आग में झुलसी महिला ने दम तोड़ा

आग की चपेट में आने से झुलसी एक महिला ने शनिवार को इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने रामबन निवासी हसीना बेगम (25) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घर में स्टोव ब्लास्ट होने से हादसा हुआ था। जानकारी के मुताबिक हसीना बेगम अपने निवास स्थान रामबन में खाना पकाते वक्त हादसे का शिकार हो गया। जिस स्टोव वह पंप मार रही थी, वह स्टोव अचानक ब्लास्ट हो गया। मिट्टी…

Read More

जनवरी में पाक आतंकियों ने 11 बार की घुसपैठ की कोशिश

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पिछले महीने जम्मू एवं कश्मीर से लगे अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ से घुसपैठ की 11 बार की गई कोशिशों को नाकाम किया। यह जानकारी बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, ‘पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ से हमारे इलाके में आतंकवादियों ने आठ बार घुसपैठ की कोशिश की, जबकि जनवरी में कुल 11 बार घुसपैठ की कोशिश की गई है।’ � उन्होंने बताया, ‘सभी घुसपैठ की कोशिशों को हमारे जवानों ने विफल कर दिया। सभी…

Read More

ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत

मंडी जिला के लौंगणी-सज्योपिपलू सड़क पर शनिवार रात को ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। रविवार को हादसे का पता लगा। धर्मपुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर के नीचे पड़े मृतक के शव को कब्जे में लिया। सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को लौंगणी-सज्योपिपलू सड़क के त्रैंमली मोड़ पर ट्रैक्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे चालक बसंत राम पुत्र भरेपतु राम निवासी गांव चुहडूरा बल्ह…

Read More

शांता का मुख्यमंत्री पर हमला, सरकार को कहा अयोग्य

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने दिल्ली से पालमपुर पहुंचते ही शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने इस हमले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसकी निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती है। सरकार और मुख्यमंत्री का पक्ष सच्चाई पर आधारित है तो उन्हें स्वयं ही पूरी जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। शिमला में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का अतिक्रमण और भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल करने की कार्रवाई…

Read More

मुझ जैसे नसीबवाले को वोट, दो बदनसीब को नहीं: मोदी

मोदी ने द्वारका में हुई अपनी रैली में कहा, “दिल्ली वासियों से मेरी प्रार्थना है कि आधा-अधूरा वोट न करें। इससे एक साल बिगड़ गया है। जिस पर भरोसा कर सकें, उसी की सरकार बनाइएगा। दिल्ली को आगे बढ़ाना है तो बहुमत की सरकार बनानी है।” मोदी ने अन्य पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा, “झूठे वादों और भड़काऊ भाषणों से दिल्ली नहीं चलती है। मुझे विकास करके दिल्ली को जो ब्याज समेत लौटाना है उसके लिए मुझे ताकत दीजिए। आजाद हिन्दुस्तान में पहली बार ऐसा हुआ है कि…

Read More

आम आदमी की रियायतों पर बात करने चॉपर से पहुंचे मोदी

सामान्य मानविकी के कल्याण की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कड़कड़डूमा के एक आयोजन स्थल पर चॉपर प्लेन से पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि नरेंद्र मोदी यहां पर आम आदमी की रियायतों पर बात करने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने 7 रेस कोर्स रोड से आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए अपनी आधिकारिक गाड़ी के बजाए चॉपर का सहारा लिया। सूत्रों के मुताबिक मोदी आयोजन स्थल पर तय समय पर पहुंचना और सड़क जाम से बचना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कड़कड़डूमा के आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए एमआई-17…

Read More

नंदपुर में दो महीने से ट्रांसफार्मर खराब

सीमावर्ती गांव नंदपुर में करीब दो महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि आसमानी बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इस संबंध में पीडीडी बिश्नाह के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है कि एक तो बारिश नहीं हुई, दूसरे विभाग की अनदेखी के कारण उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। बारिश न होने से गेहूं की फसल सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है।…

Read More

बस पलटने से एक की मौत, 10 घायल

कसबे में पुंछ मार्ग के तूंगी मोड़ पर शनिवार को तेज रफ्तार बस के पलट जाने से एक की मौत हो गई, जब कि 10 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके से चालक फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जम्मू से राजोरी जा रही बस जैसे ही पुंछ मार्ग के तूंगी मोड़ पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री मीरिया वीवी(27) की घटनास्थल पर…

Read More

विधवा से बलात्कार के आरोपी की जमानत खारिज

विधवा के साथ बलात्कार करने के आरोपी वरिंद्र कुमार की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। पुलिस केस के अनुसार पीड़िता पिछले दो साल से अपने माता-पिता के घर में रह रही थी। आरोपी वरिंद्र उनके परिवार का है और अकसर उनके घर आता-जाता रहता है। उसने विधवा को शादी का प्रस्ताव दिया। 12 मई, 2014 को आरोपी ने उसे वादा किया कि वह उसके साथ चंडीगढ़ में शादी करेगा। उसके वादे पर वह दोपहर तीन बजे अपने घर से निकली और जम्मू पहुंची। आरोपी ने उसे यौन संबंध…

Read More

RS चुनाव में कांग्रेस को हराने के ल‌िए BJP-PDP एकजुट

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को फिर से ऊपरी सदन में पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भाजपा और पीडीपी ने एकजुट होकर आजाद को घेरने की व्यूहरचना की है। नेशनल कांफ्रेंस के समर्थन के बावजूद आजाद की मुश्किलें अभी कम नहीं हुईं हैं। सारा दारोमदार निर्दलीय और अन्य विधायकों पर निर्भर हो गया है। नतीजतन कांग्रेस निर्दलियों का समर्थन हासिल करने की जीतोड़ कोशिश में जुटी है। उधर, पीडीपी और भाजपा ने भी निर्दलीय विधायकों से तार जोड़ लिया है। लिहाजा, मुकाबला दिलचस्प…

Read More