बर्ड फ्लू की आशंका पर अतिरिक्त सतर्कता

पिथौरागढ़। नेपाल के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी मिलते ही जिले में पशुपालन विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। पशु चिकित्साधिकारियों को बर्ड फ्लू से बचाव का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य रूप से धारचूला क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया। यदि किसी स्थान पर एक साथ कई मुर्गियों की मौत हो तो उसकी जानकारी नियंत्रण कक्ष को देने के लिए कहा गया। मुख्य तकनीकी अधिकारी डा. टीएस खड़ायत ने…

Read More

बच सकती थी बाघिन की जान!

हल्द्वानी। हेमपुर डिपो में क्लच वायर में फंसकर मरी बाघिन की जान बच सकती थी। वनाधिकारियों के अनुसार क्लच वायर में फंसने के बाद जब तार कसा होगा, तो बाघिन खूब दहाड़ी होगी। घंटों संघर्ष के बाद उसने दम तोड़ा होगा, पर चौंकाने वाली बात यह है कि पास में पीपलपड़ाव गांव के लोगों ने आवाज सुनी और न सैन्य कर्मियों ने। ऐसे में वन महकमा का संदेह गहरा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगर समय पर सूचना मिल जाती, तो संभवत: रेस्क्यू कर जान बचाई जा सकती थी।…

Read More

तहसील बचाने पर विधानसभा अध्यक्ष सहमत

हल्द्वानी। विरासत बचाओ अभियान में ऐतिहासिक तहसील भवन के संरक्षण के लिए विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी आगे आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि तहसील भवन कोलोनियल वास्तुकला एवं कुमाऊं में भू राजस्व व्यवस्था की शुरुआत का प्रतीक रहा है। विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से तहसील भवन के ध्वस्तीकरण प्रस्ताव को निरस्त कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने का आग्रह किया है। यहां बता दें कि पिछले दिनों इस ऐतिहासिक भवन को बचाने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा,…

Read More

रफ्तार के रोमांच’ को वन विभाग का झटका

उत्तराखंड पर्यटन विभाग और हिमालयन मोटर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से पहाड़ों पर चल रही एडवेंचर कार रैली को कोटद्वार से यूपी का रास्ता पकड़ना पड़ सकता है। वन विभाग ने इस एडवेंचर रैली की प्रस्तावित राह में रोड़ा अटका दिया है। पढ़ें,क्लच वायर में फंसाकर ‘राजा’ को मार डाला विभाग ने कोटद्वार से चिलरखाल-लालढांग होते हुए गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके लिए डीएफओ की ओर से जिलाधिकारी और पर्यटन विभाग को पत्र भेज दिया गया है। यहां से गुजरनी थी रैली उत्तराखंड में 22…

Read More

किशोर की मौत से नहीं उठा पर्दा

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना प्रखंड में गोनगढ़ पट्टी के ग्राम पंचायत कोट में 15 दिन पहले हुई किशोर की रहस्यमय मौत से पर्दा नहीं उठ पाया है। दूसरी तरफ नामजद आरोपियों ने पीड़ित परिवार से जानमाल का खतरा होने की तहरीर दी है। गोनगढ़ पट्टी के ग्राम कोट में 15 दिन पहले शिव सिंह के 14 वर्षीय पुत्र हुकम सिंह अपने मकान की छत की रेलिंग पर फांसी के फंदे से लटका मिला था। मृतक के पिता शिव सिंह ने गांव के ग्यारह लोगों के खिलाफ राजस्व पटवारी चौकी भट्टगांव में…

Read More

आठ साल से नहीं बनी 11 किमी सड़क

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर प्रखंड में वर्ष 2004 से निर्माणाधीन कुड़ी सौड़- केमुंडाखाल मोटर मार्ग पर 81 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण की चपेट में आई कृषि खेती का मुआवजा भी काश्तकारों को नहीं दिया गया है। प्रतापनगर और चमियाला क्षेत्र को जोड़ने के लिए 11 किलोमीटर कुड़ी-केमुंडाखाल मोटर मार्ग को वर्ष 2004 में स्वीकृति मिली थी। सड़क निर्माण का काम 2004 में शुरू किया गया। लोनिवि अभी तक 81 लाख रुपये खर्च कर चुका हैं, लेकिन सड़क छह किमी ही…

Read More

सुरक्षित प्रसव को 24 उपकेंद्रों होंगे अपग्रेड

नई टिहरी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्रों (डिलीवरी प्वाइंट) को अपग्रेड करने की कवायद शुरू की गई है। जिससे उपकेंद्रों पर होने वाली सामान्य प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा को हर सुविधा प्रदान हो सकेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत पहले तीन साल में 24 उपकेंद्रों में सुविधा प्रदान की जाएगी। दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नवजात शिशु सुरक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। एनआरएचएम के तहत अब तक 27 उपकेंद्रों पर ही सामान्य डिलीवरी की सुविधा है। लेकिन वहां समुचित व्यवस्था न होने से कई बार प्रसूताओं को…

Read More

कैदियों की मेहनत रंग लाई, जेल में पहुंचा पानी

गोपेश्वर। जिले की पुरसाड़ी जेल में कैदियों की मेहनत रंग लाई है। कभी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसते कैदियों के लिए आज पानी की कमी नहीं है। यहां कैदियों ने नंदप्रयाग गदेरे से करीब दो सौ मीटर भूमिगत नहर का निर्माण कर जेल परिसर में पानी पहुंचाया है। पानी के संरक्षण के लिए परिसर में दस हजार लीटर का स्टोर टैंक भी बनाया गया है। अब पानी के लिए जेल प्रशासन को दो किमी दूर पुरसाड़ी गांव और अलकनंदा नदी में नहीं जाना पड़ता है। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग…

Read More

एक बार फिर बेहतर यातायात के लिए जुटे सब

कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नया ट्रैफिक प्लान लागू करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापार संघ व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सीओ जगदीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में थाना कर्णप्रयाग में हुई बैठक में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य बाजार में टैक्सी प्वाइंटों पर नंबर के अतिरिक्त वाहन खड़े न करने, वन-वे यातायात को सुचारु रखने, नगर पंचायत की पार्किगाें में वाहनों को खड़े करने सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।…

Read More

राज भट्ट का नागरिक अभिनंदन

लोहाघाट। सिरमोली खेतीखान के मूल निवासी और इंग्लैंड की एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्य कर रहे राज भट्ट का खेतीखान के विवेकानंद विद्यामंदिर में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के हॉल समेत अन्य कक्षों का लोकार्पण किया, जिनके निर्माण के लिए उन्होंने 14 लाख रुपए दिए थे। उन्होंने विद्यालय के फर्नीचर के लिए तीन लाख रुपए और प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय स्थापित करने के लिए भी धन देने को कहा। कर्नल जीएस देव की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य कमल माहरा के संचालन में…

Read More