। प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता ने बताया कि जितने भी पद खाली पड़े हैं उन्हें भरने की प्रक्रिया…
Read More