
कुल्लू। डीपीई संघ जिला कुल्लू की बैठक 22 दिसंबर को ढालपुर में होगी। इसमें संघ आगामी रणनीति तैयार करेगा। डीपीई संघ जिला कुल्लू के प्रधान नारायण शर्मा ने बताया कि इस दौरान डीपीई की समस्याओं तथा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ का एक प्रतिनिधिमंडल तपोवन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल में लगभग 130 डीपीई ने भाग लिया। इस दौरान संघ ने मुख्यमंत्री को अपनी लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने ग्रेड पे को शीघ्र बढ़ाने की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि अक्तूबर 2012 से हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ ग्रेड पे दिया जा रहा है, जबकि डीपीई को इस वृद्धि से वंचित रखा गया है। संघ ने मुख्यमंत्री से अविलंब देय तिथि से राशि जारी करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के कोषाध्यक्ष झाबे राम ठाकुर, कार्यकारी सदस्य जोगिंद्र सिंह, अरुण कुमार, पूर्ण सिंह, जिला प्रधान नारायण शर्मा आदि शामिल मौजूद थे। संघ के जिला प्रधान नारायण शर्मा एवं प्रेस सचिव सूरज प्रकाश ने बताया कि संघ 22 दिसंबर को बैठक का आयोजन करेगा। उन्हाेंने जिला के सभी डीपीई से आग्रह किया है कि बैठक में जरूर भाग लें।
