सांसद अनुराग ठाकुर पर आरोप तय

धर्मशाला सीजेएम कोर्ट धर्मशाला ने शनिवार को हमीरपुर से सांसद एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर पर विजिलेंस थाने में नारेबाजी और क्रिकेट स्टेडियम में अतिक्रमण मामलों में आरोप तय कर दिए हैं। दोनों मामलों में अनुराग ठाकुर को पांच हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। नारेबाजी मामले में पूर्व मंत्री समेत 7 अन्य के खिलाफ भी आरोप दायर किए गए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 26 फरवरी को तय की है। विजिलेंस थाना धर्मशाला में हुई नारेबाजी मामले की सुनवाई सीजेएम धर्मशाला बीरेंद्र ठाकुर की कोर्ट…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा संवैधानिक प्रमुख है राज्यपाल ले सकते है बैठक

शिमला राज्यपाल मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है ! वीरभद्र सिंह ने कहा है कि राज्यपाल इस तरह की बैठक कर सकते हैं। बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। जानकारी लेने के लिए राज्यपाल अधिकारियों को पूछ सकते हैं। इसमें असंवैधानिक कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक प्रमुख हैं। उनका अपना दायरा…

Read More

अब दिल्ली HC वीरभद्र सिंह के मामले में करेगा सुनवाई

नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका पर सुनवाई अब 3 दिसम्बर को होगी। मामले की आगामी सुनवाई में दिल्ली उच्च न्यायालय इस याचिका पर फैसला लेगा कि यह जनहित याचिका सुनने योग्य है या नहीं। न्यायमूर्ति बी.डी. अहमद व न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की खंडपीठ के समक्ष वीरभद्र सिंह की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पेश हुए। सुनवाई के दौरान उन्होंने दलील दी कि उस अर्जी पर…

Read More

17 साल बाद कोर्ट के सख्त आदेश पर मिला मुआवजा

ऊना 17 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार हिमाचल के दो किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा मिल ही गया। अदालत के सख्त आदेशों के बाद रेलवे विभाग को मुआवजे की राशि देने को मजबूर होना पड़ा। मेला राम और मदन लाल इसके लिए तहेदिल से अदालत का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। अगर कोर्ट इस मामले में जनशताब्दी को किसानों के हवाले करने का ऐतिहासिक फैसला नहीं सुनाता तो शायद आज भी रेलवे विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगती। उत्तर रेलवे ने किसानों के मुआवजे का…

Read More

प्रदेश सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शिमला हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार देर शाम राज्य के सात आईएएस और 42 एचएएस अफसरों के तबादले आदेश जारी किए हैं। लंबे समय से इस फेरबदल की संभावना जताई जा रही थी। सिविल सर्विसेज बोर्ड की 29 अप्रैल को होने वाली बैठक के ठीक पहले यह स्थानांतरण आदेश जारी हुए हैं। आईएएस वीर सिंह ठाकुर को एससी, ओबीसी एवं अल्प संख्यक मामलों का निदेशक, आईएएस ललित जैन मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीबीएनडीए बद्दी, आईएएस आर मिलिंग ठाकुर को एडीसी मंडी,…

Read More

खाली पदो को भरने के लिए चार मई को लिखित परीक्षा

हमीरपुर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने खाली पद भरने को लिखित परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। विवि चार मई को लिखित परीक्षा लेगा। इसके लिए ब्वॉयज स्कूल हमीरपुर में प्रदेश का एकमात्र परीक्षा केंद्र स्थापित किया है। विवि में सहायक रजिस्ट्रार, कंप्यूटर असिस्टेंट-क्लर्क, क्लर्क, सिस्टम एनालिस्ट, प्रोग्रामर, असिस्टेंट अकाउंटेंट का पद भरा जाना है। बीते माह तकनीकी विवि ने प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद आवेदनों की छंटनी कर योग्य आवेदकों को परीक्षा के लिए रोलनंबर भेज दिए हैं। विवि के रजिस्ट्रार…

Read More

वाहन दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत

रोहड़ू (शिमला) के सुंगरी के नजदीक एक बोलेरो कैंपर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्राप्त जानाकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 62बी-1277 कोटगढ़ से रोहड़ू की ओर आ रही थी। इसी बीच सुंगरी के नजदीक गाड़ी अचानक तीन सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चालक सहित चार लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।…

Read More

बन्दूकधारियों ने स्कूल में परीक्षा दे रहे 90 बच्चों का किया अपहरण

बन्दूकधारियों ने स्कूल में परीक्षा दे रहे 90 बच्चों का किया अपहरण

रायटर. युद्धग्रस्त दक्षिणी सूडान के नाइल प्रान्त से अज्ञात बन्दूकधारियों ने करीबी 90 स्कूली स्टूडेंट्स का अपहरण कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को बताया कि इन अपहरण में स्कूली छात्रों में से कुछ 13 वर्ष के हैं। एक एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार इन सटूडेंट्स का अपहरण उस समय हुआ जब वे स्कूल में परीक्षा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इनकी कुल संख्या और अधिक हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चों के अपहरण की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली…

Read More

PM मोदी की मौजूदगी में पक्के हुए लालू और मुलायम के रिश्ते

PM मोदी की मौजूदगी में पक्के हुए लालू और मुलायम के रिश्ते

सैफई: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मुखिया लालू प्रसाद यादव के आपसी राजनीतिक रिश्ते आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में सपा अध्यक्ष के सांसद पौत्र तेज प्रताप यादव के भव्य तिलकोत्सव के साथ निजी रिश्तेदारी में तब्दील हो गये। तेज प्रताप की लालू की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ शादी हो रही है। मुलायम के पुश्तैनी गांव सैफई में आयोजित भव्य तिलक समारोह में शरीक होने वालों में अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ ‘राजनीति के मैदान में…

Read More

सैंसेक्स 29400 के पार, निफ्टी 8880 के ऊपर

नई दिल्लीः सैंसेक्स और निफ्टी में बढ़त का सिलसिला आज भी देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सैंसेक्स 29400 के पार पहुंच गया है, तो निफ्टी 8880 के ऊपर नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी का रुझान है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी तक की तेजी आई है। वहीं कंज्यूमर ड्युरेबल्स, रियल्टी और ऑटो शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को सहारा मिला है। हालांकि एफएमसीजी शेयर थोड़ा दबाव में नजर आ रहे हैं। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों…

Read More