केदारनाथ पर बच्चों ने पेश की नाटिका

काईस (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल काईस में शनिवार को सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। छात्रा सरला और सान्या ने ..दूर धारेरिए केउटीए,…तीर्थ राम की नाटी कुल्लवी गीत पेश किया। जबकि, छात्राओं ने कुल्लवी नाटी…

Read More

डीपीई संघ ने की ग्रेड पे बढ़ाने की मांग

कुल्लू। डीपीई संघ जिला कुल्लू की बैठक 22 दिसंबर को ढालपुर में होगी। इसमें संघ आगामी रणनीति तैयार करेगा। डीपीई संघ जिला कुल्लू के प्रधान नारायण शर्मा ने बताया कि इस दौरान डीपीई की समस्याओं तथा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ का एक प्रतिनिधिमंडल तपोवन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल में लगभग 130 डीपीई ने भाग लिया। इस दौरान संघ ने मुख्यमंत्री को अपनी लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने ग्रेड पे को शीघ्र बढ़ाने…

Read More

ठंड में ठिठुर रहे नौनिहाल

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। माइनस तापमान के बीच लाहौल-स्पीति जिला के हजारों नौनिहाल आंगनबाड़ी केंद्रों में ठिठुरने को मजबूर हैं। सरकार ने जिले के हर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र तो खोल दिए हैं, लेकिन ठंड से निपटने के लिए लकड़ी, कोयला और हीटर की व्यवस्था को नजरअंदाज कर दिया गया है। जिले में 123 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां हजारों की संख्या में बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचते हैं। इन दिनों तापमान लुढ़कने से साफ जाहिर है कि बिना लकड़ी, कोयला और हीटर इन बच्चों की क्या हालत होगी। हालांकि, विभाग ने…

Read More

सड़क को ठीक क्यों नहीं करवाते : सीएम

ऊना। ऊना पहुंचने के बाद शुक्रवार रात करीब 12 बजे मुख्यमंत्री ने लोनिवि के एसई समेत अन्य अफसरों को तलब किया। सीएम के बुलाने पर परिधि गृह में बाहर खड़े लोनिवि के एसई एके कोहली तथा अन्य अफसर वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क को ठीक क्यों नहीं करवाते हो? उन्होंने कहा कि दिल्ली से आते समय मैहतपुर के बाद कई जगह सड़क पर गड्ढे हैं। इस पर एसई चुप हो गए। हालांकि बीच-बचाव करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि यह सड़क रोड प्रोजेक्ट के…

Read More

धुंध और ठंड से ऊना जाम

ऊना। घनी धुंध और ठंड ने ऊना में जिंदगी को जाम कर दिया। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पारा लुढ़कने से एकाएक ठंड बढ़ गई। शुक्रवार की रात को भी घनी धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई। रात को दोपहिये वाहन दस और पंद्रह की स्पीड में ही दौड़ते रहे। बड़े एवं भारी वाहनों के चालकों को भी बड़ी दिक्कत हुई। शनिवार को शाम के समय करीब सवा छह बजे ऊना में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी बीच अचानक शाम 6.35 बजे…

Read More

सीएम लिया विकास कार्यों का फीडबैक

ऊना। स्वास्थ्य और निवेश के क्षेत्र में प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब पाने के बाद दिल्ली से लौटते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार रात करीब 12 बजे ऊना पहुंचे। मुख्यमंत्री परिधि गृह में ही रुके। यहां पहुंचने पर उनका जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें हिमाचल प्रदेश को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलवाने के लिए बधाई भी दी। चिंतपूर्णी के विधायक एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुबह धर्मशाला में…

Read More

हाउस टैक्स पर उद्यमियों ने मारी कुंडली

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के ज्यादातर उद्योगपतियों की तरफ डेढ़ करोड़ से ज्यादा की देनदारी हाउस टैक्स के रूप में खड़ी है। पिछले लंबे अरसे से इन उद्योगपतियों ने नगर पंचायत को हाउस टैक्स नहीं चुकाया है, जो साल दर साल बढ़ता गया और मौजूदा समय में यह रकम बढ़कर डेढ़ करोड़ के पार पहुंच चुकी है। नगर पंचायत सचिव वर्षा चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है। नगर पंचायतों, परिषदों में हाउस टैक्स की बकाएदारी को लेकर प्रदेश सरकार के कड़े रुख के बाद स्थानीय नगर पंचायत…

Read More

पैट को ट्रेनिंग पर पीटीएफ खफा

ऊना। प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक सहायक अध्यापकों (पैट) पर थोपे गए निर्णय का कड़ा विरोध किया है। संघ ने दो टूक कहा कि यदि सरकार ने पैट शिक्षकों पर एनआईओएस के माध्यम से पुन: ट्रेनिंग करने के फैसले को वापस न लिया, तो इसके खिलाफ मोर्चा खोलने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मसले पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाई इकाई की बैठक प्राथमिक पाठशाला बढेड़ा राजपूतां में हुई। इसमें खंड कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं राज्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। संघ के जिला महासचिव राकेश चंद्र शर्मा ने कहा…

Read More

आल्टो कार गिरी तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत

सांगला (किन्नौर)। जिले के भावानगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत डैट सुंगरा में आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में शोल्डिंग में कार्यरत तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई है। शुक्रवार को देर रात को तीनों ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान निचार के ग्रादे निवासी अमर सिंह नेगी (50), प्रीतम नेगी (34) निवासी बारो, सुंगरा और चालक एवं मालिक भीम…

Read More

BIGG BOSS: ‘हंसी तो फंसी’ की प्रमोशन के लिए पहुंचे परिणीति-सिद्धार्थ

BIGG BOSS: ‘हंसी तो फंसी’ की प्रमोशन के लिए पहुंचे परिणीति-सिद्धार्थ

मुंबई ‘बिग बॉस’ में कोई ना कोई स्टार अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए आता रहता है। हाल ही में बिग बास में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे जोकि अपनी आने वाली फिल्म हंसी तो फंसी की प्रमोशन के लिए आए। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के साथ परिणीति और सिद्धार्थ ने काफी मस्ती की और साथ ही परिणीति और सिद्धार्थ ने डांस परफार्मेंस भी दी। आपको बता दें कि फिल्म हंसी तो फंसी 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। जिसमें परिणीति सांइटिस्ट का रोल कर रही है।

Read More