जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही पुलिस मार्टियस मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गई है। शनिवार को प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर गुड़गांव सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मेजबान स्टेडियम इलेवन कठुआ ने सोनीपत को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को स्टेडियम इलेवन कठुआ और केसीसी जम्मू के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। पहले सत्र के मैच में टास एएमसीसी गुड़गांव ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज मनोज…
Read MoreYear: 2015
उत्तराखंड का सीएम बदला, सरकार नहीं: बहुगुणा
अपने मुख्यमंत्रित्व काल में की गई घोषणाओं पर अमल न होने से नाराज विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला करते हुए यह नसीहत दी कि पिछले साल महज सीएम बदला है, सरकार नहीं। यानी सरकार कांग्रेस की ही है और पुराने फैसलों-घोषणाओं पर काम किया जाए। बिलकुल सही कहा बहुगुणा साहब ने। सरकार नहीं बदली है। जैसी उनकी थी, वैसी ही इनकी। कामकाज का जो बुरा हाल तब था, अब भी वैसा ही है। इस बयान की तसदीक करती पेश हैं महज दो मिसालें।
Read Moreराजधानी देहरादून में ढहाया करोड़ों का ‘धोखा’
देहरादून में आशियाना बनाने का सपना पालने वालों को भूमाफिया चूना लगा रहे हैं। जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई लगाकर जमीन खरीदने वालों को आवासीय प्लाट के नाम पर कृषि भूमि बेचकर प्रापर्टी डीलर धोखा कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अस्सी बीघा कृषि भूमि पर की गई प्लाटिंग को ढहा दिया। इस दौरान प्रापर्टी डीलरों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया।
Read Moreचीतल पर हमला करने वाले कुत्ते को मिली ‘सजा-ए-मौत’
देहरादून मार्ग पर एक नर चीतल हिंसक कुत्तों का निवाला बनने से बच गया। इस दौरान चीतल पर हमला करने वाले एक कुत्ते को सजा-ए-मौत मिली। देहरादून मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने हिम्मत जुटाकर कुत्तों को खदेड़ा। सूचना पर वन कर्मियों ने लहूलुहान चीतल को कब्जे में लिया और पशु चिकित्सालय में उसका उपचार कराया। घटना के दौरान मार्ग पर लोगों का तांता लगा रहा। ऋषिकेश और बड़कोट वनरेंज की सीमा अंतर्गत सौ फुटी के पास कार से गुजर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण और उनके साथियों की नजर…
Read Moreगृहमंत्री के भाई के बागान में श्रमिक की हत्या
उत्तराखंड गृहमंत्री प्रीतम सिंह के चचेरे भाई के चौसाल स्थित सेब के बागान में कार्यरत श्रमिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बागान में लहूलुहान हालत में मिला। पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा शव हत्या के बाद से बागान में कार्यरत दो अन्य श्रमिक फरार हैं। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा गया है। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने बागान में सन्नाटा पसरा देखा। डेरे के आसपास कोई चहल-पहल नहीं…
Read Moreबोर्ड परीक्षा में टॉप करना है तो भूल जाओ परांठे
बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में बच्चे को तैयारी के दौरान दो जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है, नींद और खानपान। जब तक नींद पूरी नहीं होगी, तब तक एकाग्रता नहीं बनेगा और खानपान खराब हुआ तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। चिकित्सकों के मुताबिक बोर्ड परीक्षार्थी को इन दोनों बातों पर जरूर गौर करना चाहिए। विशेषज्ञ की राय – परीक्षा के दौरान भारी खाने से बचें, रात को पढ़ते हैं तो रात के भोजन में पूड़ी या परांठा से दूर रहें, साधारण सब्जी, सलाद और…
Read Moreथकी हारी टीम इंडिया को बीसीसीआई कर रही ‘चार्ज’
साल 2015 टीम इंडिया के लिए अभी तक अनलकी रहा है। सबसे पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में टीम इंडिया की टेस्ट में बुरी गत रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच जीतने के लिए भी टीम इंडिया ने काफी संघर्ष किया लेकिन नहीं जीत पाए। उसके बाद 15 जनवरी से शुरू हुए त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया ने एक बार फिर मुंह की खाई। एक बार ऑस्ट्रेलिया और दो बार इंग्लैंड के हाथों करारी हार के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में भी एक जीत के लिए तरसते हुए दिखी…
Read Moreरेल बजट 2015 में मिल सकता है ‘वैक्यूम टॉयलेट’ का तोहफा
रेलवे की ट्वाइलेट को लेकर शिकायत करने वाले यात्रियों को जल्द ही नई सौगात मिल सकती है। जल संरक्षण की पहल के तहत सरकार आगामी रेल बजट में इको- फ्रैंडली वैक्यूम ट्वाइलेट की सौगात दे सकती है जो जल्द ही मौजूदा रेलवे ट्वाइलेट की जगह लेगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नया वैक्यूम ट्वाइलेट मौजूदा रेलवे ट्वाइलेट से भी कम पानी की खपत करता है। रेलवे फिलहाल इन ट्वाइलेटों को कुछ ट्रेनों में ही लगाने की योजना बना रही है। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की माने तो रेलवे स्टेशनों…
Read Moreहाईकोर्ट में क्लर्कों की भर्ती, जल्द करें आवेदन
उच्च न्यायालय, मणिपुर में लोवर डिविजन क्लर्क के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 27 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष रखी गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की…
Read Moreफेसबुक यूजर्स रहे अलर्ट! पोर्न वीडियो का खतरा
फेसबुक के यूजर्स जरूरी खबर यह है कि उनके अकाउंट पर एक वायरस का खतरा मंडरा रहा है। थोड़ी सी गलती से आप मुश्किलों में पड़ सकते है। यह एक प्रकार का पोर्न लिंक वायरस है। इस पोर्न लिंक पर क्लिक करने की वजह से पिछले कुछ दिनों में ही एक लाख से अधिक यूजर्स के कंप्यूटर किसी ना किसी प्रकार से प्रभावित हुए हैं। यूजर्स को अपने ही किसी फ्रेंड के अकाउंट से शेयर किए गए एक पॉर्न वीडियो का लिंक दिखाई देता है। जब कोई भी इस लिंक…
Read More