कुनेरन में महिला को लूटने का प्रयास

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के कुनेरन गांव में एक महिला को लूटने का प्रयास किया गया। ग्रामीणाें की मुस्तैदी से एक आरोपी को दबोच लिया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वारदात में घायल महिला को मेडिकल और उपचार के लिए गगरेट के अस्पताल लाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनेरन निवासी 40 वर्षीय महिला बबली देवी खेतों में घास काट रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे नशीली दवा सुंघा कर…

Read More

टीहरा में रिहायशी भवन, पशुशाला राख

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के टीहरा गांव में आगजनी की घटना से पशुशाला एवं रिहायशी मकान का एक कमरा जल गया। इस घटना में तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पंचायत उपप्रधान टीहरा अजय कुमार ने इसकी सूचना बंगाणा थाने में दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीहरा गांव के जगत राम की पशुशाला में सोमवार सुबह अचानक आग की तेज लपटें दिखाई दीं। आग की ये लपटें इतनी भयानक हो गईं कि परिवार के…

Read More

नम आंखों से दी अश्वनी को विदाई

अंब (ऊना)। अज्ञात नाकाबपोश युवकों की गोली का शिकार बने मृतक अश्वनी कुमार का मंगलवार को अंदौरा में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में एक ही चर्चा थी कि जिस व्यक्ति का किसी के साथ न तो झगड़ा था और न ही किसी प्रकार का विवाद, उसे क्यों किसी ने गोली मारी। उधर, अश्वनी कुमार का सात वर्षीय बेटा दक्ष अपने पिता की चिता को एकटक निहार रहा था। ऐसे में एकाएक गुमसुम हुए दक्ष को अन्य परिजनों और रिश्तेदारों ने संभाला। कुदरत की मार कहें…

Read More

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा रामपुर

रामपुर बुशहर। यहां आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान रामपुर कॉलेज ने रिकांगपिओ को पांच विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 26 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में रामपुर की विश्वविद्यालय शिमला की टीम के साथ भिंड़त होगी। सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल में मिली जीत के साथ ही रामपुर कॉलेज ने प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। सोमवार को हुए प्री क्वार्टर फाइनल मैच में रिकांगपिओ कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रिकांगपिओ ने पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवरों…

Read More

पारंपरिक खेती के लिए किया जागरूक

रोहडू। कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के सौजन्य से सोमवार को विज्ञान केंद्र रोहडू के सभागार में जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानाें-बागवानों को पौध किस्म सहित कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम 2001 की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के उपकुलपति डा. केके कटोच विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसबीआई की रोहडू शाखा की ओर से सेब की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनियां भी लगाई गईं। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के उपकुलपति ने बताया…

Read More

गुजारा भत्ता से बचने के लिए भारतीय ने की पत्नी की हत्या

गुजारा भत्ता से बचने के लिए भारतीय ने की पत्नी की हत्या

दुबई: दुबई में एक बेरोजगार भारतीय युवक ने अपने पाकिस्तानी दोस्त के साथ मिलकर खुद से अलग रहने वाली पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि वह तलाक के बाद उसे गुजारा भत्ता देने की स्थिति में नहीं था। इस 23 वर्षीय भारतीय की पहचान एबी तथा उसके पाकिस्तानी दोस्त की पहचान आरएस के रूप में की गई है। इसी साल मार्च में पत्नी की हत्या के बाद वह भारत भाग गया, हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार पत्र ‘खलीज टाइम्स’ के अनुसार इस व्यक्ति के पाकिस्तानी ने…

Read More

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड को प्रतिबंधित किया गया

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड को प्रतिबंधित किया गया

काहिरा: मिस्र की एक अदालत ने आज मुस्लिम ब्रदरहुड को प्रतिबंधित कर दिया और उसकी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। सरकारी टेलीविजन ने खबर दी है कि काहिरा स्थित प्रशासनिक अदालत ने इस इस्लामी संगठन को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया। अदालत से ब्रदरहुड के गैर सरकारी संगठन को मिले दर्जे की समीक्षा का आग्रह किया गया था। बीते तीन जुलाई को राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल करने के बाद से सैन्य अधिकारी मुस्लिम ब्रदरहुड के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम…

Read More

सिंह, शरीफ की बैठक को लेकर ‘कार्य में प्रगति’ : भारत

सिंह, शरीफ की बैठक को लेकर ‘कार्य में प्रगति’ : भारत

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने आज कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान अलग से भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की संभावित बैठक को लेकर काम अभी प्रगति में है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत अशोक मुखर्जी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के बीच किसी भी बैठक को लेकर अभी भी कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि क्या यह बैठक होगी और कहां होगी, इस बारे में हम लोग स्थिति साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों में कहा गया है…

Read More

सोनिया की आवाज में फोन करने के मामले में महिला कर्मचारी पर संदेह

सोनिया की आवाज में फोन करने के मामले में महिला कर्मचारी पर संदेह

नई दिल्ली: एटार्नी जनरल जी ई वाहनवती को उच्चतम न्यायालय के कुछ उच्चस्तरीय मामलों के संबंध में कथित तौर पर एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी की महिला कर्मचारी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आवाज की नकल कर फोन किया था जिसके बाद वाहनवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एटार्नी जनरल के फोन पर जो नंबर आया वह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के दफ्तर के एक्सचेंज का था। कुल मिलाकर वाहनवती को सात फोन कॉल किए गए। सूत्रों ने बताया कि शुरूआत में सोनिया…

Read More

ओम प्रकाश चौटाला ने तिहाड़ जेल के समक्ष आत्मसमर्पण किया

ओम प्रकाश चौटाला ने तिहाड़ जेल के समक्ष आत्मसमर्पण किया

नई दिल्ली: शिक्षक नियुक्ति कांड में दस साल जेल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने तकरीबन दो माह तक जमानत पर बाहर रहने के बाद आज तिहाड़ जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने उनकी राहत की मीयाद बढ़ाने से इनकार कर दिया था। तिहाड़ जेल प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया, ‘‘चौटाला ने आज हमारे समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।’’ उच्च न्यायालय ने 23 जुलाई को स्वास्थ्य के आधार पर चौटाला को छह हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। उल्लेखनीय है कि निचली…

Read More